Ramayan Play IIT : भगवान राम का चरित्र पवित्रता से भरा हुआ है। उन्हें समस्त संसार का आदिपुरष कहा जाता है। लेकिन आईआईटी बाम्बे के छात्रों ने उनका मज़ाक ही बना कर रख दिया है। इस विश्वविद्यालय के छात्रों ने रामायण प्रस्तूती का एक कार्यक्रम रखा था। आपको बता दें कि उन्होंने रामायण को एक बेहद अपमानजनक रूप में प्रस्तुत किया। जिसका वीडियो जब सोशल मीडिया पर सामने आया तो बवाल ही मच गया।
छात्रों ने रामायण का किया अपमान
दरअसल, आईआईटी बॉम्बे में रामायण (Ramayan Play IIT) पर आधारित ‘Raahovan’ नामक एक नाटक प्रस्तुत किया गया था, जिसमें अपमानजनक संवाद बोले गए थे। और इसके बाद ही ये नाटक चर्चाओं में आने लगा, इस नाटक के मंचन से विवाद उठा गया और सोशल मीडिया पर इसके कुछ वीडियोज़ भी सामने आए जो खूब वायरल हुए। इसके बाद हिंदू समुदाय और संगठनों ने गहरी नाराजगी जताई और आरोप लगाया कि इस नाटक के माध्यम से हिंदू धर्म और रामायण के प्रति अपमान किया गया है।
ये भी पढ़ें : Big Boss OTT Season 3 में इस बार क्या कुछ होगा खास, जाने इस खास खबर में