शनिवार, अगस्त 22, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

International Yoga Day: “भारत का योग दुनिया के लिए बना प्राथमिकता” कश्मीर में बोले मोदी

International Yoga Day: प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि विश्व भर में योग करने वालों की संख्या बढ़ रही है। योग आज बहुत से लोगों की दिनचर्या का हिस्सा बन गया है। योग पाठ्यक्रम सऊदी में शामिल है

by Mayank Yadav
जून 21, 2024
in Breaking, Latest News, TOP NEWS
International Yoga Day
Share on FacebookShare on Twitter

International yoga day: आज पूरी दुनिया में 10वां International Yoga Day मनाया जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्रीनगर में मौजूद हैं। उन्होंने डल झील के किनारे एसकेआईसीसी हॉल में 7000 से ज्यादा लोगों के साथ योग किया। योग करने से पहले पीएम मोदी ने देश को संबोधित करते हुए कहा कि योग हमें ताकत देता है। आज योग पूरी दुनिया के लोगों की पहली प्राथमिकता बन गया है। साल 2014 में मैंने यूएन में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का प्रस्ताव रखा था।

भारत के प्रस्ताव का 177 देशों ने सर्वसम्मति से समर्थन किया था, यह अपने आप में एक रिकॉर्ड था। तब से यह लगातार नए रिकॉर्ड बना रहा है। साल 2015 में दिल्ली में 35 हजार लोगों ने एक साथ योग किया था, यह भी एक विश्व रिकॉर्ड है। उन्होंने कहा कि पिछले साल मुझे अमेरिका में यूएन मुख्यालय में योग दिवस के आयोजन का नेतृत्व करने का मौका मिला था, जिसमें 130 से ज्यादा देशों के लोगों ने हिस्सा लिया था।

RELATED NEWS

Yogi Adityanath: पीएम मोदी से मिले सीएम योगी, दिल्ली में हुई अहम मुलाकात; यूपी के मुद्दों पर चर्चा की संभावना

Yogi Adityanath: पीएम मोदी से मिले सीएम योगी, दिल्ली में हुई अहम मुलाकात; यूपी के मुद्दों पर चर्चा की संभावना

अगस्त 8, 2026
Acharya Kailashanand Giri on PM Modi Message

Acharya Kailashanand Giri Message: पीएम मोदी के समर्थन में बोले आचार्य कैलाशानन्द गिरि, मर्यादित भाषा की अपील

अगस्त 1, 2026

International Yoga Day

पूरी दुनिया में योग करने वालों की संख्या बढ़ रही है

पीएम मोदी ने कहा कि योग की यह यात्रा अनवरत जारी है। मुझे खुशी है कि आज देश के 100 से ज्यादा बड़े संस्थानों को मान्यता मिली है। International Yoga Day विदेशों में भी 10 बड़े संस्थानों को भारत से मान्यता मिली है। पीएम मोदी ने कहा कि आज पूरी दुनिया में योग करने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। योग के प्रति आकर्षण और योग की उपयोगिता भी बढ़ रही है। आम जनता भी इसका कायल हो रही है। पीएम ने कहा कि दुनिया में जितने भी वैश्विक नेताओं से मेरी मुलाकात होती है, उनमें शायद ही कोई ऐसा हो जो योग की बात न करता हो।

Glimpses of the 10th International Day of Yoga celebrated at Times Square, New York.#internationalYogaDay pic.twitter.com/lQZhArlrVA

— Harsh Sanghavi (@sanghaviharsh) June 21, 2024

योग समाज में बदलाव ला रहा है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि विश्व भर में योग करने वालों की संख्या बढ़ रही है। योग आज दुनिया भर में लोगों की दिनचर्या का एक हिस्सा बन गया है। योग सऊदी की शिक्षा व्यवस्था में शामिल है। आज योग का अध्ययन हो रहा है। योग आज नेता भी बोलते हैं। योग समाज को बदल रहा है।

International Yoga Day

पीएम मोदी ने International Yoga Day कहा कि दुनिया के तमाम वरिष्ठ नेताओं को जब भी मौका मिलता है, वे योग पर चर्चा जरूर करते हैं और अपनी जिज्ञासा शांत करते हैं। मंगोलिया में भी मंगोलिया योग फाउंडेशन के तहत कई स्कूल चलाए जा रहे हैं। दुनिया के दूसरे देशों में भी योग का चलन तेजी से बढ़ा है। आज जर्मनी में करीब 1 करोड़ लोग योग साधक बन चुके हैं। इसी साल फ्रांस की 101 साल की महिला योग शिक्षिका को भारत में पद्मश्री पुरस्कार दिया गया, हालांकि वे कभी भारत नहीं आईं लेकिन उन्होंने अपना पूरा जीवन योग के प्रचार-प्रसार में लगा दिया। आज दुनिया के बड़े-बड़े संस्थानों और विश्वविद्यालयों में योग को महत्व दिया जा रहा है।

Big Boss OTT Season 3 में इस बार क्या कुछ होगा खास, जाने इस खास खबर में

2015 में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को किया गया था शुरू

आपको बता दें कि योग दिवस की शुरुआत सबसे पहले साल 2015 में हुई थी। भारत ने 27 सितंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने का प्रस्ताव रखा था, जिसे 177 देशों का समर्थन मिला, जिसके बाद 11 दिसंबर 2014 को यूएन ने इसे मंजूरी दे दी। स्वस्थ रहने के लिए योग से बेहतर कुछ नहीं है, आज पूरी दुनिया भारत के इस मंत्र को मान रही है। यही वजह है कि पूरी दुनिया में योग दिवस मनाया जा रहा है।

Tags: International Yoga Daynarendra modi
Share198Tweet124Share49

Mayank Yadav

Related Posts

Yogi Adityanath: पीएम मोदी से मिले सीएम योगी, दिल्ली में हुई अहम मुलाकात; यूपी के मुद्दों पर चर्चा की संभावना

Yogi Adityanath: पीएम मोदी से मिले सीएम योगी, दिल्ली में हुई अहम मुलाकात; यूपी के मुद्दों पर चर्चा की संभावना

by Sadaf Farooqui
अगस्त 8, 2026

Yogi Adityanath Meets PM Modi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार, 8 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से...

Acharya Kailashanand Giri on PM Modi Message

Acharya Kailashanand Giri Message: पीएम मोदी के समर्थन में बोले आचार्य कैलाशानन्द गिरि, मर्यादित भाषा की अपील

by SYED BUSHRA
अगस्त 1, 2026

Acharya Kailashanand Giri Message: भारत के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा युवाओं के लिए दिए गए संदेश पर प्रतिक्रिया देते...

Cabinet Decision: करोड़ों किसानों की हुई मौज, जारी रहेगी पीएम किसान योजना, कब तक खाते में आती रहेगी सम्मान निधि

Cabinet Decision: करोड़ों किसानों की हुई मौज, जारी रहेगी पीएम किसान योजना, कब तक खाते में आती रहेगी सम्मान निधि

by SYED BUSHRA
अगस्त 1, 2026

PM Kisan : मोदी सरकार ने 2031 तक बढ़ाई पीएम किसान योजना, करोड़ों किसानों को मिलेगा लगातार आर्थिक सहारा देश...

Mann Ki Baat 136th Episode: पीएम मोदी ने कारगिल शहीदों को किया नमन, रक्षा, खेल और आत्मनिर्भर भारत पर कही बड़ी बातें

Mann Ki Baat 136th Episode: पीएम मोदी ने कारगिल शहीदों को किया नमन, रक्षा, खेल और आत्मनिर्भर भारत पर कही बड़ी बातें

by Kirtika Tyagi
जुलाई 26, 2026

Tribute to Kargil Heroes: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26 जुलाई को 'मन की बात' के 136वें एपिसोड की शुरुआत कारगिल...

UNESCO की सूची में शामिल हुआ सारनाथ, पीएम मोदी ने बताया गर्व का क्षण राजनीतिक हलचल से अलग पीएम मोदी ने सारनाथ को लेकर जताई प्रसन्नता

UNESCO की सूची में शामिल हुआ सारनाथ, पीएम मोदी ने बताया गर्व का क्षण राजनीतिक हलचल से अलग पीएम मोदी ने सारनाथ को लेकर जताई प्रसन्नता

by Sadaf Farooqui
जुलाई 25, 2026

Sarnath UNESCO World Heritage: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के समाप्त...

Next Post
Arvind Kejriwal

Arvind Kejriwal: पति के जेल से बाहर आने से पहले ये काम करेंगी सुनीता केजरीवाल, ये लोग जायेंगे तिहाड़ से लेने

Nifty

Nifty New High: निफ्टी ने ऐतिहासिक ऊंचाई छुई, सेंसेक्स पहुंचा रिकॉर्ड के करीब

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist