Interim Budget 2024 live: संसद में राष्ट्रपति का अभिभाषण शुरू, बजट सत्र से पहले पीएम की अपील आदतन हुड़दंग करने वाले संसद आत्म निरीक्षण करें

Interim Budget

नई दिल्ली। संसद का (Interim Budget 2024 live) बजट सत्र  आज से शुरू हो रहा है। संसद में वित्तीय सत्र की शुरुआत से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद के बाहर अपना संदेश दिया। उनके संदेश के बाद अब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संसद के दोनों सदनों को संबोधित कर रही है। इस दौरान वो वर्तमान सरकार के इकोनॉमिक सर्वे की रिपोर्ट भी पेश करेगी।

Interim Budget से पहले राष्ट्रपति के अभिभाषण के मुख्य बिंदु 

भारत के लिए ऐतिहासिक है, 22 जनवरी

22 जनवरी को अयोध्या में हुए राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर राष्ट्रपति ने कहा, सभ्यताओं के कालखंड में ऐसे पड़ाव आते हैं जो सदियों का भविष्य तय करते हैं। भारत के इतिहास में 22 जनवरी भी ऐसे ही एक पड़ाव का साक्षी है।

मेड इन इंडिया ग्लोबल ब्रांड है।

राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि ज़ीरो इफेक्ट ज़ीरो डिफेक्ट पर सरकार  बल दे रही है। वर्तमान सरकार भारत की युवा शक्ति के लिए शिक्षा और कौशल विकास में निरंतर नए कदम उठा रही है। बीते 10 वर्षों में पर्यटन के क्षेत्र में भी भारत में अभूतपूर्व काम किया गया है। वैश्विक विवादों और संघर्षों के इस दौर में भी, भारत अपने हितों को मजबूती से दुनिया के सामने रखा है। नतीजा है कि आज मेड इन इंडिया एक ग्लोबल ब्रांड बन गया है।

आतंकवाद और विस्तारवाद को मिल रहा सेना का जवाब 

वैश्विक संकटों के बावजूद देश में महंगाई काबू में 

करोड़ लोगों को पक्का घर

देश में 10 करोड़ से ज्यादा लोगों को पक्का घर मिला है। 11 करोड़ ग्रामीणों तक पानी पहुंचा। 80 करोड़ देशवासियों को मुफ्त राशन।

डिजिटल लेनदेन का 46 % सिर्फ  भारत में 

सरकार से मिलने वाले लाभ, 34 लाख करोड़ लाभार्थियों के खाते में डाले गए।जिससे भ्रष्टाचार में कमी। डिजि लॉकर जीवन को आसान बना रहा है।

25 करोड़ देशवासी गरीबी से बाहर

भारत सबसे तेजी से विकसित होती अर्थव्यवस्था

राष्ट्रपति का अभिभाषण

राष्ट्रपति ने अपने अभिभाषण की शुरुआत करते हुए है कहा वर्तमान संसद भवन अमृतकल में बना है, जहां एक भारत श्रेष्ठ भारत की महक आ रही है। आने वाले समय में यहां ऐसे नीतियां बनेंगी जो आज़ादी के अमृत काल में विकसित भारत का निर्माण करेंगी।

Interim Budget से पहले प्रधानमंत्री का संबोधन 

बजट सत्र से पहले संसद के बाहर पीएम मोदी ने मीडिया को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि चुनावी सालों में पूर्ण बजट नहीं रखा जाता है। इसलिए हमने भी इस परंपरा को निभाया है। आमदनी और खर्च के साथ साथ निवेशों को लेकर वित्त मंत्री कल अंतरिम बजट पेश करेंगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि कुछ लोगों का स्वभाव ‘आदतन हुड़दंगी’ हो गया है,और वे आदतन लोकतांत्रिक मूल्यों का चीरहरण करते हैं। ऐसे सभी माननीय सांसदों से कहूँगा की आज आखिरी सत्र में वो जरूर अपना आत्मनिरीक्षण करेंगे कि 10 साल में उन्होंने क्या किया।

Exit mobile version