सोमवार, सितम्बर 7, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राज्य

5 राज्यों में चुनावी नतीजों के बाद बजट सत्र में सरकार को घेरने की तैयारी- कांग्रेस

by abhishek tyagi
मार्च 13, 2022
in राज्य, राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली। पांच राज्यों के चुनावी नतीजों के बाद आज कांग्रेस संसदीय रणनीति समूह की बैठक हुई. इस बैठक में सोनिया गांधी समेत कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, आनंद शर्मा, के सुरेश और जयराम रमेश शामिल हुए. इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने चुनाव में हार की समीक्षा करने के साथ-साथ पार्टी की बेहतरी के उपायों पर चर्चा की. साथ ही कांग्रेस के नए अध्यक्ष का चुनाव तय समय से पूर्व कराने पर भी मंथन हुआ. ये बैठक अब खत्म हो चुकी है।

कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने बैठक के बाद मीडिया से कहा, ‘हमने आगामी संसद सत्र में उठाए जाने वाले मुद्दों पर चर्चा की है. हम यूक्रेन से लौटने वाले विद्यार्थियों, किसानों और मेडिकल छात्रों के लिए मुद्रास्फीति, बेरोजगारी, एमएसपी के मुद्दों को उठाने की कोशिश करेंगे।

RELATED NEWS

Parliament Monsoon Session

Parliament Update: संसद में गतिरोध बरकरार, विपक्ष दो मांगों पर अड़ा, सरकार विवादित बिलों पर फिलहाल सतर्क

अगस्त 3, 2026
Parliament Monsoon Session

Parliament LIVE: मॉनसून सत्र में आज फिर घमासान, राम मंदिर दान विवाद और कई विधेयकों पर सरकार-विपक्ष आमने-सामने

अगस्त 3, 2026

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर के चुनाव में कांग्रेस के यूपी छोड़ 4 राज्यों में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद थी. लेकिन ऐसा नहीं हुआ. पार्टी कहीं भी सरकार बनाने लायक सीटें नहीं जीत पाई. विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के साथ ही कांग्रेस के असंतुष्ट नेताओं का समूह जी-23 सक्रिय हो गया था।

शुक्रवार को गुलाम नबी आजाद के घर इन नेताओं की बैठक हुई थी. इसमें पार्टी अध्यक्ष का चुनाव तत्काल कराने और दूसरे संगठनात्मक सुधार के कदम उठाने पर चर्चा हुई. इस खेमेबाजी को देखते हुए ही कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने हार की समीक्षा के लिए कार्यसमिति की बैठक बुलाने का फैसला किया। 

अधीर रंजन ने कांग्रेस में नेतृत्व में फेरबदल की आवश्यकता से किया इनकार

वहीं लोकसभा में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने इन बिंदुओं का उल्लेख भले ही किया, लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व में किसी फेरबदल की जरूरत नहीं है क्योंकि राहुल और प्रियंका गांधी ‘तहे दिल से प्रयास’ कर रहे हैं. पार्टी के एक अन्य नेता एवं जानेमाने वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने भविष्य के चुनावों में अपेक्षित परिणाम के लिए ‘पुनर्संरचना’की आवश्यकता जताई और इस वर्ष के अंत में निर्धारित संगठनात्मक चुनाव पर जोर दिया. हालांकि, उन्होंने भी शीर्ष नेतृत्व में किसी प्रकार के बदलाव की आवश्यकता से इनकार किया।

Tags: Budget 2022-23 newsBudget Session 14 march newsBudget session of Parliament to resume from March 14ParliamentParliament Budget SessionParliament proceedings
Share198Tweet124Share50

abhishek tyagi

Related Posts

Parliament Monsoon Session

Parliament Update: संसद में गतिरोध बरकरार, विपक्ष दो मांगों पर अड़ा, सरकार विवादित बिलों पर फिलहाल सतर्क

by SYED BUSHRA
अगस्त 3, 2026

Parliament Update : संसद के मानसून सत्र में सरकार और विपक्ष के बीच टकराव लगातार बना हुआ है। विपक्ष दो...

Parliament Monsoon Session

Parliament LIVE: मॉनसून सत्र में आज फिर घमासान, राम मंदिर दान विवाद और कई विधेयकों पर सरकार-विपक्ष आमने-सामने

by SYED BUSHRA
अगस्त 3, 2026

Parliament LIVE: सोमवार को संसद का मॉनसून सत्र दोबारा शुरू होते ही राजनीतिक माहौल गरमाने के पूरे आसार हैं। केंद्र...

NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर NDA में उठे सवाल, किस सहयोगी सांसद ने कहा- युवाओं का आंदोलन सरकार के लिए चेतावनी

NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर NDA में उठे सवाल, किस सहयोगी सांसद ने कहा- युवाओं का आंदोलन सरकार के लिए चेतावनी

by Kirtika Tyagi
जुलाई 30, 2026

NEET Paper Leak Debate: नीट-यूजी परीक्षा में कथित धांधली और लगातार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों को लेकर संसद...

Parliament

महुआ मोइत्रा और मिताली बाग हुईं बेहोश, बैरिकेड फांदकर कूदे अखिलेश – विपक्ष ने किया SIR और ‘वोट चोरी’ के खिलाफ जोरदार हल्ला बोल

by Mayank Yadav
अगस्त 11, 2025

Parliament Monsoon Session Live: Parliament के मॉनसून सत्र के दौरान विपक्ष ने बिहार की वोटर लिस्ट गड़बड़ी और ‘वोट चोरी’...

Parliament

Parliament News:संसद के पास व्यक्ति ने खुद को जलाने की कोशिश, अस्पताल में भर्ती

by Mayank Yadav
दिसम्बर 25, 2024

Parliament News: दिल्ली में बुधवार को संसद के पास एक व्यक्ति ने खुद को जलाने की कोशिश की। दिल्ली पुलिस...

Next Post

Hijab Controversy: ,यूपी के अलीगढ़ में हिजाब को लेकर बवाल, कॉलेज में No Entry का संदेश

यूपी सरकार में कौन-कौन हो सकता मंत्री, संभावित चेहरों के नाम जानिए

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist