Site icon News1India

Jabalpur Railway Track : एक रेलवे कर्मचारी ने अपनी पत्नी और बच्चों के साथ चलती ट्रेन के आगे लगाई छलांग  

Madhya Pradesh, Jabalpur, railway trackman, wife, two children

Jabalpur Railway Track : मध्य प्रदेश के जबलपुर से आज एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक यह घटना भेड़ाघाट थाना क्षेत्र के सिहोदा गांव की है। जहां रेलवे ट्रैक पर एक महिला, एक पुरुष और दो बच्चों की लाशें मिली हैं। हालांकि घटना के पीछे का क्या कारण रहा अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है। इसके साथ ही इस मामले में पुलिस अधीक्षक सुनील नेमा ने बताया है कि मरने वालों की पहचान सिहोदा गांव के निवासी नरेंद्र चढ़ार, उनकी पत्नी रीना और उनकी 6 साल और 3 महीने की दो बेटियों के रूप में की गई है। उनके शव रेलवे ट्रैक पर मिले हैं। जबकि नरेंद्र की मोटरसाइकिल वहीं पास में खड़ी मिली है।

ये भी पढ़ें : विशाखापट्टनम एक्सप्रेस में लावारिस बैग से मिला 13 किलो गांजा

वहीं इस मामले में एसपी सुनील नेमा ने बताया है कि ऐसा लगता है कि इस परिवार ने आत्महत्या की है। उन्होंने बताया कि घटना के सभी पहलुओं की जांच पड़ताल की जा रही है। उनके मुताबिक, सभी मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। नरेंद्र के ससुर शंकर लाल ने बताया कि उनकी बेटी रीना ने मंगलवार को फोन करके उन्हें अपनी सास के साथ विवाद के बारे में बताया था, लेकिन उन्होंने इस पर ध्यान नहीं दिया, क्योंकि यह एक सामान्य और अंदरूनी पारिवारिक मामला था। उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि उनके दामाद और बेटी ने यह कदम क्यों उठाया। उन्हें इस घटना के बारे में सुबह पता चला।

Exit mobile version