बुधवार, सितम्बर 16, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

सांप की समाधि पर विराजमान शिवलिंग, यहां रात को आते हैं शिव-पार्वती और खेलते हैं चौसर

एमपी के खरगोन में है श्री सिद्धनाथ महादेव मंदिर, मंदिर में शिवलिंग एक सांप की समाधि पर स्थापित है, रात को शिव.पार्वती चौसर खेलने आते हैं।

by Vinod
जून 10, 2025
in Latest News, धर्म, राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

भोपाल ऑनलाइन डेस्क। देश ही नहीं बल्कि विदेशों में महादेव के ऐतिहासिक और प्राचीन मंदिर हैं, जहां हरदिन लाखों भक्त जाकर पूजा-अर्चना करने के साथ ही मन्नत मांगते हैं। एक ऐसा ही मंदिर एमपी के खरगोन में है। जिसे श्री सिद्धनाथ महादेव मंदिर के नाम से जाना जाता है। इस मंदिर के स्थापना की कहानी जितनी रोचक है, उससे कहीं ज्यादा प्रसिद्ध यहां होने वाली विचित्र घटनाएं हैं। जिनके बारे में जानकर हर कोई दंग रह जाता है। मंदिर के पुजारियों का दावा है कि ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग की तरह इस मंदिर में भी शिव-पार्वती रोजाना चौसर खेलने आते हैं। रात को शयन के समय यहां बकायदा चौसर बिछाई जाती है।

श्री सिद्धनाथ महादेव को खरगौन शहर का मुखिया कहा जाता है। मंदिर से हर साल भादो वदी दूज पर शिवडोला (शाही सवारी) निकाली जाती है। पिछले 55 सालों से, खरगोन में निकलने वाले इस शिवडोले को मध्यप्रदेश के सबसे बड़े शिवडोलों में गिना जाता है। इस आयोजन में शामिल होने और बाबा का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए लाखों भक्त मध्यप्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान, पंजाब, छत्तीसगढ़ समेत अन्य कई राज्यों से आते हैं। मंदिर के पुजारियां का दावा है कि यहां हरदिन रात को भगवान शिव और माता पार्वती आती हैं और चौसर खेलती हैं। मंदिर में एक सांप की समाधि बनी हुई है और उसी में शिवलिंग विराजमान हैं।

RELATED NEWS

BJP National Team: भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में MP को बड़ा तोहफा, 4 नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

BJP National Team: भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में MP को बड़ा तोहफा, 4 नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

अगस्त 17, 2026

Election LIVE: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की बढ़त बरकरार, सातवें राउंड के बाद घनश्याम सिंह 3,295 वोट से आगे

अगस्त 3, 2026

मंदिर के पुजारी गुलाबचंद भावसार ने बताया कि 372 साल पहले, उनके पूर्वज प्रथव राजवीर और जानकी बाई ने 4 पुत्रों को जन्म दिया था। इनमें से 3 मनुष्य योनि में और एक नाग योनि में पैदा हुए। उनमें से वह लड़का जो नाग योनि में जन्मा, उसका नाम सिद्धू रखा गया। उस समय, परिवार में संपत्ति का विभाजन हुआ तो नाग स्वरूप सिद्धू को भी उस संपत्ति का हिस्सा मिला। मरने के बाद, सिद्धू के हिस्से में आई संपत्ति पर एक डेरा बनाया गया और वही उनकी समाधि स्थल बन गया। बाद में, इसी समाधि के ऊपर एक शिवलिंग की स्थापना की गई। इसी कारण, यह मंदिर सिद्धनाथ महादेव के नाम से प्रसिद्ध है। इस बारिश के आने वाले भक्तों को यहां पर बाबा ने कई बार दर्शन दिए हैं।

मंदिर के पुजारी गुलाबचंद भावसार बताते हैं कि मंदिर के गर्भगृह के गेट को बंद करते समय, यहां रोज़ाना चौसर बिछाई जाती है और भोग रखा जाता है। उनका ऐसा दावा है कि सुबह पट खुलने पर चौसर बिखरी हुई मिलती है। भोग में रखे गए आहार पदार्थों का कोई बचा नहीं रहता। पुजारी का दावा है ं कि रात्रि में भगवान भोले बाबा और माता गौरा यहां आकर चौसर खेलते है। पुजारी ने यह भी दावा किया कि एक बार जब सवेरे मंदिर के पट खोले गए तो उनकी पत्नी को गर्भगृह में एक विशाल सांप दिखाई दिया, जो उसी जगह पर फन फैलाकर बैठा था। लेकिन, फिर अचानक वह कहीं अदृश्य हो गया। पुजारी ने बताया कि उन्होंन कईबार सर्पदेव के दर्शन किए हैं। यहां आने वाले भक्तों की हर मनोकामना भगवान शिव पूरी करते हैं।

श्रद्धालु महेंद्र भावसार ने बताया, बचपन से ही उनकी आस्था इस मंदिर के प्रति रही है। विगत 25 साल से नियमित रूप से रात्रि कालीन आरती में सम्मिलित होते हैं। भक्त अंजनी कुमार ने भी अनुभव किया कि यहां भगवान चौसर खेलने आते हैं। वह बताते हैं कि सुबह जब मंदिर के पट खुलते हैं तब पत्नी सहित दर्शन के लिए आते हैं। देखते हैं कि रात को जब चौसर बिछाई जाती है, सुबह वैसे नहीं मिलती है। चौसर बिखरी नजर आती है। जबकि, मंदिर के पट बंद होते हैं। इसके अलावा भी यहां कहीं अन्य चमत्कार श्रद्धालुओं ने अभाव किए हैं। शायद इसी वजह से इस मंदिर के प्रति लोगों की बड़ी आस्था है। भक्तों का कहना है कि रात को मंदिर से आवाजें आज भी सुनाई देती हैं। कई साइंटिस्ट आए पर आवाजें कहां से आती हैं, इस रहस्य को नहीं खोज पाए।

 

Tags: KhargoneMadhya PradeshShri Siddhnath Mahadev Temple of Khargone
Share196Tweet123Share49

Vinod

Related Posts

BJP National Team: भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में MP को बड़ा तोहफा, 4 नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

BJP National Team: भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में MP को बड़ा तोहफा, 4 नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

by SYED BUSHRA
अगस्त 17, 2026

BJP National Team: भारतीय जनता पार्टी ने अपनी नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान कर दिया है। पार्टी संगठन में हुए...

Election LIVE: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की बढ़त बरकरार, सातवें राउंड के बाद घनश्याम सिंह 3,295 वोट से आगे

by SYED BUSHRA
अगस्त 3, 2026

Election LIVE: मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना लगातार जारी है। शुरुआती दो राउंड में...

Indore Police Viral Video Case

Indore Police: इंदौर में आरोपियों की पट्टियों का खुला राज, वायरल वीडियो के बाद पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल

by SYED BUSHRA
जुलाई 30, 2026

Indore Police Controversy: मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में पुलिस की कार्यशैली को लेकर नया विवाद सामने आया है। हीरानगर...

Keyphrase: Khajuraho Airport Customer

Customer Satisfaction Ranking:ग्राहक संतुष्टि सर्वे में दिल्ली ,मुंबई ,बेंगलुरु नहीं कौन सा एयरपोर्ट बना देश में नंबर वन, भोपाल भी टॉप तीन में शामिल

by SYED BUSHRA
जुलाई 15, 2026

Khajuraho Airport Ranking: मध्य प्रदेश के खजुराहो एयरपोर्ट ने देश के प्रमुख एयरपोर्ट्स को पीछे छोड़ते हुए बड़ी उपलब्धि हासिल...

जानें लेडी CSP हिना खान ने क्यों लगाया जय श्रीराम का जयकारा, आया Video, जो सोशल मीडिया में उड़ा रहा गर्दा

जानें लेडी CSP हिना खान ने क्यों लगाया जय श्रीराम का जयकारा, आया Video, जो सोशल मीडिया में उड़ा रहा गर्दा

by Vinod
अक्टूबर 15, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में तैनात लेडी सीएसपी हिना खान का एक वीडियो तेजी से सोशल...

Next Post
Raja Raghuvanshi Murder Case

शिलॉन्ग कांड का खुलासा! सोनम बोली- 'मैंने नहीं मारा राजा रघुवंशी को, कातिल हैं राज, आनंद, विशाल और आकाश

‘लीक’ हो गया अमित शाह और सीएम योगी की मुलाकात का प्लान, कौन होगा यूपी चीफ और किन्हें बनाया जाएगा मंत्री

‘लीक’ हो गया अमित शाह और सीएम योगी की मुलाकात का प्लान, कौन होगा यूपी चीफ और किन्हें बनाया जाएगा मंत्री

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In