शनिवार, अक्टूबर 10, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Karnataka: येदियुरप्पा की जमानत अवधि बढ़ी, यौन उत्पीड़न मामले में दाखिल चार्जशीट में लगाए गए ये आरोप

by Mayank Yadav
जून 28, 2024
in Breaking, Latest News, Loksabha election 2024, TOP NEWS, क्राइम
Karnataka
Share on FacebookShare on Twitter

Karnataka: कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा की जमानत अवधि शुक्रवार को बढ़ा दी गई। एक महिला ने पूर्व सीएम पर अपनी बच्ची का यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। आरोप के मद्देनजर कर्नाटक सीआईडी ​​ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की।

कर्नाटक के पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा।

Karnataka सीआईडी ​​ने यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (POCSO) अधिनियम मामले में Karnataka के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा और चार अन्य के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की है। इसके बाद अब कोर्ट ने बीएस येदियुरप्पा की अंतरिम जमानत बढ़ा दी है। शुक्रवार को कर्नाटक हाईकोर्ट ने येदियुरप्पा की अंतरिम जमानत बढ़ाने का आदेश जारी किया है। साथ ही सीआईडी ​​के एसपीपी को आपत्ति दर्ज कराने का निर्देश दिया है और अगली सुनवाई दो हफ्ते के लिए टाल दी है।

RELATED NEWS

Karnataka political News: कर्नाटक में सियासी हलचल हुई तेज, जानिए क्यों मंत्री बी. नागेंद्र ने की इस्तीफे की पेशकश

Karnataka political News: कर्नाटक में सियासी हलचल हुई तेज, जानिए क्यों मंत्री बी. नागेंद्र ने की इस्तीफे की पेशकश

अगस्त 26, 2026
Rahul Gandhi EVM claims Karnataka

खुद की सरकार, खुद का सर्वे और राहुल की फजीहत: 83% जनता ने EVM को सराहा, राहुल का ‘रोना’ बेअसर!

जनवरी 2, 2026

Karnataka

हाईकोर्ट ने पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा को POCSO मामले में अंतरिम जमानत दी थी। अब जमानत अवधि बढ़ा दी गई है। येदियुरप्पा पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 204 (साक्ष्य के तौर पर दस्तावेज या इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड को नष्ट करना), 354ए (यौन उत्पीड़न) और 214 के तहत आरोप लगाए गए हैं।

येदियुरप्पा के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप

चार्जशीट में कहा गया है कि 2 फरवरी को सुबह करीब 11:15 बजे 17 वर्षीय कथित पीड़िता अपनी 54 वर्षीय मां के साथ येदियुरप्पा के डॉलर्स कॉलोनी स्थित आवास पर गई थी। चार्जशीट के मुताबिक, येदियुरप्पा ने नाबालिग लड़की की मां से बात करते हुए पीड़िता की कलाई पकड़ी, फिर नाबालिग लड़की को हॉल के बगल में एक मीटिंग रूम में बुलाया और येदियुरप्पा ने लड़की का यौन उत्पीड़न करने की कोशिश की।

पीड़िता की मां ने 20 फरवरी को अपने फेसबुक पर एक वीडियो पोस्ट किया था। उसके बाद येदियुरप्पा के कहने पर अन्य आरोपी रुद्रेश, अरुण और मारिस्वामी पीड़िता के घर गए और मां-बेटी को अपने आवास पर ले गए। कथित तौर पर उन्हें 2 लाख रुपये भी दिए गए और पीड़िता की मां से फेसबुक और अपने आईफोन गैलरी से वीडियो डिलीट करने को कहा गया।

Rajya Sabha : जगदीप धनकड़ ने राज्यसभा सांसद को ऐसा क्या कहा कि पूरा सदन ही हंस पड़ा

जानिए क्या है पूरा मामला

14 मार्च की रात को एक महिला बेंगलुरु के सदाशिव नगर थाने पहुंची और पूर्व मुख्यमंत्री येदियुरप्पा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। इससे पहले उसने शिकायत की थी कि उसकी 17 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म हुआ है। हालांकि, कोई कार्रवाई नहीं की गई।

2 फरवरी को वह अपनी बेटी के साथ बेंगलुरु के डॉलर्स कॉलोनी गई और शिकायत की कि येदियुरप्पा ने लड़की के साथ दुर्व्यवहार किया है। येदियुरप्पा के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई।

बाद में राज्य सरकार ने इस मामले की जांच CID को सौंप दी। मामले को गंभीरता से लेते हुए राज्य सरकार ने अभियोजन पक्ष की पैरवी के लिए विशेष लोक अभियोजक (SPP) अशोक एन नायक को नियुक्त किया है। अदालत ने इस मामले में गैर-जमानती वारंट जारी किया था, लेकिन उन्हें इस मामले में जमानत मिल गई है।

Tags: KarnatakaPOCSO Case on BS Yediyurappa
Share196Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

Karnataka political News: कर्नाटक में सियासी हलचल हुई तेज, जानिए क्यों मंत्री बी. नागेंद्र ने की इस्तीफे की पेशकश

Karnataka political News: कर्नाटक में सियासी हलचल हुई तेज, जानिए क्यों मंत्री बी. नागेंद्र ने की इस्तीफे की पेशकश

by Sadaf Farooqui
अगस्त 26, 2026

Karnataka politics: कर्नाटक में महर्षि वाल्मीकि अनुसूचित जनजाति विकास निगम से जुड़े कथित 89 करोड़ रुपये के घोटाले को लेकर...

Rahul Gandhi EVM claims Karnataka

खुद की सरकार, खुद का सर्वे और राहुल की फजीहत: 83% जनता ने EVM को सराहा, राहुल का ‘रोना’ बेअसर!

by Mayank Yadav
जनवरी 2, 2026

Karnataka Congress EVM reliability survey: कर्नाटक की कांग्रेस सरकार द्वारा लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर कराए गए एक विशेष सर्वेक्षण...

Karnataka

कर्नाटक कांग्रेस में नेतृत्व संकट: शिवकुमार की सोनिया से मुलाकात की तैयारी, याद दिलाई ‘सीक्रेट डील’

by Mayank Yadav
नवम्बर 26, 2025

Karnataka leadership crisis: कर्नाटक कांग्रेस में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उप-मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के बीच नेतृत्व संघर्ष गंभीर हो गया है।...

होटल में माशूका ने बोला सॉरी तो प्रेमी ने तैयार किया मौत का प्लान, प्रियसी के मुंह में बम रख दबा दिया रिमोट का बटन

होटल में माशूका ने बोला सॉरी तो प्रेमी ने तैयार किया मौत का प्लान, प्रियसी के मुंह में बम रख दबा दिया रिमोट का बटन

by Vinod
अगस्त 27, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। आपने कत्ल की कहानियां बहुत सुनी और अखबारों में पढ़ी होंगी। कभी पति ने पत्नी को...

Karnataka

Karnataka में सिनेमा टिकट 200 रुपये तक सीमित: सस्ती फिल्मों की ओर बड़ा कदम

by Mayank Yadav
जुलाई 16, 2025

Karnataka cinema ticket price: कर्नाटक सरकार ने एक ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए पूरे राज्य में सिनेमा टिकटों की अधिकतम कीमत...

Next Post
FATF

अर्थव्यवस्था के लिए अच्छी खबर, FATF ने मनी लॉन्ड्रिंग, टेरर फंडिंग पर भारत की कार्रवाई की सराहना

सामने आई Salman Khan की मच अवेटेड फिल्म सिकंदर की पहली झलक

सामने आई Salman Khan की मच अवेटेड फिल्म सिकंदर की पहली झलक

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In