लालकृष्ण आडवाणी को मिलेगा भारतरत्न , सर्वोच्च नागरिक सम्मान पाने वाले 50वें शख़्स होंगे

लालकृष्ण आडवाणी को मिलेगा भारतरत्न , सर्वोच्च नागरिक सम्मान पाने वाले 50वें शख़्स होंगे

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा। ये जानकारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म ​एक्स पर दी।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी 

प्रधानमंत्री ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि मुझे यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि लालकृष्ण आडवाणी जी को भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा। मैंने भी उनसे बात की और इस सम्मान से सम्मानित होने पर उन्हें बधाई दी।

ये भी पढ़ें:  कर्पूरी ठाकुर को मिलेगा भारत रत्न, जानिए अब तक कितने लोगों को मिला है सर्वोच्च नागरिक सम्मान

भारत रत्न पाने वाले 50वें शख़्स

अभी तक देश के इस सर्वोच्च सम्मान से 49 लोगों को सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में लाल कृष्णआडवाणी को मिलने वाला यह सम्मान इसलिए भी खास है क्योंकि वो भारत रत्न पाने वाले 50वें व्यक्ति हैं। इस वर्ष केंद्र सरकार द्वारा यह सम्मान दो लोगों को दिया जा रहा है। केंद्र सरकार द्वारा 10 दिन पहले 23 जनवरी को ​बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने का एलान किया गया था। जिसके बाद आज लाल कृष्णआडवाणी को ये सम्मान देने की घोषणा की है। गौरतलब है कि केंद्र सरकार एक साल में अधिकतम तीन लोगों को भारत रत्न का सम्मान दे सकती है।

Exit mobile version