Lok Sabha Election 2024: दूसरे चरण की लोकसभा चुनाव 2024 की उल्टी गिनती शुरू हो गई है, आज शाम चुनाव प्रचार थम जाएगा। 26 अप्रैल को 13 राज्यों की 88 लोकसभा सीटों (Lok Sabha Election 2024) के लिए मतदान होगा, जिसके नतीजे 4 जून को घोषित किए जाएंगे। चुनाव आयोग ने शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए पूरी तैयारी की है।
95 सीटों पर 1351 प्रत्याशी लड़ेंगे चुनाव
इस बीच तीसरे चरण के मतदान के लिए नाम वापसी की समय सीमा समाप्त होने के बाद कुल उम्मीदवारों की तस्वीर साफ हो गई है। 7 मई को 12 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों की 95 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। तीसरे चरण में इन 95 सीटों पर कुल 1351 उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे।
यह भी पढ़े: Sam Pitroda on Virasat Tax: विरासत टैक्स क्या है? कांग्रेस के सीक्रेट प्लान का पर्दाफाश, चुनाव में भी कांग्रेस का बंटाधार
चुनाव आयोग के मुताबिक, तीसरे चरण के मतदान के लिए कुल 2963 नामांकन फॉर्म दाखिल किए गए। जांच के बाद 1563 फॉर्म ही वैध पाए गए। इनमें से 212 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन वापस ले लिया, जिससे 1351 उम्मीदवार मैदान में बचे हैं।
दूसरे चरण में किस राज्य में कितने सीटों पर मतदान
राज्य |
लोकसभा सीटों की संख्या (जिस पर होगी वोटिंग) |
असम |
05 |
बिहार |
05 |
छत्तीसगढ़ |
03 |
जम्मू-कश्मीर |
01 |
कर्नाटक |
14 |
केरल |
20 |
मध्य प्रदेश |
06 |
महाराष्ट्र |
08 |
राजस्थान |
13 |
त्रिपुरा |
01 |
उत्तर प्रदेश |
08 |
पश्चिम बंगाल |
03 |
दूसरे चरण मे किस राज्य में किन सीटों पर होगा मतदान
त्रिपुरा: त्रिपुरा पूर्व
जम्मू और कश्मीर: जम्मू लोकसभा पश्चिम
बंगाल: दार्जिलिंग, रायगंज और बालुरघाट
असम: दरांग-उदलगुरी, दीफू, करीमगंज, सिलचर और नौगोंग
बिहार: किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर और बांका
छत्तीसगढ़: राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर
मध्य प्रदेश: टीकमगढ़, दमोह, खजुराहो, सतना, रीवा और होशंगाबाद
महाराष्ट्र: बुलढाणा, अकोला, अमरावती, वर्धा, यवतमाल-वाशिम, हिंगोली, नांदेड़ और परभणी
उत्तर प्रदेश: अमरोहा, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बुलन्दशहर, अलीगढ, और मथुरा
राजस्थान: टोंक-सवाई माधोपुर, अजमेर, पाली, जोधपुर, बाड़मेर, जालौर, उदयपुर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, भीलवाड़ा, कोटा और झालावाड़-बारां
कर्नाटक: उडुपी-चिकमगलूर, हसन, दक्षिण कन्नड़, चित्रदुर्ग, तुमकुर, मांड्या, मैसूर, चामराजनगर, बैंगलोर ग्रामीण, बैंगलोर उत्तर, बैंगलोर सेंट्रल, बैंगलोर दक्षिण, चिक्कबल्लापुर और कोलार
केरल: कासरगोड, कन्नूर, वडकारा, वायनाड, कोझिकोड, मलप्पुरम, पोन्नानी, पलक्कड़, अलाथुर, त्रिशूर, चलाकुडी, एर्नाकुलम, इडुक्की, कोट्टायम, अलाप्पुझा, मावेलिककारा, पथानामथिट्टा, कोल्लम, अटिंगल और तिरुवनंतपुरम