नई दिल्ली। Lok Sabha Elections के चुनाव की तारीखों का एलान हो चुका है। पहले चरण की वोटिंग के लिए नामांकन की प्रक्रिया भी शुरू है। इस बीच बसपा ने आज 16 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है।
Lok Sabha Elections 2024 में इन प्रत्याशियों पर पार्टी का भरोसा
बसपा के पहली लिस्ट में पार्टी ने सहारपुर से माजिद अली,कैराना से श्रीपाल सिंह और मुजफ्फरनगर से दारा सिंह प्रजापति को लोकसभा चुनाव में अपना प्रत्याशी बनाया है।वहीं पार्टी ने नगीना जो की पार्टी की सुरक्षित सीट मानी जाति है वहाँ से सुरेन्द्र पाल सिंह, मुरादाबाद से मोहम्मद इरफान सैफी, रामपुर से जीशान खां तो सम्भल से शौलत अली, अमरोहा से मुजाहिद हुसैन, और मेरठ से देववृत्त त्यागी पर बसपा ने भरोसा जताया है।
बसपा की पूरी लिस्ट
- सहारनपुर- माजिद अली
- कैराना- श्रीपाल सिंह
- मुजफ्फरनगर- दारा सिंह प्रजापति
- बिजनौर- विजेन्द्र सिंह
- नगीना (SC)- सुरेन्द्र पाल सिंह
- मुरादाबाद- मोहम्मद इरफान सैफी
- रामपुर- जीशान खान
- सम्भल- शौलत अली
- अमरोहा- मुजाहिद हुसैन
- मेरठ- देववृत्त त्यागी
- बागपत- प्रवीण बंसल
- गौतमबुद्ध नगर- राजेन्द्र सिंह सोलंकी
- बुलन्दशहर (SC)- गिरीश चन्द्र जाटव
- आंवला- आबिद अली
- पीलीभीत- अनीस अहमद खां उर्फ फूलबाबू
- शाहजहांपुर (SC)- डा. दोदराम वर्मा
पिछले Lok Sabha Elections में 10 सीटों पर मिली थी सफलता
लोकसभा चुनाव के लिहाज से उत्तर प्रदेश देश सबसे अहम राज्य है जिसका एक मात्र कारण यहाँ से लोकसभा की सबसे ज्यादा सीटों का होना है। यहाँ लोकसभा से 80 सीटें हैं। पिछले लोकसभा में बीएसपी और समाजवादी पार्टी एक साथ मिलकर चुनाव लड़ी जिसमें बीएसपी को 10 सीटों पर जीत मिली थी।
बसपा की दूसरी लिस्ट
- हाथरस – हेमबाबू धनगर
- मथुरा – कमल कांत उपमन्यू
- आगरा – पूजा अमरोही
- फतेहपुर सीकरी – राम निवास शर्मा
- फिरोजाबाद – सतेंद्र जैन सौली
- इटावा – सारिका सिंह बघेल
- कानपुर – कुलदीप भदौरिया
- अकबरपुर – राजेश कुमार द्विवेदी
- जालौन – सुरेश चंद्र गौतम