मंगलवार, जुलाई 21, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

UP Politics News: कानपुर में शिवपाल यादव ने किया बड़ा दावा, ‘बीजेपी की संजीवनी से जिंदा है बसपा’

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारी व पूर्व मंत्री शिवपाल यादव सोमवार को इटावा जाते समय कुछ देर के लिए सेंट्रल स्टेशन पर रुके। यहां पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने बहुजन समाज पार्टी पर जमकर प्रहार किया।

by Vinod
अक्टूबर 13, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
Share on FacebookShare on Twitter

कानपुर। समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता शिवपाल सिंह यादव ने सोमवार को कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर बड़ा खुलासा किया। उन्होंने कहा कि बसपा का अस्तित्व खत्म हो गया है। वह सिर्फ भारतीय जनता पार्टी के रहमो करम पर जिंदा है। बीएसपी चीफ की रैली में जो भीड़ आई थी, वह बीजेपी-प्रदेश सरकार ने जुटाई थी। शिवपाल ने कहा कि पार्टी का फोकस पंचायत चुनाव में हैं। 2027 में सूबे से बीजेपी की सरकार जाएगी और समाजवादियों की सरकार जनता बनाने जा रही है।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारी व पूर्व मंत्री शिवपाल यादव सोमवार को इटावा जाते समय कुछ देर के लिए सेंट्रल स्टेशन पर रुके। यहां पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने बहुजन समाज पार्टी पर जमकर प्रहार किया। शिवपाल ने कहा कि बसपा भारतीय जनता पार्टी की लघु पार्टी बनकर रह गई है। पिछले दिनों लखनऊ में बसपा की रैली में उमड़ी भीड़ को लेकर उन्होंने कहा कि यह पूरी भीड़ बीजेपी और प्रदेश सरकार की ओर से जुटाए गई थी। शिवपाल यादव ने कहा कि प्रदेश से बीएसपी का पूरी तरह से सफाया हो गया है। पीडीए को रोकने के लिए बीजेपी हाथी को संजीवनी दे रही है।

RELATED NEWS

awahar Bhawan Fire Lucknow

Fire Incident: जवाहर भवन की चौथी मंजिल से उठीं आग की लपटें, मची अफरा-तफरी, समय रहते खाली कराया गया पूरा परिसर

जुलाई 20, 2026
Kaushambi School Teacher Viral Video

Teacher Viral Video: कौशांबी के प्राथमिक स्कूल में चाकू और चापड़ लेकर पहुंची शिक्षिका, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

जुलाई 17, 2026

शिवपाल ने कहा कि कहा कि 2027 का विधानसभा चुनाव और 2029 का लोकसभा चुनाव सपा इंडिया गठबंधन के साथ मिलकर लड़ेगी। इस समय पार्टी पंचायत चुनाव की तैयारी में पूरी तरह से जुटी है। शिवपाल यादव ने आगे कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ लगे हैं। 2027 में जनता बीजेपी की सरकार को उखाड़ फेकेगी। अखिलेश यादव दूसरी बार सीएम बनेंगे। शिवपाल यादव ने बिहार चुनाव को लेकर कहा कि वहां भी एनडीए की रवानगी तय हैं। इंडिया गठबंधन की सरकार बिहार में बनने जा रही है।

शिवपाल यादव ने आरोप लगाया कि प्रदेश के किसी भी सरकारी कार्यालय थाना, कचहरी, विकास भवन के कार्यालय नगर निगम में कहीं पर चले जाइए बिना रिश्वत के काम नहीं चलता। ला एंड आर्डर पूरी तरीके से ध्वस्त हो चुका है। स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गई हैं। कहीं डॉक्टर है तो कहीं दवाई नहीं। भाजपा ने एक भी वादा जनता से किया हुआ, नहीं पूरा किया। आज तक जनता को अच्छे दिन देखने को नहीं मिले है।

Tags: Akhilesh YadavBJPBSPkanpurShivpal YadavUttar Pradesh
Share198Tweet124Share50

Vinod

Related Posts

awahar Bhawan Fire Lucknow

Fire Incident: जवाहर भवन की चौथी मंजिल से उठीं आग की लपटें, मची अफरा-तफरी, समय रहते खाली कराया गया पूरा परिसर

by SYED BUSHRA
जुलाई 20, 2026

Jawahar Bhawan Fire: राजधानी लखनऊ के प्रमुख प्रशासनिक भवनों में शामिल जवाहर भवन में सोमवार सुबह करीब 9:40 बजे अचानक...

Kaushambi School Teacher Viral Video

Teacher Viral Video: कौशांबी के प्राथमिक स्कूल में चाकू और चापड़ लेकर पहुंची शिक्षिका, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

by SYED BUSHRA
जुलाई 17, 2026

Kaushambi School Teacher Viral Video: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है,...

Varanasi GST Bribery Case

Bribery Case: वाराणसी में जीएसटी उपायुक्त 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, विजिलेंस की कार्रवाई से मचा हड़कंप

by SYED BUSHRA
जुलाई 17, 2026

Varanasi GST Bribery Case: वाराणसी में भ्रष्टाचार के खिलाफ सतर्कता विभाग (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जीएसटी विभाग की...

UP Weather Update: पश्चिमी और पूर्वी यूपी में उमस से बेहाल लोग, 19 जुलाई से तेज बारिश की संभावना बढ़ी

UP Weather Update: पश्चिमी और पूर्वी यूपी में उमस से बेहाल लोग, 19 जुलाई से तेज बारिश की संभावना बढ़ी

by SYED BUSHRA
जुलाई 16, 2026

UP Weather Update: पिछले छह दिनों से पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है।...

Kanpur Suicide Case

Kanpur Suicide Case: कानपुर के गर्ल्स हॉस्टल में पॉलीटेक्निक छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

by SYED BUSHRA
जुलाई 15, 2026

Kanpur Suicide Case: कानपुर के गीता नगर स्थित एक गर्ल्स हॉस्टल में मंगलवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया,...

Next Post
अलीगढ़ में नई नवेली 12 दुल्हनों का हैरतअंगेज कारनामा, दूल्हों के साथ खेला कर लूट ले गई नकदी के साथ कीमती सोना

अलीगढ़ में नई नवेली 12 दुल्हनों का हैरतअंगेज कारनामा, दूल्हों के साथ खेला कर लूट ले गई नकदी के साथ कीमती सोना

Taliban Visit India Amir Khan Muttaki Afghanistan Women Education

Taliban Leader India Visit: तालिबान नेता का भारत दौरा,दिया कौन सा अहम बयान महिला पत्रकारों को ना बुलाने पर हुआ था विवाद

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist