Man ki Baat: तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री की जिम्मेदारी संभालने के बाद पीएम मोदी आज यानी 30 जून को मन की बात (Man ki Baat)करेंगे, कार्यक्रम का प्रसारण सुबह 11 बजे होगा। मन की बात कार्यक्रम दो मायनों में खास है, पहला, पीएम मोदी लोकसभा चुनाव जीतकर तीसरी बार देश की कमान संभालने के बाद पहली बार मन की बात करेंगे। दूसरा, भारत ने शनिवार को 17 साल बाद एक बार फिर इतिहास रचा और विश्व कप जीता, भारत की इस शानदार जीत के बाद पीएम मोदी आज मन की बात करेंगे।
प्रधानमंत्री मन की बात (Man ki Baat) कार्यक्रम में सरकारी योजनाओं पर चर्चा कर सकते हैं। भाजपा नेता इस कार्यक्रम को कई स्थानों पर सुनेंगे। पार्टी ने पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम की सूचना दी, जो सुबह 11 बजे शुरू होगा। भाजपा ने बताया कि बूथ कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात कार्यक्रम सुनेंगे।
कौन कहां सुनेगा (Man ki Baat) मन की बात?
पार्टी की ओर से जारी सूची के मुताबिक केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, वीरेंद्र सचदेवा और बांसुरी स्वराज कर्नाटक संघ सभागार में मन की बात सुनेंगे। पूर्व राज्यसभा सांसद दुष्यंत कुमार गौतम ग्रेटर कैलाश में मन की बात सुनेंगे, राधा मोहन दास अग्रवाल कोटला स्थित आर्य समाज मंदिर में मन की बात सुनेंगे, राधा मोहन सिंह बीके दत्त कॉलोनी में मन की बात सुनेंगे, पवन राणा दीनदयाल उपाध्याय मार्ग स्थित मालवीय भवन में मन की बात सुनेंगे।
वरलक्ष्मी सरथकुमार ने पीएम मोदी को शादी में किया आमंत्रित, तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल
हर्ष मल्होत्रा डीपीएमआई इंस्टीट्यूट बी-20, प्रवीण खंडेलवाल टाउन हॉल के बाहर, रामवीर सिंह बिधूड़ी बदरपुर के मोलडाबंद में, योगेंद्र चंदोलिया कोला वाली चौपाल में, विजेंद्र गुप्ता रोहिणी के सेक्टर 7 के पॉकेट डी-13 में मन की बात सुनेंगे।
3 महीने बाद होगा प्रसारण
इससे पहले पीएम मोदी ने फरवरी में मन की बात की थी। उन्होंने लोकसभा चुनाव से पहले फरवरी महीने में मन की बात कार्यक्रम का 110वां एपिसोड किया था। जिसके बाद चुनाव में व्यस्त होने के कारण पिछले तीन महीने से मन की बात कार्यक्रम नहीं किया गया था। हालांकि 110वें एपिसोड में पीएम मोदी ने कहा था कि मन की बात का 111वां एपिसोड तीन महीने बाद प्रसारित होगा।