Saturday, January 24, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

Lucknow News: केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के घर में युवक की हत्या, बेटे की पिस्टल से दोस्त को मारी गई गोली

केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के घर में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. पुलिस ने मौके से पिस्टल भी बरामद की है.

Juhi Tomer by Juhi Tomer
September 1, 2023
in Breaking, उत्तर प्रदेश, बड़ी खबर, लखनऊ, विशेष
503
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तर प्रदेश के लखनऊ से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दें कि केंद्रीय मंत्री कौशल के घर पर एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव मिला है। बताया जा रहा है कि सांसदके बेटे विकास किशोर की पिस्टल से गोली चली। गोली युवक के सिर में जा लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना ठाकुरगंज के बेगरिया गांव में सुबह की बताई जा रही है।

वहीं बता दें कि मरने वाले युवक का नाम विनय श्रीवास्तव बताया जा रहा है और वह बीजेपी सांसद के बेटे का दोस्त भी था। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है और जांच की जा रही है। घटना मंत्री के दुबग्गा स्थित आवास की है। पुलिस तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस वारदात में इस्तेमाल की गई पिस्टल बरामद कर ली है। वहीं, शव को पोस्टममार्टम के लिए भेज दिया है।

RELATED POSTS

Lucknow train rescheduling

लखनऊ रेल यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना: आगरा इंटरसिटी समेत कई ट्रेनों के टर्मिनस बदले, देखें पूरी सूची

January 18, 2026
Lucknow Harauni Railway Crossing

लखनऊ वालों को बड़ी सौगात: मार्च से दौड़ेगी हरौनी पुल पर गाड़ियां, बचेगा 6 किमी का चक्कर!

January 14, 2026

लखनऊ के दुबग्गा स्थित जिस घर में वारदात हुई। वह मंत्री के बेटे विकास किशोर का है। वह पिता से अलग घर में अकेले रहता था। घटना की सूचना पर कौशल किशोर भी मौके पर पहुंचे। वहां मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा, ”घटना के वक्त उनका बेटा घर में नहीं था।”

https://twitter.com/News1IndiaTweet/status/1697457570259021979?s=20

वहीं जब पूछा गया कि घर में कौन-कौन रहता था? इस पर कौशल किशोर ने कहा कि ये तो मुझे नहीं पता। बेटा आशू कल दिल्ली चला गया था। एक लोग की तबीयत खराब थी। वो फ्लाइट से आ रहा है। विनय आप लोगों के साथ कब से था? जवाब में मंत्री ने कहा कि वह 2017 विधानसभा चुनाव से साथ रहता था। वहीं बेटे की पिस्टल से हत्या होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह जांच का विषय है। जो भी दोषी होगा, उस पर कार्रवाई होगी। हम परिजनों के साथ हैं। जब मुझे घटना का पता चला तो मैंने ही पुलिस कमिश्नर को फोन करके इसकी सूचना दी।

 

Tags: Crime NewsKaushal KishorelucknowLucknow NewsMP kaushal kishoreunion minister kaushal kishore
Share201Tweet126Share50
Juhi Tomer

Juhi Tomer

Related Posts

Lucknow train rescheduling

लखनऊ रेल यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना: आगरा इंटरसिटी समेत कई ट्रेनों के टर्मिनस बदले, देखें पूरी सूची

by Mayank Yadav
January 18, 2026

Lucknow train rescheduling: लखनऊ के रेल यात्रियों के लिए एक बड़ी खबर है। राजधानी के लखनऊ जंक्शन (LJN) पर चल...

Lucknow Harauni Railway Crossing

लखनऊ वालों को बड़ी सौगात: मार्च से दौड़ेगी हरौनी पुल पर गाड़ियां, बचेगा 6 किमी का चक्कर!

by Mayank Yadav
January 14, 2026

Lucknow Harauni Railway Crossing: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में करीब 5 लाख निवासियों के लिए राहत भरी खबर है।...

Lucknow Housing Scheme

सेना और अर्धसैनिक बलों के लिए आवास विकास की बड़ी सौगात, लखनऊ समेत कई शहरों में फ्लैट्स पर 20% तक की भारी छूट

by Mayank Yadav
January 13, 2026

Lucknow Housing Scheme: उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद (UPAVP) ने सशस्त्र सेनाओं और अर्धसैनिक बलों के जवानों के लिए 'पहले...

Lucknow

लखनऊ में महा-घोटाला: भूमाफियाओं ने डकारी 2 अरब की सरकारी जमीन, प्रशासन बना तमाशबीन

by Mayank Yadav
January 9, 2026

Lucknow land scam: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से भ्रष्टाचार और प्रशासनिक लापरवाही का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है,...

Danapur Thar Accident Patna

Road Accident News:तेज रफ्तार कार का कहर, नाबालिग चालक ने युवक को कुचला, तीन भैंसों की मौत

by SYED BUSHRA
January 6, 2026

Lucknow  News :लखनऊ के दुबग्गा इलाके में स्थित आउटर रिंग रोड की सर्विस लेन पर सोमवार शाम एक भीषण सड़क...

Next Post
‘वन नेशन वन इलेक्शन’ को लेकर केंद्र सरकार ने उठाया बड़ा कदम, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में कमेटी गठित

'वन नेशन वन इलेक्शन' को लेकर केंद्र सरकार ने उठाया बड़ा कदम, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में कमेटी गठित

Nehru Memorial: नेहरू मेमोरियल म्यूजियम का नाम बदलने की दी मंजूरी, अब कहलाया जाएगा पीएम संग्रहालय

Nehru Memorial: नेहरू मेमोरियल म्यूजियम का नाम बदलने की दी मंजूरी, अब कहलाया जाएगा पीएम संग्रहालय

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist