शुक्रवार, अक्टूबर 23, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
  • Home – Copy
🔍

Stray Dog Attack: शाम को घर से निकली सात साल की अंशिका,आवारा कुत्तों ने नोच कर मार डाला, खेत में मिला मासूम का शव

लखनऊ के रहीमाबाद क्षेत्र में सात साल की अंशिका की आवारा कुत्तों के हमले में मौत हो गई। बच्ची का शव खेत में मिला। गांव में दहशत है और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

by SYED BUSHRA
मार्च 2, 2026
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ

Stray Dog Attack in Lucknow: राजधानी लखनऊ के रहीमाबाद थाना क्षेत्र के तरौना गांव से बेहद दुखद खबर सामने आई है। रविवार शाम सात साल की बच्ची अंशिका की जान आवारा कुत्तों के हमले में चली गई। उसका शव घर से करीब 500 मीटर दूर एक खेत में खून से सना मिला। जिसने भी यह दृश्य देखा, वह सन्न रह गया। बच्ची के शरीर पर गहरे घाव थे और आसपास खून फैला हुआ था।

शाम को घर से निकली थी अंशिका

परिवार के लोगों ने बताया कि अंशिका शाम करीब छह बजे शौच के लिए घर से बाहर गई थी। काफी समय बीत जाने के बाद भी जब वह वापस नहीं लौटी, तो घरवालों को चिंता होने लगी।
परिजन उसे खोजते हुए खेतों की तरफ पहुंचे। वहीं एक खेत में बच्ची का शव पड़ा मिला। कुछ दूरी पर आवारा कुत्तों का झुंड भी घूमता दिखा। इसी से शक जताया जा रहा है कि उन्हीं कुत्तों ने उस पर हमला किया होगा।

RELATED NEWS

Home Guard: ट्रैक पर तड़पता रहा, साथी दौड़ते रहे,  कैमरे मे किया मदद का इशारा, CCTV फुटेज ने खड़े किए कई सवाल

Home Guard: ट्रैक पर तड़पता रहा, साथी दौड़ते रहे, कैमरे मे किया मदद का इशारा, CCTV फुटेज ने खड़े किए कई सवाल

सितम्बर 24, 2026
Lucknow Animal Cruelty Case

Animal Rescue: बोरों में बंद बिल्लियां, खंभे से बंधा लंगूर; NGO ने रेस्क्यू कर कार्रवाई की मांग उठाई

सितम्बर 19, 2026

पिता होली के कपड़े लेने गए थे

अंशिका के पिता दिलीप किसान हैं और खेती-बाड़ी करके परिवार का गुजारा करते हैं। घटना के समय वह बच्चों के लिए होली पर नए कपड़े खरीदने बाजार गए थे। जब वह घर लौटे, तब तक उनकी बेटी इस दुनिया में नहीं रही।
यह खबर सुनते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पूरे गांव में मातम का माहौल है।

गांव में पहले भी हुए हमले

ग्रामीणों का कहना है कि इलाके में आवारा कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है। कई बार ये कुत्ते राह चलते लोगों पर झपट चुके हैं। लोगों ने प्रशासन से पहले भी शिकायत की थी, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। अब इस दर्दनाक घटना के बाद गांव वाले डरे हुए हैं और बच्चों को अकेले बाहर भेजने से घबरा रहे हैं।

पुलिस ने शुरू की जांच

सूचना मिलने पर रहीमाबाद पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने कहा है कि मामले की जांच की जा रही है। साथ ही संबंधित विभाग से बात कर आवारा कुत्तों को पकड़ने और इलाके में सुरक्षा बढ़ाने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

प्रशासन से कार्रवाई की मांग

इस घटना के बाद ग्रामीणों में गुस्सा भी है और डर भी। लोगों का कहना है कि अगर समय रहते कुत्तों पर नियंत्रण किया जाता, तो शायद यह हादसा नहीं होता। परिवार के साथ-साथ पूरा गांव सदमे में है। सभी प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों, इसके लिए सख्त कदम उठाए जाएं।

Tags: Lucknow NewsStray Dog AttackUttar Pradesh Incident

SYED BUSHRA

Related Posts

Home Guard: ट्रैक पर तड़पता रहा, साथी दौड़ते रहे,  कैमरे मे किया मदद का इशारा, CCTV फुटेज ने खड़े किए कई सवाल

Home Guard: ट्रैक पर तड़पता रहा, साथी दौड़ते रहे, कैमरे मे किया मदद का इशारा, CCTV फुटेज ने खड़े किए कई सवाल

by SYED BUSHRA
सितम्बर 24, 2026

Home Guard Candidate Death:लखनऊ में होमगार्ड भर्ती की दौड़ के दौरान अभ्यर्थी योगेंद्र सिंह की मौत के मामले में सामने...

Lucknow Animal Cruelty Case

Animal Rescue: बोरों में बंद बिल्लियां, खंभे से बंधा लंगूर; NGO ने रेस्क्यू कर कार्रवाई की मांग उठाई

by SYED BUSHRA
सितम्बर 19, 2026

Lucknow Animal Cruelty Case:लखनऊ के महानगर थाना क्षेत्र स्थित शालीमार गैलेंट परिसर में पशु क्रूरता का मामला सामने आया है।...

Lucknow Rajajipuram Youth Death

Lucknow sucide: युवक ने तीसरी मंजिल से छलांग लगाई, नीचे तड़पते हुए पानी मांगा, दो मिनट में तोड़ा दम

by SYED BUSHRA
सितम्बर 15, 2026

Lucknow News:लखनऊ के राजाजीपुरम में सोमवार सुबह एक युवक ने तीसरी मंजिल से कूदकर जान दे दी। युवक अचानक एक...

Lucknow Third Railway Line Project

Railway Probe: गोमती नदी पर तीन पुलों की क्वालिटी पर सवाल, 447 करोड़ के प्रोजेक्ट की विजिलेंस जांच शुरू

by SYED BUSHRA
सितम्बर 9, 2026

 Lucknow third railway line Project:लखनऊ में दिलकुशा-मल्हौर के बीच बन रही 8.20 किलोमीटर लंबी तीसरी रेल लाइन परियोजना में निर्माण...

Lucknow Swine Flu H1N1 Cases

Swine Flu: लखनऊ में H1N1 के 11 नए मरीज मिले, एक्टिव केस बढ़कर 52 , दो की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती

by SYED BUSHRA
सितम्बर 5, 2026

 Lucknow Swine Flu H1N1 Cases:लखनऊ में H1N1 संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। शुक्रवार को 11 नए मरीजों...

Next Post
PV Sindhu Dubai Airport Crisis

Dubai Airport: एयरस्ट्राइक के बाद उड़ानें रद्द, लंदन जाते समय मुश्किल में पड़ीं भारतीय स्टार पीवी सिंधू दुबई एयरपोर्ट पर फंसी

FPI Investment In Indian Market

FPI Inflow: 17 महीनों बाद विदेशी निवेश की हुई जोरदार वापसी, भारी बिकवाली के बाद भारतीय शेयर बाजार में लौटा भरोसा

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
  • Home – Copy

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In