Site icon News1India

Varanasi: काशी में है दूसरा शिवशक्ति स्थान…- क्रिकेट स्टेडियम के शिलान्यास पर पीएम मोदी

काशी में है दूसरा शिवशक्ति स्थान...- क्रिकेट स्टेडियम के शिलान्यास पर पीएम मोदी

काशी में है दूसरा शिवशक्ति स्थान...- क्रिकेट स्टेडियम के शिलान्यास पर पीएम मोदी काशी में है दूसरा शिवशक्ति स्थान...- क्रिकेट स्टेडियम के शिलान्यास पर पीएम मोदी

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे हैं. यहां पर उन्होंने यूपी के तीसरे और पूर्वांचल के पहले क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास किया. वाराणसी पर पीएम मोदी का स्वागत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया. शिलान्यास के बाद प्रधानमंत्री ने कहा कि काशी में दूसरा शिवशक्ति स्थान है.

पूर्वांचल का पहला क्रिकेट स्टेडियम

बता दें कि आज वाराणसी के लिए बहुत ही खास दिन है. दरअसल जिले को उसके पहले क्रिकेट स्टेडियम का सौगात मिला है. इस खास प्रोजेक्ट का शिलान्यास प्रधानमंत्री मोदी ने बटन दबाकर किया. इस स्टेडियम में भगवान शिव और काशी की झलक देखने को मिलेगी. स्टेडियम को अर्ध्द चंद्राकार में बनाया जा रहा है और फ्लड लाइट्स त्रिशूल के आकार का होगा.

अर्थव्यवस्था के लिए अच्छा संकेत – पीएम

काशी में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के शिलान्यास के बाद प्रधानमंत्री ने कहा कि शिवशक्ति का एक स्थान चंद्रमा पर है, वहीं दूसरा शिवशक्ति काशी में भी है. जब भी खेल से जुड़े बुनियादी ढांचे का निर्माण किया जाता है, तो इसका युवाओं के प्रतिभाओं के पोषण पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है. इसके साथ ही ये अर्थव्यवस्था के लिए भी अच्छा संकेत होता है.

चंद्रयान की लैंडिंग का 1 महीना पूरा

गौरतलब है कि पीएम मोदी ने आगे कहा कि आज मैं ऐसे समय पर काशी आया हूं, जब चांद के शिव शक्ति बिंदु तक पहुंचने का देश का एक महीना पूरा हो गया है. पिछले महीने की 23 तारीख को हमारा चंद्रयान लैंड हुआ. चंद्रमा पर एक शिवशक्ति का स्थान है, वहीं दूसरा शिवशक्ति मेरी काशी में है.

ये भी पढ़ें- Varanasi Cricket Stadium: क्रिकेट स्टेडियम में दिखेगी भगवान शिव की झलक, 30 हजार की क्षमता, त्रिशूल, डमरू और बेलपत्र…, जानिए और क्या- क्या हैं खास

Exit mobile version