4 लाख नौकरियां, 100 करोड़ रुपये में खाटूश्यामजी काॅरिडोर, राजस्थान का बजट, पढ़ें बड़े घोषणापत्र

Rajasthan Budget Big announcement: बुधवार को राजस्थान में भजनलाल सरकार का पहला बजट वित्त मंत्री दीया कुमारी ने पेश किया। इस दौरान, युवा से बुजुर्ग तक सभी वर्गों को जोड़ने के लिए कई घोषणाएं की गई हैं।

Rajasthan Budget 2024

Rajasthan Budget 2024: राजस्थान की वित्त मंत्री दीया कुमारी ने आज भजनलाल सरकार का पहला बजट पेश किया। इससे पहले फरवरी में लोकसभा चुनाव से पहले अंतरिम बजट पेश हुआ था। इस बार कई राज्यों में केंद्रीय बजट से पहले ही अपने बजट पेश किए जा चुके हैं, जबकि केंद्रीय बजट 23 जुलाई को पेश होगा। बजट भाषण में वित्त मंत्री ने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने राजस्थान की 15 लाख महिलाओं के लिए “लखपति दीदी योजना” की घोषणा की। इसके अलावा, मेरिट में आने वाले स्कूली छात्रों को मुफ्त टैबलेट और इंटरनेट दिया जाएगा। 100 करोड़ रुपये की लागत से खाटूश्याम कॉरिडोर विकसित किया जाएगा।

आइए जानते हैं भजनलाल सरकार की बड़ी सौगातें:

1. अगले 5 साल में 4 लाख पदों पर भर्तियां की जाएंगी, जिससे युवाओं को सरकारी नौकरी के नए अवसर मिलेंगे। Rajasthan Budget 2024 साथ ही रोडवेज में 9 हजार से ज्यादा नए पद सृजित किए जाएंगे। मेरिट में आने वाले छात्रों को मुफ्त टैबलेट और इंटरनेट दिया जाएगा।

2. 50 नए प्राथमिक स्कूल खोले जाएंगे और 100 स्कूल अपग्रेड किए जाएंगे। युवाओं के लिए अटल उद्यमी योजना लाई जाएगी। प्रदेश में 20 नए आईआईटी और हर जिले में खेल के नए कॉलेज खोले जाएंगे।

3. Rajasthan Budget 2024 में किसानों के लिए सिंचाई वाटर ग्रिड मिशन शुरू करने की घोषणा की गई है, जिसके लिए 50 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। नहरी क्षेत्र में डिग्गी निर्माण के लिए 5 हजार किसानों को अनुदान दिया जाएगा। इसके लिए 5 हजार करोड़ रुपये का फंड रखा गया है। किसानों को 1 लाख 45 हजार नए कृषि कनेक्शन दिए जाएंगे।

Stock Market Record: शेयर मार्केट ने एक बार फिर नए रिकॉर्ड बनाए, सेंसेक्स और निफ्टी ने छुआ नए शिखर

4. संविदा कर्मचारियों को 1 जनवरी और 1 जुलाई को इंक्रीमेंट दिया जाएगा। आरजीएचएस में अब सास-ससुर और माता-पिता का इलाज भी शामिल होगा। ग्रेच्युटी की सीमा 20 लाख से बढ़ाकर 25 लाख कर दी गई है।

5. पुलिस विभाग में 5500 नए पद सृजित किए जाएंगे। पुलिस विभाग को 750 मोटरसाइकिल और 500 हल्के वाहन दिए जाएंगे।

6. प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 5 नई आंगनबाड़ी खोली जाएंगी। आदिवासी समुदाय के बच्चों के लिए 250 नई मां-बाड़ी खोली जाएंगी। आंगनबाड़ी में बच्चों को 3 दिन दूध दिया जाएगा। संभाग स्तर पर बालिका सैनिक स्कूल खोले जाएंगे। 15 लाख महिलाओं को “लखपति दीदी” बनाने की घोषणा की गई है। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को 2.5 प्रतिशत की दर से कर्ज दिया जाएगा।

7. स्ट्रीट वेंडर्स के लिए सीएम स्वनिधि योजना शुरू होगी। पीएम आवास के लाभार्थियों को 25 हजार का अतिरिक्त अनुदान दिया जाएगा। गोविंद गुरु जनजाति विकास योजना शुरू होगी। प्रदेश में 6 नए ट्रॉमा सेंटर बनेंगे और 25 नई एंबुलेंस दी जाएंगी। बजट में स्वास्थ्य के लिए 27 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। 1500 डॉक्टरों और 4000 नर्सिंगकर्मियों के पद सृजित किए जाएंगे।

 

 

 

Exit mobile version