सोमवार, जून 29, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

Rajya Sabha elections : राज्यसभा के लिए नामांकन की आखिरी तारीख आज, जानिए किस पार्टी ने किसे बनाया अपना उम्मीदवार

by Gautam Jha
फ़रवरी 15, 2024
in Breaking, Latest News, TOP NEWS
राज्यसभा के लिए नामांकन की आखिरी तारीख आज, जानिए किस पार्टी ने किसे बनाया अपना उम्मीदवार
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली। आज राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन की आखिरी तारीख है। 27 फरवरी को होने वाले इस चुनाव के लिए बीजेपी, कांग्रेस समेत सभी दलों ने अपने उम्मीदवारों के नामों पर मुहर लगा दी है। चलिए जानते हैं किस उम्मीदवार को कहां से मौका मिल रहा है।

सोनिया गांधी ने राजस्थान से भरा नामांकन

कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए बुधवार को दो लिस्ट जारी की। कांग्रेस के इस लिस्ट में 7 राज्यों से 10 प्रत्याशी के नाम हैं। राजस्थान से सोनिया गांधी, हिमाचल प्रदेश से अभिषेक मनु सिंघवी, बिहार से डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह, महाराष्ट्र से चंद्रकांत हंडोरे को राज्यसभा में पार्टी ने मौका दिया है। गांधी परिवार में इंदिरा के बाद राज्यसभा जाने वाली दूसरी सदस्य के रूप में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अपना राजस्थान से अपना नामांकन किया है। इसके साथ साथ कांग्रेस के लिस्ट में कर्नाटक से अजय माकन, डॉ. सैय्यद नसीर हुसैन, जीसी चंद्रशेखर, मध्य प्रदेश से अशोक सिंह, तेलंगाना से रेणुका चौधरी और एम अनिल कुमार यादव का नाम भी राज्यसभा के लिए लिस्ट में शामिल है।

RELATED NEWS

Rajya Sabha Elections:  NDA ने क़ायम रखा अपना दबदबा, अधिकांश सीटों पर जीत, INDIA गठबंधन ने मुश्किल से बचाई साख

Rajya Sabha Elections: NDA ने क़ायम रखा अपना दबदबा, अधिकांश सीटों पर जीत, INDIA गठबंधन ने मुश्किल से बचाई साख

जून 12, 2026
राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग के खेल में यूपी से बीजेपी के 8 प्रत्याशियों की विजय, सपा के भी 2 उम्मीदवारों को मिली सफलता

Rajya Sabha elections : राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग के खेल में यूपी से बीजेपी के 8 प्रत्याशियों की विजय, सपा के भी 2 उम्मीदवारों को मिली सफलता

फ़रवरी 28, 2024

भाजपा ने इन्हें बनाया उम्मीदवार

राज्य सभा के लिए भाजपा ने भी अब तक 26 प्रत्याशियों के नाम घोषित किए हैं। भाजपा के लिस्ट में उत्तर प्रदेश कांग्रेस से भाजपा में आए आरपीएन सिंह, सुधांशु त्रिवेदी, चौधरी तेजवीर सिंह, साधना सिंह, अमरपाल मौर्य, संगीता बलवंत, नवीन जैन शामिल सहित पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा और रेलमंत्री और अश्विनी वैष्णव का नाम शामिल है। पार्टी ने पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्‌डा को गुजरात से और ओडिशा से रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को उम्मीदवार बनाया है। पार्टी के लिस्ट में मध्य प्रदेश से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, उमेश नाथ महाराज, माया नारोलिया और बंसीलाल गुर्जर का नाम शामिल है तो गुजरात से गोविंदभाई ढोलकिया, मयंकभाई नायक, जशवंतसिंह सलामसिंह परमार का नाम है। इसके साथ साथ पार्टी ने महाराष्ट्र से 3 उम्मीदवारों की घोषणा की है।महाराष्ट्र के लिस्ट में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए पूर्व मुख्यमंत्रीअशोक चव्हाण, मेधा कुलकर्णी और अजित गोलछड़े का नाम है।

प्रफुल्ल पटेल होंगे एनसीपी से राज्यसभा उम्मीदवार

महाराष्ट्र में NCPने भी अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है। अजित पवार की पार्टी ने प्रफुल्ल पटेल को अपना राज्यसभा उम्मीदवार बनाया है।

ये भी पढ़ें;इलाहाबाद हाईकोर्ट में ज्ञानवापी मस्जिद तहखाने में पूजा की इजाजत के खिलाफ याचिका पर आज होगी सुनवाई

इन सीटों पर होंगी चुनाव 

27 फरवरी को राज्यसभा की 56 सीटों पर चुनाव होने वाले हैं। ये सभी सीटें 15 राज्यों के हैं। चुनाव होने वाले लिस्ट में

  • हरियाणा -1
  • राजस्थान -3
  • हिमाचल प्रदेश -1
  • उत्तराखंड -1
  • उत्तरप्रदेश -10
  • बिहार -6
  • पश्चिम बंगाल -5
  • गुजरात -4
  • मध्यप्रदेश- 5
  • महाराष्ट्र -6
  • कर्नाटक -4
  • आंध्र प्रदेश- 3
  • तेलंगाना -3
  • ओडिसा -3
  • छत्तीसगढ़ -1

राज्यसभा के इन सभी सीटों पर 27 फरवरी को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक वोटिंग होगी। जिसके लिए आजनामांकन की आखिरी तारीख है। वोटिंग के बाद 27 फरवरी को ही रिजल्ट भी घोषित किये जाएंगे।

Tags: Rajya Sabha Elections
Share198Tweet124Share49

Gautam Jha

Related Posts

Rajya Sabha Elections:  NDA ने क़ायम रखा अपना दबदबा, अधिकांश सीटों पर जीत, INDIA गठबंधन ने मुश्किल से बचाई साख

Rajya Sabha Elections: NDA ने क़ायम रखा अपना दबदबा, अधिकांश सीटों पर जीत, INDIA गठबंधन ने मुश्किल से बचाई साख

by SYED BUSHRA
जून 12, 2026

Rajya Sabha Elections: हालिया राज्यसभा चुनावों में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) का दबदबा देखने को मिला। चुनावी आंकड़ों के अनुसार,...

राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग के खेल में यूपी से बीजेपी के 8 प्रत्याशियों की विजय, सपा के भी 2 उम्मीदवारों को मिली सफलता

Rajya Sabha elections : राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग के खेल में यूपी से बीजेपी के 8 प्रत्याशियों की विजय, सपा के भी 2 उम्मीदवारों को मिली सफलता

by Gautam Jha
फ़रवरी 28, 2024

लखनऊ। राज्यसभा के लिए उत्तरप्रदेश के 10 सीटों पर हुए मतदान के नतीजे मंगवार को देर शाम जारी हो गए।...

Rajya Sabha Elections

Rajya Sabha Elections : 27 फरवरी को होगा 15 राज्यों के कुल 56 सीटों पर वोटिंग, जानिए कैसे होता है राज्यसभा में चुनाव ?

by Gautam Jha
फ़रवरी 13, 2024

नई दिल्ली। फरवरी के अंत में Rajya Sabha Elections होने वाले है। इस बार 15 राज्य के कुल 56 सीटों...

Next Post
Uttar pradesh

विधायक का स्टीकर लगवाना पड़ा भारी, पुलिस अधीक्षक ने किया युवक को शर्मसार

Fatehpur Crime

Fatehpur Crime : नलकूप पर सो रहा था किसान, धारदार हथियार से कर दी हत्या, इलाके में हड़कंप

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist