नई दिल्ली। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी आज राज्यसभा के लिए नामांकन भरेंगी। वो राज्यसभा में राजस्थान से अपना दावेदारी पेश करेंगी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आज वें नामांकन के लिए सुबह राजस्थान जाएंगी। जहां 27 फरवरी को होने वाले राज्यसभा के लिए नामांकन करेंगी।
पार्टी मीटिंग में फैसला
इससे पहले पार्टी मीटिंग में इस बात का फैसला लिया गया कि पूर्व अध्यक्ष वो राज्यसभा जाएंगी। पार्टी मीटिंग में कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे, मुकुल वासनिक, अजय मकेन, सलमान खुर्शीद और पार्टी से राज्यसभा संसद केसी वेणुगोपल उपस्थित रहें। जिसमें सोनिया गांधी के स्वास्थ के कारण उन्हें संसद के निचले सदन से ऊपरी सदन भेजने का फैसला लिया गया है।
राजस्थान में 10 राज्यसभा सीटें
राजस्थान के कुल 10 राज्यसभा सीटों में 3 राज्यसभा सीटों के लिए इस महीने चुनाव होने हैं। चुनाव के लिए नामांकन दखिल करने की अंतिम तिथि 15 फरवरी है। फिलहाल अभी इन सीटों में 6 पर कांग्रेस और 4 पर बीजेपी के सांसद हैं।
ये भी पढ़ें; Farmers Protest : आज फिर से दिल्ली कूच करेंगे किसान, राजधानी के सीमाओं पर मजबूत पहरा
सोनिया गांधी की राजनैतिक सफर
- 1998- कांग्रेस की अध्यक्ष
- 1999 – लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष
- 2004 – दूसरी बार लोकसभा के लिए निर्वाचित
- 2004 – यूपीए गठबंधन की अध्यक्ष
- 2004 से 2014 – राष्ट्रीय सलाहकार परिषद की अध्यक्ष
- 2009,2014,2019 -लोकसभा संसद