नई दिल्ली। वर्ल्ड कप 2023 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबव साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है. ये मैच कोलकाता के ईडन गार्डन मैदान में हो रहा है. साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और ऑस्ट्रेलिया को गेंदबाजी का न्यौता दिया. पहले बैटिंग करते हुए साउथ अफ्रीका की शुरुआत बेहद खराब रही.
ऑस्ट्रेलियाई टीम की शानदार शुरुआत
बता दें कि टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं रही और टीम को पहला झटका 1 रन पर और दूसरा झटका 8 रन पर वहीं टीम ने अपने शुरुआती 4 विकेट 24 रन पर गंवा दिए हैं. कोलकाता के ईडन गार्डन में अभी बारिश हो रही है और इसके कारण मैच अभी रुका हुआ है.
ये भी पढ़ें :- सुशांत सिंह से ब्रेकअप को लेकर अंकिता ने बताया सच बोली ढाई साल तक इंतजार करने के बाद…
साउथ अफ्रीका को बड़े साझेदारी की तलाश
अगर ऑस्ट्रेलिया की बात करें तो कप्तान पैट कमिंस ने अपने गेंदबाजों को बहुत ही अच्छे से उपयोग किया. तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को 2 सफलता और जोस हेजलवुड को सफलता मिली. वहीं तीसरे गेंदबाज पैट कमिंस ने अब तक एक ओवर डाला, जिसमें उन्होंने 12 रन खर्च किए. अब यहां से साउथ अफ्रीका को खेल में वापसी के लिए एक बड़े साझेदारी की जरूरत है, जबकि ऑस्ट्रेलिया को जल्द से जल्द विरोधी टीम के सभी विकेट चटकाना चाहेगी.
पहला सेमीफाइनल 70 रनों से जीता भारत
वर्ल्ड कप के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने शानदार 70 रनों से जीत दर्ज की है. इस जीत में भारत के सभी खिलाड़ियों का योगदान है. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया को कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने तेज शुरुआत दी. इसके बाद विराट कोहली और श्रेयस अय्यर के बल्ले से शानदार शतक निकला और फिर गेंदबाजी के दौरान मोहम्मद शमी ने 7 विकेट चटकाकर टीम को जीत दिला दी.






















