Sunday, January 25, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

मोदी सरकार 3.0 का पहला बजट कल हुआ पेश, अखिलेश यादव का सरकार पर तंज- यूपी को क्या मिला?

Akhand Pratap Singh by Akhand Pratap Singh
July 24, 2024
in Breaking, Latest News, TOP NEWS, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, देश, बड़ी खबर
Akhilesh Yadav
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Akhilesh Yadav on Budget : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को मोदी सरकार 3.0 का पहला बजट संसद में पेश किया। भाजपा और एनडीए के सहयोगी दलों ने इस बजट की खुलकर तारीफ की है, जबकि विपक्ष इसकी तीखी आलोचना कर रहा है। समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने बजट के माध्यम से उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर भी निशाना साधा है।

उन्होंने इशारों में दिल्ली और लखनऊ के बीच तथा उत्तर प्रदेश में भाजपा के अंदर चल रही राजनीतिक खींचतान पर तंज कसते हुए कहा कि लगता है लखनऊ ने दिल्ली को नाराज कर दिया है, जिसका असर बजट पर दिख रहा है।

RELATED POSTS

Akhilesh Yadav

संगम पर संग्राम! बिना नहाए लौटे शंकराचार्य, अखिलेश बोले- ‘क्या इसका दोष भी AI पर मढ़ेंगे?’

January 18, 2026
Akhilesh Yadav

स्वदेशी का नारा, चीनी नेताओं से याराना: डेलिगेशन की संघ से मुलाकात पर भड़के अखिलेश यादव।

January 14, 2026

अखिलेश यादव ने क्या कहा?

सपा प्रमुख ने कहा कि समाजवादी लोग चाहते हैं कि किसानों को एमएसपी मिले और उनकी आय दोगुनी हो, लेकिन समर्थन मूल्य किसान को नहीं मिल रहा है, बल्कि उन पार्टनर्स को मिल रहा है जो सरकार बचा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले बेरोजगारी बढ़ाई जाती है और फिर आधी अधूरी नौकरियां दी जाती हैं जो युवाओं का भविष्य नहीं बना सकतीं। इंटर्नशिप के बाद युवाओं को नौकरी कौन देगा?

महंगाई को नियंत्रित करने के लिए भी सरकार कोई ठोस कदम नहीं उठा पाई है। यदि मिडिल क्लास को कोई सहूलियत दी भी गई है तो महंगाई के कारण वह वापस ले ली जाती है।

यह भी पढ़ें : बजट में नीतीश की तरह शिंदे को भाव क्यों नहीं मिला, और NDA में महाराष्ट्र मुख्यमंत्री का समय क्यों नहीं मिला? 

यूपी को बजट से क्या मिला? -अखिलेश

अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार ने उत्तर प्रदेश को बड़े सपने दिखाए थे, लेकिन यूपी को क्या मिला? डबल इंजन की सरकार होने पर दोहरी लाभ मिलनी चाहिए थी, लेकिन लगता है कि दिल्ली अब लखनऊ की ओर नहीं देख रही है या लखनऊ ने दिल्ली को नाराज कर दिया है, जिसका परिणाम बजट में दिख रहा है।

उन्होंने बजट में उत्तर प्रदेश की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि विकास बिहार जा रहा है, लेकिन यूपी को क्यों छोड़ा जा रहा है? यदि बिहार की बाढ़ रोकनी है तो पहले नेपाल और यूपी की बाढ़ रोकनी होगी, तभी बिहार की बाढ़ रुक सकती है।

Tags: Akhilesh Yadav
Share197Tweet123Share49
Akhand Pratap Singh

Akhand Pratap Singh

Related Posts

Akhilesh Yadav

संगम पर संग्राम! बिना नहाए लौटे शंकराचार्य, अखिलेश बोले- ‘क्या इसका दोष भी AI पर मढ़ेंगे?’

by Mayank Yadav
January 18, 2026

Akhilesh Yadav Magh Mela 2026: मौनी अमावस्या के पावन अवसर पर संगम नगरी प्रयागराज में उस समय तनाव व्याप्त हो...

Akhilesh Yadav

स्वदेशी का नारा, चीनी नेताओं से याराना: डेलिगेशन की संघ से मुलाकात पर भड़के अखिलेश यादव।

by Mayank Yadav
January 14, 2026

Akhilesh Yadav slam RSS on CPC delegation: जनवरी 2026 में भारत और चीन के रिश्तों में आई हालिया गर्माहट के...

Akhilesh Yadav

मिशन 2027: अखिलेश का ‘लकी’ रथ तैयार, क्या फिर से दौड़ेगी ‘साइकिल’ की रफ्तार?

by Mayank Yadav
January 9, 2026

Akhilesh Yadav victory chariot: उत्तर प्रदेश की राजनीति में 'रथ यात्रा' का अपना एक सुनहरा इतिहास रहा है। 2027 के...

Akhilesh Yadav

“अपने घर की बहन-बेटियों को देखकर आईने से सवाल करें…” भाजपा वोटर्स पर अखिलेश का सबसे बड़ा प्रहार!

by Mayank Yadav
January 4, 2026

Akhilesh Yadav News: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और उसके समर्थकों पर अब...

Akhilesh Yadav

“एक का धंधा, एक से चंदा”: अखिलेश यादव ने खोल दी भाजपा की ‘गोपनीय’ पोल!

by Mayank Yadav
December 21, 2025

Akhilesh Yadav News: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी की केंद्र व राज्य नीतियों पर...

Next Post
Budget 2024: इन छात्रों को इंटर्नशिप के दौरान दिए जाएंगे 5000 रुपये, इस तरह करना होगा अप्लाई

Budget 2024: इन छात्रों को इंटर्नशिप के दौरान दिए जाएंगे 5000 रुपये, इस तरह करना होगा अप्लाई

Agra

हथकड़ी में कैदी को ताजमहल का दीदार कराने ले गई हिमाचल पुलिस, वायरल हुआ वीडियो

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist