UP Budget 2024 : आज योगी सरकार विधानसभा में पेश करेगी यूपी का आम बजट, जानिए किन मुद्दों पर रहेगी सरकार की नजर

UP Budget 2024 : प्रदेश में विकास के लिए खर्च होंगे 7.36 लाख करोड़, योगी सरकार द्वारा अब तक का सबसे बड़ा बजट।

लखनऊ। ( UP Budget 2024) आज विधानसभा में उत्तर प्रदेश सरकार में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना सरकार की ओर से वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए आम बजट पेश करेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राज्य सरकार के आम बजट का आकार 7.70 लाख करोड़ रहने का अनुमान है। ज्ञात हो कि यह बजट योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल का तीसरा आम बजट है। जो अभी तक का सबसे बड़ा वार्षिक बजट हो सकता है। बजट में युवा, किसान, और महिलाओं के अलावा पर्यटन पर फोकस रखी जा सकती है। और इन क्षेत्रों में बड़ी घोषणाएं की जा सकती है।

चुनाव को लेकर बजट में बड़ी घोषणा की उमीद

यूपी सरकार के आम बजट (UP Budget 2024) में राज्य के अलग अलग सेक्टरों में ढांचागत विकास को बढ़ाने के लिए कई बड़ी घोषणाएं की जा सकती हैं। इनमें रैपिड रेल ट्रांसपोर्टेशन सिस्टम, एक्सप्रेस-वे, पुल और अन्य विकास परियोजनाओं के लिए सरकार बड़ी खर्च कर सकती है। राजधानी लखनऊ में मेट्रो रेल परियोजना के दूसरे कॉरिडोर की घोषणा की उम्मीद बजट से लगाया जा रहा है। इसके साथ साथ राज्य के कई पुलों को विकसित करने को लेकर बजट में प्रावधान किया जा सकता है। राज्य को वन ट्रिलियन इकोनामी बनाने के लिए भी बजट में सरकार ढांचागत विकास पर जोर दे सकती है। इसके अलावा अगले कुछ ही महीनों में लोकसभा चुनाव होने हैं। इसको लेकर भी सरकार का यह आम बजट अहम है।

ये भी पढ़ें; Jharkhand Politics: ईडी की गिरफ़्तारी के बाद झारखंड में रिसॉर्ट पॉलिटिक्स शुरू, पार्टी में मुख्यमंत्री के खिलाफ़ बगावत

इन योजनाओं के लिए होगा बजट में प्रावधान

रैपिड रेल ट्रांसपोर्टेशन सिस्टम के तहत मुजफ्फरनगर तक मेट्रो सेवा, आगरा, मेरठ, कानपुर, लखनऊ मेट्रो रेल परियोजना, प्रयागराज से मेरठ के बीच निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेस-वे , राज्य में 300 रेलवे क्रॉसिंग पर पुलों का निर्माण, बड़ी योजनाओं के लिए यूपी सरकार UP Budget 2024 में प्रावधान कर सकती है।

Exit mobile version