Sunday, May 24, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

Noida News : DM के X अकाउंट से विवादित कमेंट करने वाला गिरफ्तार, बताया क्या था मकसद?

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर डीएम जीबी नगर/नोएडा के आधिकारिक हैंडल से की गई विवादित टिप्पणी के मामले में नोएडा पुलिस ने शनिवार को एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पिछले 6 साल से नई दिल्ली स्थित उत्तर प्रदेश राज्य सूचना केंद्र में संविदा पर कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत है।

by Gulshan
September 15, 2024
in Breaking, TOP NEWS, उत्तर प्रदेश, क्राइम
man arrested, controversial comment, Noida DM, Noida DM X handle misuse
Share on FacebookShare on Twitter

RELATED NEWS

No Content Available
UP News : सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर डीएम जीबी नगर/नोएडा के हैंडल से की गई विवादित टिप्पणी के मामले में नोएडा पुलिस ने शनिवार को एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पिछले 6 साल से नई दिल्ली स्थित उत्तर प्रदेश राज्य सूचना केंद्र में संविदा पर कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर काम कर रहा था।

पुलिस के अनुसार, कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री के बारे में ‘एक्स’ पर एक वीडियो पोस्ट किया और उस पर डीएम जीबी नगर/नोएडा के हैंडल से एक विवादित टिप्पणी की गई। जैसे ही यह टिप्पणी वायरल हुई, मामला तूल पकड़ गया। गौतमबुद्ध नगर के डीएम मनीष कुमार वर्मा ने इस मुद्दे पर उनके ‘एक्स’ हैंडल का दुरुपयोग किए जाने और पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की जानकारी दी।

मामला दर्ज होते ही आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दो टीमों का गठन किया गया। कुछ ही घंटों में आरोपी को पकड़ लिया गया। उसकी पहचान अलीगढ़ के अतरौली निवासी सोहन सिंह के रूप में हुई है, जो वर्तमान में दिल्ली के बुराड़ी में रह रहा है।

यह भी पढ़ें : देश में हुआ छ: नई वंदे भारत ट्रेनों का आगाज़, जानें… 

चुपके से चला रहा था डीएम का एक्स अकाउंट

गिरफ्तार आरोपी सोहन सिंह ने पुलिस को बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देश पर वह जिलाधिकारी गौतमबुद्ध नगर के ‘एक्स’ हैंडल का संचालन कर रहा था। पिछले तीन महीनों से वह अपने निजी मोबाइल फोन से डीएम का ‘एक्स’ हैंडल चला रहा था और उसी मोबाइल से अपना व्यक्तिगत अकाउंट भी संचालित कर रहा था। शुक्रवार शाम करीब 7 बजे सोहन ने ‘एक्स’ पर कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत का प्रधानमंत्री पर किया गया पोस्ट देखा।

इस पोस्ट को पढ़कर उसे नाराजगी हुई और उसने उस पर प्रतिक्रिया देते हुए टिप्पणी की। आरोपी का कहना है कि उसने गलती से अपने हैंडल की बजाय जिलाधिकारी के हैंडल से टिप्पणी कर दी। उसे टिप्पणी करते समय लगा कि वह अपने व्यक्तिगत हैंडल से जवाब दे रहा है। सोहन ने अपनी गलती के लिए माफी मांगी है और पूछताछ में खुद को प्रधानमंत्री का प्रशंसक बताया है।

यह भी पढ़ें : इंजीनियर बर्खास्त, ठेकेदार पर 50 लाख… 

कलेक्ट्रेट कार्यालय के बाहर हुआ प्रदर्शन

डीएम जीबी नगर/नोएडा के हैंडल से हुई विवादित टिप्पणी से नाराज होकर गौतमबुद्ध नगर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को सूरजपुर स्थित कलेक्ट्रेट कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। चूंकि डीएम अवकाश पर थे, इसलिए एडीएम ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत की। कांग्रेस किसान मोर्चा के जिला चेयरमैन गौतम अवाना और कई कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे और विरोध दर्ज कराया। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर डीएम का सोशल मीडिया हैंडल हैक हो गया था, तो आपत्तिजनक ट्वीट को तुरंत क्यों डिलीट कर दिया गया?

Tags: controversial commentman arrestedNoida DMNoida DM X handle misuse
Share197Tweet123Share49

Gulshan

Related Posts

No Content Available
Next Post
DJ laud speaker

DJ laud speaker : सावधान! DJ के साउंड से फटी दिमाग की नस, डॉक्टर भी हैरान

Arvind Kejriwal

Arvind Kejriwal Resign: अरविंद केजरीवाल ने चला बड़ा सियासी दांव , दो दिन बाद CM पद से इस्तीफे का ऐलान

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist