मंगलवार, अगस्त 25, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

गुड्डू, मुन्ना, छोटू नामों से क्या पता चलेगा…पुलिस के किस फैसले पर अखिलेश ने उठाए सवाल?

मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा जारी किए गए निर्देशों पर अभी भी बहस चल रही है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने न्यायालय से इस मामले में स्वतंत्र संज्ञान लेने की अपील की है। उन्हें लगता है कि यह आदेश सामाजिक अपराध है।

by Mayank Yadav
जुलाई 18, 2024
in Breaking, Latest News, Loksabha election 2024, TOP NEWS, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड
UP News
Share on FacebookShare on Twitter

UP News: उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा की तैयारियां शुरू हो गई हैं। मुजफ्फरनगर पुलिस ने इसे लेकर निर्देश जारी किया था, जिसके अनुसार यात्रा के रूट पर पड़ने वाले सभी होटल, ढाबे और फल विक्रेताओं को अपनी दुकानों और ठेलों पर मालिक का नाम चिपकाना होगा। इस आदेश को लेकर विपक्षी दलों के नेता लगातार यूपी सरकार पर निशाना साध रहे हैं।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कन्नौज से सांसद अखिलेश यादव ने भी कांवड़ यात्रा को लेकर जारी इस आदेश की आलोचना की है। उन्होंने कोर्ट से भी इस मामले में हस्तक्षेप करने की अपील की है और लिखा है कि, “माननीय कोर्ट को स्वत: संज्ञान लेकर ऐसे प्रशासन के पीछे (UP News) सरकार की मंशा की जांच कर उचित दंडात्मक कार्रवाई करनी चाहिए।

RELATED NEWS

UP Politics: जाट-गुर्जर समीकरण पर सपा की नजर, जयंत पर हमला आखिर अखिलेश का क्या है बड़ा दांव ?

UP Politics: जाट-गुर्जर समीकरण पर सपा की नजर, जयंत पर हमला आखिर अखिलेश का क्या है बड़ा दांव ?

अगस्त 25, 2026

UP Politics: जाट-गुर्जर समीकरण पर सपा की नजर, जयंत पर हमला आखिर अखिलेश का क्या है बड़ा दांव ?

अगस्त 25, 2026

… और जिसका नाम गुड्डू, मुन्ना, छोटू या फत्ते है, उसके नाम से क्या पता चलेगा?

माननीय न्यायालय स्वत: संज्ञान ले और ऐसे प्रशासन के पीछे के शासन तक की मंशा की जाँच करवाकर, उचित दंडात्मक कार्रवाई करे। ऐसे आदेश सामाजिक अपराध हैं, जो सौहार्द के शांतिपूर्ण वातावरण को बिगाड़ना चाहते… pic.twitter.com/nRb4hOYAjP

— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) July 18, 2024

ऐसे आदेश सामाजिक अपराध हैं, जो सौहार्द के शांतिपूर्ण माहौल को बिगाड़ना चाहते हैं। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पूछा है कि किसी व्यक्ति का नाम गुड्डू, मुन्ना, छोटू या फतेह हो तो उसका क्या अर्थ होगा?

Image

विपक्षी नेताओं ने भाजपा पर साधा निशाना

AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने पहले ही इस फैसले का विरोध करते हुए (UP News) इसे हिटलरशाही बताया था। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस ने कहा है कि हर खाद्य पदार्थ की दुकान और ठेले वाले को अपने नाम का बोर्ड लगाना होगा, ताकि कोई कांवड़िया गलती से भी मुस्लिम दुकान से कुछ नहीं खरीद सकता। ओवैसी ने आगे लिखा कि दक्षिण अफ्रीका में इसे रंगभेद कहा जाता था और हिटलर के जर्मनी में इसे जूडेन बॉयकॉट (यहूदियों का बहिष्कार) कहा जाता था।

In #UttarPradesh's #Muzaffarnagar, SP Abhishek Singh ordered hotels and vendors falling on the route of #KanwarYatra to display the names of the owners in front of their shops aiming to identify the religion of the owners. pic.twitter.com/jjgKrNTRT7

— Hate Detector 🔍 (@HateDetectors) July 17, 2024

इसके अलावा कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने भी भाजपा सरकार पर (UP News) निशाना साधा और प्रशासन के फैसले की आलोचना करते हुए इसे सरकार प्रायोजित कट्टरता करार दिया। पवन खेड़ा ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा है कि हम देश को अंधकार युग में वापस नहीं जाने दे सकते।

BJP तेज हुई कलह! विधायक सुशील सिंह ने केशव मौर्य के साथ आकर बड़ी बात कही

कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लिया गया फैसला- पुलिस

मुजफ्फरनगर के एसएसपी अभिषेक सिंह का कहना है कि कानून व्यवस्था को देखते हुए (UP News) यह फैसला लिया गया है। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा, “कांवड़ यात्रा की तैयारियां शुरू हो गई हैं, हमारे जिले में करीब 240 किलोमीटर का रूट है, ऐसे में सभी ढाबों और खाद्य सामग्री बेचने वालों से कहा गया है कि वे अपनी दुकान पर काम करने वाले व्यक्ति या मालिक का नाम बोर्ड पर लिखें।” उन्होंने कहा कि यह निर्देश इसलिए दिया गया है ताकि किसी कांवड़िए के मन में कोई भ्रम न रहे और कानून व्यवस्था बनी रहे।

आपको बता दें कि हर साल सावन के महीने में भगवान शिव के भक्त गंगा तट पर जाते हैं। इस दौरान सात्विक भोजन पर विशेष ध्यान दिया जाता है और यह यात्रा अक्सर नंगे पैर की जाती है। दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा के रूट पर बड़ी संख्या में कांवड़िए यात्रा करते हैं।

Tags: Akhilesh YadavKanwar Yatra
Share199Tweet124Share50

Mayank Yadav

Related Posts

UP Politics: जाट-गुर्जर समीकरण पर सपा की नजर, जयंत पर हमला आखिर अखिलेश का क्या है बड़ा दांव ?

UP Politics: जाट-गुर्जर समीकरण पर सपा की नजर, जयंत पर हमला आखिर अखिलेश का क्या है बड़ा दांव ?

by SYED BUSHRA
अगस्त 25, 2026

New Political Equation: पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति में जाट और गुर्जर समाज लंबे समय से प्रभावशाली भूमिका निभाते रहे...

UP Politics: जाट-गुर्जर समीकरण पर सपा की नजर, जयंत पर हमला आखिर अखिलेश का क्या है बड़ा दांव ?

by SYED BUSHRA
अगस्त 25, 2026

New Political Equation: पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति में जाट और गुर्जर समाज लंबे समय से प्रभावशाली भूमिका निभाते रहे...

UP Politics: अखिलेश के ‘चवन्नी’ वाले बयान पर मचे घमासान में मायावती कूदी, करी जाट समाज से माफी की मांग

UP Politics: अखिलेश के ‘चवन्नी’ वाले बयान पर मचे घमासान में मायावती कूदी, करी जाट समाज से माफी की मांग

by SYED BUSHRA
अगस्त 22, 2026

Akhilesh Yadav Chavanni Statement: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। सपा प्रमुख...

UP Politics: 2027 से पहले अखिलेश का बड़ा दांव, बीजेपी के किस वोट बैंक में सेंध लगाने की कर रहे तैयारी

UP Politics: 2027 से पहले अखिलेश का बड़ा दांव, बीजेपी के किस वोट बैंक में सेंध लगाने की कर रहे तैयारी

by SYED BUSHRA
अगस्त 20, 2026

Political Signal: विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर उत्तर प्रदेश में राजनीतिक दलों ने अपनी रणनीति तेज कर दी है। इसी...

OP Rajbhar Akhilesh Yadav Allegation

Rajbhar Allegation: ओपी राजभर का बड़ा आरोप, अखिलेश पर साजिश का दावा, बेटे की जान को खतरा बता योगी से सुरक्षा मांगी

by SYED BUSHRA
अगस्त 13, 2026

OP Rajbhar Allegation:भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष और मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर गंभीर आरोप...

Next Post
Uttar Pradesh

Uttar Pradesh: यूपी की सियासत में अखिलेश यादव का BJP को बड़ा ऑफर, 100 लाओ..सरकार बनाओ..

Aishwarya Rai से तलाक लेने की ख़बरों को अभिषेक बच्चन ने पोस्ट के जरिए दी हवा! क्या सच में अलग होने जा रहे हैं दोनों?

Aishwarya Rai से तलाक लेने की ख़बरों को अभिषेक बच्चन ने पोस्ट के जरिए दी हवा! क्या सच में अलग होने जा रहे हैं दोनों?

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist