News1India

UP Politics: योगी आदित्यनाथ, दादी से पोते तक, राहुल गांधी पर कड़ा जवाब

UP Politics: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वायनाड से सांसद और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के गरीबी वाले बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है। CM योगी ने राहुल गांधी के बयान पर कहा कि कांग्रेस ने छह दशक से अधिक समय तक शासन किया और दादी से लेकर पोते ने उसी नारे के सहारे देश की जनता को धूल झोंकने का काम किया।

Mukhtar Ansari: माफिया मुख्तार अंसारी की हत्या के मामले में नया मोड़, विसरा जांच में मौत का सच

UP Politics: दादी से पोते तक 

उनका कहना था कि 1970 के दशक में कांग्रेस ने गरीबी हटाओ का नारा दिया था, लेकिन यह कभी नहीं हट पाया। कांग्रेस ने छह दशक से अधिक समय तक देश के लोगों को धोखा देने का काम किया, दादी से पोते तक।

UP Politics:

देशभक्ति हमारा लक्ष 

CM ने कहा कि जनता को इंडी गठबंधन के किसी विवाद में शामिल नहीं होना चाहिए। इन लोगों ने समाज में सामाजिक वैमन्सयता का प्रसार किया। अगले छह चरणों में प्रधानमंत्री मोदी के नाम और उनके कार्यों से बीजेपी को प्रशंसा मिलेगी, मेरा अनुमान है।

डकैती करना उनका लक्ष्य

CM ने कहा कि अब कांग्रेस की कुदृष्टि बहन-बेटियों पर पड़ी हुई है और यह लोग उस पर डकैती करने वाले हैं। CM ने कहा कि कांग्रेस का ये परिवार सुपर PM बन गया था, जब मनमोहन सिंह देश के प्रधानमंत्री थे, उन्होंने कहा कि मुसलमानों को देश के संसाधनों पर पहला अधिकार है।आप देश को अल्पसंख्यक और बहुसंख्यक, मुसलमान और गैर मुसलमान के नाम पर बाँटना चाहते हैं?

सीएम ने कहा कि देश को प्रधानमंत्री मोदी का शुक्रिया अदा करना चाहिए जिन्होंने पिछले 10 साल में 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला है।

Exit mobile version