Site icon News1India

UP Weather: 4-5 दिनों में हीटवेव से मिलेगी राहत, उत्तर प्रदेश में जल्द हो सकती है मानसून की दस्तक

UP Weather

UP Weather: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है, जिससे लोग काफी परेशान हैं और हीट स्ट्रोक के कारण कई लोगों की मौत हो चुकी है। इस तपती गर्मी ने लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। हालांकि, मौसम विभाग ने राहत भरी खबर दी है कि उत्तर प्रदेश में जल्द ही मानसून दस्तक दे सकता है।

पूर्वी यूपी में भीषण गर्मी का अलर्ट जारी 

मौसम विभाग के अनुसार, मानसून के समय पर आने के आसार हैं। विभाग का कहना है कि अगले चार से पांच दिनों में मानसून पश्चिम बंगाल के रास्ते बिहार होते हुए 20 जून तक उत्तर प्रदेश  (UP Weather) के पूर्वी इलाकों में पहुंच सकता है। मानसून के आगमन के साथ ही वाराणसी, गोरखपुर, देवरिया, गाजीपुर और बलिया में बारिश हो सकती है। हालांकि, पूर्वी यूपी के इन क्षेत्रों में 15-17 जून को भीषण गर्मी का अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़े:बदरीनाथ हाईवे पर एक बड़ा सड़क हादसा, अलकनंदा नदी में गिरा ट्रैवलर, 10 लोगों की मौत

कई इलाकों में लू चलने की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक, 15-17 जून को पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहेगा और कई इलाकों में तेज लू चलने की संभावना है। कुछ स्थानों पर रातें भी गर्म रह सकती हैं। इन स्थानों में मथुरा, अलीगढ़, आगरा, मैनपुरी और पश्चिम के अन्य शहर शामिल हैं।

वहीं, पूर्वी यूपी के कुछ इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा और कई इलाकों में तेज लू चलने की संभावना है। रातें भी कुछ स्थानों पर गर्म रह सकती हैं। इन इलाकों में प्रयागराज, कौशांबी, बांदा, गोरखपुर, बस्ती और बहराइच शामिल हैं।

Exit mobile version