Site icon News1India

Uttar Pradesh : उन्नाव में हुआ भयानक हादसा, 2 स्कूल बसों के आपस में टकराने से 40 बच्चे हुए घायल

Unnao, Unnao News, Unnao Latest, Unnao road accident, Unnao buses collided

Uttar Pradesh : यूपी के उन्नाव से एक चौंकाने वाली खबर आई है, जहां एक प्राइवेट स्कूल की दो बसें आपस में टकरा गईं। इस हादसे में 40 बच्चे घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। हादसे की जानकारी मिलने पर एडीएम ने स्कूल प्रबंधक को थाने में बुलाकर पूछताछ की है। जानकारी के अनुसार, आगे चल रही बस के ड्राइवर ने अचानक ब्रेक लगा दिया, जिसके कारण पीछे आ रही बस उसमें टकरा गई।

यह भी पढ़ें : हज़ारीबाग के स्टील प्लांट में ब्लास्ट से मची अफरा-तफरी, 7 मजदूर आग में झुलसे

Exit mobile version