Thursday, March 12, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

Uttar Pradesh: यूपी बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन ने आनलाईन उपस्थिति का किया बहिष्कार

Akhand Pratap Singh by Akhand Pratap Singh
July 7, 2024
in Breaking, Latest News, TOP NEWS, उत्तर प्रदेश, बड़ी खबर, राज्य, राष्ट्रीय, लखनऊ, शिक्षा
Uttar Pradesh
495
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Uttar Pradesh: विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन उ प्र (Uttar Pradesh) के प्रांतीय नेतृत्व द्वारा आज 7 जुलाई को समस्त जिलाध्यक्षो की आनलाईन ज़ूम मीटिंग द्वारा बैठक कर यह निर्देश दिया गया कि सरकार के तुगलकी फरमान शिक्षकों की आनलाईन उपस्थिति का बहिष्कार किया जायेगा।

इसके संबंध में प्रदेश अध्यक्ष संतोष तिवारी द्वारा यह कहा गया कि आनलाईन उपस्थिति के विरोध के आंदोलन को त्रिस्तरीय चरणबद्ध आंदोलन के माध्यम से बहिष्कार किया जायेगा।

RELATED NEWS

Kasganj Patiali bribery case

Patiali bribery case: कासगंज का पटियाली रिश्वत कांड मामला फिर गरमाया, पीड़ित व्यापारी ने डीजीपी से लगाई गुहार

February 3, 2026
Sambhal Murder Case update : इंसानियत हुई शर्मसार, अवैध रिश्ते, झूठा ‘मामा’, खौफनाक साजिश, पुलिस ने खोली पूरी कहानी

Sambhal Murder Case update : इंसानियत हुई शर्मसार, अवैध रिश्ते, झूठा ‘मामा’, खौफनाक साजिश, पुलिस ने खोली पूरी कहानी

December 26, 2025

तीसरे चरण में लखनऊ में होगा धरना प्रदर्शन

प्रथम चरण में सबसे पहले 8 जुलाई से 14 जुलाई तक काली पट्टी बांध कर विद्यालयों पर उपस्थित होकर सांकेतिक विरोध दर्ज कराया जायेगा। तत्पश्चात द्वितीय चरण में 15 जुलाई को सभी जिला मुख्यालयों पर एकत्रित होकर एकजुटता का परिचय देते हुये आनलाईन उपस्थिति के विरोध मे माननीय मुख्यमंत्री (Uttar Pradesh) महोदय को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से दिया जायेगा। तत्पश्चात तृतीय चरण में लखनऊ में विशाल धरना प्रदर्शन आयोजित किया जायेगा जिसके तिथि की घोषणा बाद में की जायेगी।

सरकार पर शिक्षकों के उत्पीड़न का आरोप

जिलाध्यक्ष गाजीपुर अनंत सिंह द्वारा आनलाईन उपस्थिति को अव्यवहारिक बताते हुये सरकार पर शिक्षकों के उत्पीड़न किये जाने का आरोप लगाया। परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय सूदूरवर्ती गांवों में स्थित है। बहुत से विद्यालयों पर पहुंचने के लिये पक्के मार्ग तक नहीं है।

यह भी पढ़ें : स्वाति मालिवाल केस में विभव कुमार का बचना मुश्किल बढ़ाई गई न्यायिक हिरासत

बारिश व प्रतिकूल मौसम में विद्यालयों पर पहुंचने में अनेकों कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। बारिश और बाढ़ के मौसम में बहुत सारे गांव जलमग्न हो जाते हैं और जिला मुख्यालयों से उनका संपर्क तक कट जाता है। सरकार बिना कुछ सोचे समझे ऐसे अव्यवहारिक व तुगलकी फरमान जारी कर शिक्षकों का शोषण कर रही है जिसको किसी हाल में भी बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।

आनलाईन उपस्थिति का दबाव बना रही सरकार

सभी शिक्षकों से एकजुट होकर आनलाईन उपस्थिति के आंदोलन में प्रतिभाग करने की अपील की गयी। किसी भी हाल मे शिक्षक आनलाईन उपस्थिति दर्ज नहीं करायेंगे। शिक्षकों की अन्य कई मांगे पदोन्नति , अर्ध अवकाश , उपार्जित अवकाश आदि वर्षों से लंबित है जिस पर सरकार कोई ध्यान नहीं दे रही है और शिक्षकों के शोषण व उनकी मांगों को दबाने के लिये आनलाईन उपस्थिति का दबाव बना रही है।

शिक्षकों की मांग की कोई सुनवाई नहीं

आज आयोजित बैठक में प्रदेश मंत्री तारकेश्वर शाही द्वारा समस्त शिक्षक संगठनों से समन्वय स्थापित करते हुये व्यापक आंदोलन की रूपरेखा बनाये जाने की रणनीति पर चर्चा की गयी। उक्त क्रम में प्रदेश के सभी शिक्षक संगठनों के शीर्ष पदाधिकारियों से एसोसिएशन के पदाधिकारी लगातार वार्ता कर रहे हैं। सभी शिक्षक संगठन एकजुट होकर सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन करते हुये शिक्षकों के मान सम्मान की लड़ाई को लडेंगे। आवश्यकता पड़ने पर एसोसिएशन न्यायालय का दरवाजा भी खटखटायेगा।

यह भी पढ़े: मुंबई में BMW कार से एक औरत की हुई टक्कर, शिवसेना का बेटा चला रहा ता गाड़ी

4 लाख से ज्यादा शिक्षकों ने X पर किया ट्वीट

आज प्रदेश के 4 लाख से भी ज्यादा शिक्षकों ने ट्विटर X पर #बॉयकॉट ट्वीट करके आनलाईन उपस्थिति का विरोध दर्ज कराया है। आज की आनलाईन बैठक में समस्त जिला व प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित रहे। आज के आनलाईन बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संतोष तिवारी व संचालन प्रदेश संयुक्त मंत्री डा0 दुर्गेश प्रताप सिंह द्वारा किया गया।

Tags: BTCUttar Pradesh
Share198Tweet124Share50
Akhand Pratap Singh

Akhand Pratap Singh

Related Posts

Kasganj Patiali bribery case

Patiali bribery case: कासगंज का पटियाली रिश्वत कांड मामला फिर गरमाया, पीड़ित व्यापारी ने डीजीपी से लगाई गुहार

by SYED BUSHRA
February 3, 2026

Kasganj Patiali bribery case: जनपद कासगंज में पुलिस की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है।...

Sambhal Murder Case update : इंसानियत हुई शर्मसार, अवैध रिश्ते, झूठा ‘मामा’, खौफनाक साजिश, पुलिस ने खोली पूरी कहानी

Sambhal Murder Case update : इंसानियत हुई शर्मसार, अवैध रिश्ते, झूठा ‘मामा’, खौफनाक साजिश, पुलिस ने खोली पूरी कहानी

by SYED BUSHRA
December 26, 2025

Sambhal Murder Case: उत्तर प्रदेश के संभल जिले के चंदौसी क्षेत्र से सामने आई यह घटना इंसानियत को शर्मसार कर...

UP News: बृजभूषण शरण सिंह ने खोल दिए 2029 के पत्ते, बता दिया कहां से लड़ेंगे लोकसभा का इलेक्शन

by Vinod
November 30, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। हम कहां से चुनाव लड़ूंगे इसका फैसला वह नहीं बल्कि जनता करेगी। चुनाव में कहां से उतरूंगा,...

Kanpur : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मौलाना मदनी को सुनाई खरी-खरी, फिर SIR को लेकर कह दी बड़ी बात

Kanpur : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मौलाना मदनी को सुनाई खरी-खरी, फिर SIR को लेकर कह दी बड़ी बात

by Vinod
November 30, 2025

कानपुर। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य रविवार को कानपुर पहुंचे। यहां वह कई कार्योक्रमों में शामिल हुए। फिर मीडिया से...

UP News: रोडवेज बस की टक्कर से ऑटो के उड़े परखच्चे, मुरादाबाद सड़क हादसे में 6 लोगों की हुई मौत

UP News: रोडवेज बस की टक्कर से ऑटो के उड़े परखच्चे, मुरादाबाद सड़क हादसे में 6 लोगों की हुई मौत

by Vinod
November 30, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में भीषण सड़क हादसे से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। यहां दिल्ली-लखनऊ...

Next Post
Horoscope

आपका आज का दिन मेष राशि से मीन राशि तक कैसा रहेगा? जानिए यहां

Weather Update

जितनी बेसब्री से था मानसून का इंतजार, उतना ही विकराल रूप लेकर मचा रहा त्राहिमाम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist