Vinesh Phogat : पेरिस ओलंपिक में विनेश फोगाट के अयोग्य घोषित होने के बाद खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने बुधवार (7 अगस्त 2024) को संसद में बयान दिया। उन्होंने लोकसभा को सूचित किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेरिस ओलंपिक में विनेश फोगाट की प्रतियोगिता से बाहर किए जाने के मामले में भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।




















