Wednesday, October 1, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
EDITION
🇮🇳 IN ▼
🌬️
🔔 1
🔍
Home वायरल खबर

Viral video: अपनी शादी में पुष्पा के अंदाज में जमकर नाची दुल्हन, दूल्हे के उड़े होश

Viral video: एक दुल्हन का अपनी शादी में सामी सामी गाने पर डांस सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दुल्हन दिशा वासवानी के डांस मूव्स को उनके पति भरत ने खूब पसंद किया। वीडियो पर लोगों ने मजेदार कमेंट किए, लेकिन यह दिखाता है कि शादी में लोग अब अपने अंदाज में एंजॉय करना पसंद करते हैं।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
January 14, 2025
in वायरल खबर
Bride's unique dance in wedding
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Bride’s unique dance in wedding : शादियों में दूल्हा दुल्हन का डांस अब कोई नई बात नहीं रही। आजकल हर कोई अपनी शादी को खास और यादगार बनाने की पूरी कोशिश करता है। कुछ लोग पारंपरिक तरीके से शादी करना पसंद करते हैं, जबकि कुछ इसे अपने अंदाज में मनाते हैं। लेकिन आज भी कई लोगों को पुरानी परंपराएं ज्यादा पसंद आती हैं। खासकर वो दुल्हनें, जो सिर झुकाए स्टेज पर पहुंचती थीं और शालीनता से सब रस्में निभाती थीं।

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक दुल्हन अपनी ही शादी में फिल्म ‘पुष्पा’ के गाने ‘सामी-सामी’ पर जोरदार डांस करती नजर आ रही है। दुल्हन का नाम दिशा वासवानी है, और उनकी शादी पिछले साल हुई थी। इंस्टाग्राम पर @theweddingreels_official नाम के अकाउंट से यह वीडियो पोस्ट किया गया है, जिसे अब तक 80 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

RELATED POSTS

No Content Available

मेहमान भी हुए हैरान

वीडियो में आप देख सकते हैं कि दिशा ने लहंगा पहनकर शानदार डांस मूव्स किए। उनकी एनर्जी देखकर आसपास खड़े मेहमान हैरान रह गए और जोर से तालियां बजाने लगे। लोग दुल्हन का डांस देखकर तो खुश थे, लेकिन सबसे ज्यादा मजा दूल्हे भरत वासवानी को आ रहा था। भरत अपनी पत्नी के डांस को देख खुशी से झूम उठे। वो तालियां बजाते, चिल्लाते और मुस्कुराते नजर आए।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by The Wedding Reels (@theweddingreels_official)

सोशल मीडिया पर मचा बवाल

इस वीडियो पर लोगों ने जमकर कमेंट किए। किसी ने लिखा, ये तो लेडी पुष्पा लग रही है, तो किसी ने मजाक उड़ाते हुए कहा, इनके घर में बुआ नहीं है जो रोक टोक करे। हालांकि, कई लोग दूल्हे के रिएक्शन की भी तारीफ कर रहे हैं। उनका कहना है कि भले ही दुल्हन ने थोड़ा हटकर किया, लेकिन दूल्हे ने इसे खुले दिल से अपनाया।

क्यों खास है वीडियो 

आजकल हर कोई चाहता है कि उनकी शादी खास हो। दिशा का यह डांस बताता है कि शादियों में अब लोग खुलकर एंजॉय करने लगे हैं। हालांकि, पारंपरिक सोच रखने वाले लोगों को यह नया अंदाज थोड़ा अजीब लग सकता है, लेकिन नए जमाने के कपल इसे अपनी तरह से एंजॉय कर रहे हैं।

Tags: Bride's DanceSami SamiViral Wedding Video
Share196Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

No Content Available
Next Post
Milkipur by-election

Milkipur by-election: कौन है वो उम्मीदवार.. जिसको भाजपा ने अजित प्रसाद के खिलाफ टिकट दिया,

Arvind Kejriwal

Delhi Election 2025: 'दिल्ली में बंट रही सोने की चेन', अरविंद केजरीवाल ने किया बड़ा दावा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version