Wednesday, October 1, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
EDITION
🇮🇳 IN ▼
🌬️
🔔 1
🔍
Home Latest News

ब्रॉन्ज जीतने वाले Aman Sehrawat भी हो जाते Vinesh Phogat की तरह बाहर लेकिन 10 घंटे में 4 किलो से ज्यादा वजन यूं किया कम

भारत के 21 साल के पहलवान अमन सहरावत (Aman Sehrawat) ने शुक्रवार रात पेरिस ओलंपिक में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। अमन ने 57 किलोग्राम कैटेगिरी

Neel Mani by Neel Mani
August 10, 2024
in Latest News, खेल
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: भारत के 21 साल के पहलवान अमन सहरावत (Aman Sehrawat) ने शुक्रवार रात पेरिस ओलंपिक में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। अमन ने 57 किलोग्राम कैटेगिरी में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर देश की पदक तालिका में एक और मेडल जोड़ दिया। ब्रॉन्ज मेडल मैच में अमन ने पुअर्तो रिको के पहलवान को 13-5 से हराकर ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।

अमन (Aman Sehrawat) की इस जीत के बाद एक बड़ी बात का खुलासा भी हुआ। मिली जानकारी के मुताबिक, अमन सहरावत का वजन भी विनेश फोगाट की तरह काफी बढ़ गया था। सेमीफाइनल मैच हारने के बाद अमन का वजन 4.5 किलोग्राम बढ़ गया था। इसके बावजूद, अमन और उनकी सपोर्ट स्टाफ ने ब्रॉन्ज मेडल मैच से पहले उनका वजन कम करने में कड़ी मेहनत की।

RELATED POSTS

मां बनीं विनेश फोगाट, अपोलो अस्पताल में गूंजी किलकारी, परिवार बधाइयों की लगी झड़ी!

मां बनीं विनेश फोगाट, अपोलो अस्पताल में गूंजी किलकारी, परिवार बधाइयों की लगी झड़ी!

July 3, 2025
Brij Bhushan Sharan Singh

विनेश फोगाट की जीत पर बृज भूषण सिंह का तंज, ‘हमारे नाम पर पार हुई नईया पार, कांग्रेस को डुबो दिया!

October 8, 2024

अमन सहरावत (Aman Sehrawat) ने 10 घंटे कड़ी मेहनत कर 4.5 किलोग्राम वजन कम किया। जापानी पहलवान के खिलाफ सेमीफाइनल मैच हारने के बाद अमन का वजन 61.5 किलोग्राम दर्ज किया गया था, जो 57 किलोग्राम कैटेगिरी की सीमा से 4.5 किलोग्राम ज्यादा था। इसके बाद भारतीय कोच जगमंदर सिंह और वीरेंद्र दहिया ने 6 सदस्यीय कुश्ती दल के साथ मिलकर अमन सहरावत का वजन कम कराने में कड़ी मेहनत की।

खास बात यह थी कि उनके पास इसे पूरा करने के लिए केवल 10 घंटे का समय था। अमन ने पहले 1.5 घंटे का मैट सेशन किया, जिसमें उनसे खड़े होकर रेसलिंग कराई गई। इसके बाद एक घंटे का हॉट बाथ सेशन कराया गया। इसके बाद 12 बजे अमन ने एक घंटे तक ट्रेडमिल पर रनिंग की। इस कड़ी मेहनत के बीच इस पहलवान को 30 मिनट का आराम दिया गया। इसके बाद 5 मिनट के सौना बाथ सेशन्स किए गए। इस कड़ी मेहनत के बाद अमन का वजन 3.6 किलोग्राम कम हुआ। अंत में, अमन को मसाज दी गई और हल्की जॉगिंग और 15 मिनट का रनिंग सेशन कराया गया। इतनी मेहनत के बाद, सुबह 4:30 बजे तक अमन का वजन 56.9 किलोग्राम हो गया, जो सीमा से मात्र 100 ग्राम कम था।

ये भी पढ़ें :- England में अप्रवासी दंगों के बीच श्रीलंकाई क्रिकेट टीम डरी, होटल रूम से बाहर जाना किया बंद!

10 घंटे में 4.5 किलोग्राम वजन कम करने की उपलब्धि इस खिलाड़ी और देश के लिए इसलिए इंपॉर्टेंट है क्योंकि भारत की महिला पहलवान रेसलर विनेश फोगाट को ओवरवेट होने के चलते अयोग्य घोषित कर प्रतियोगिता से बाहर कर दिया गया था। विनेश ने 50 किलोग्राम कैटेगिरी में फाइनल में जगह बनाकर सिल्वर मेडल पक्का कर लिया था, लेकिन फाइनल से पहले वह वजन में 100 ग्राम ज्यादा पाई गई थी, जिससे उन्हें अयोग्य करार दे दिया गया था। विनेश का मामला फिलहाल कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट (CAS) में चल रहा है और जल्द ही निर्णय की उम्मीद है।

Tags: Aman SehrawatParis Olympics 2024Vinesh Phogat
Share197Tweet123Share49
Neel Mani

Neel Mani

Related Posts

मां बनीं विनेश फोगाट, अपोलो अस्पताल में गूंजी किलकारी, परिवार बधाइयों की लगी झड़ी!

मां बनीं विनेश फोगाट, अपोलो अस्पताल में गूंजी किलकारी, परिवार बधाइयों की लगी झड़ी!

by Gulshan
July 3, 2025
0

Vinesh Phogat : हरियाणा की मशहूर महिला पहलवान और जुलाना से कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट के घर खुशियों की दस्तक...

Brij Bhushan Sharan Singh

विनेश फोगाट की जीत पर बृज भूषण सिंह का तंज, ‘हमारे नाम पर पार हुई नईया पार, कांग्रेस को डुबो दिया!

by Mayank Yadav
October 8, 2024
0

गोंडा, उत्तर प्रदेश: कांग्रेस उम्मीदवार विनेश फोगाट ने जुलाना निर्वाचन क्षेत्र में अपनी जीत से राजनीतिक समीकरणों को नया मोड़...

10 गोल्ड, 5 सिल्वर और 7 ब्रॉन्ज… रेसलिंग में किया था विनेश फोगाट ने धमाल, अब राजनीति में भी मचा दिया तहलका!

10 गोल्ड, 5 सिल्वर और 7 ब्रॉन्ज… रेसलिंग में किया था विनेश फोगाट ने धमाल, अब राजनीति में भी मचा दिया तहलका!

by Kirtika Tyagi
October 8, 2024
0

Vinesh Phogat : विनेश फोगाट, जिन्होंने रेसलिंग में 10 गोल्ड, 5 सिल्वर और 7 ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं, ने अब...

इंडियन रेलवे ने Bajrang Punia और Vinesh Phogat के इस्तीफों को दी मंजूरी

इंडियन रेलवे ने Bajrang Punia और Vinesh Phogat के इस्तीफों को दी मंजूरी

by Neel Mani
September 9, 2024
0

नई दिल्ली: इंडियन रेलवे ने आज यानी सोमवार 9 सितंबर को बजरंग पूनिया (Bajrang Punia) और विनेश फोगाट के इस्तीफों...

Vinesh Phogat

विनेश के फैसले पर भड़के ताऊ, तो ससुर राजपाल ने दिया साथ, भाई ने कुश्ती को लेकर कही बड़ी बात

by Mayank Yadav
September 8, 2024
0

Vinesh Phogat: हरियाणा के चरखी दादरी के बलाली गांव के फोगट परिवार में राजनीति और कुश्ती का चोली-दामन का साथ...

Next Post
Bangladesh News, Muhammad Yunus, Bangladesh Interim Government

Bangladesh Violence : बांग्लादेश आंदोलन की अगुआई करने वाले छात्रों को गिफ्ट में मिला मंत्री का पद, इन छात्रों को दिया गया पोर्टफोलियो

Kanpur

Kanpur : पति की मौत के बाद जिसको बनाया आशिक, वही बना उसका कातिल.... अनाथ हुए चार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version