8 मार्च को सोने की कीमत में बड़ी गिरावट, जानें कितनी सस्ती हुई गोल्ड की दरें

आज, शनिवार 8 मार्च को सोने की कीमतों में गिरावट देखी गई है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस और होली से पहले सोने के भाव में लगातार कमी आ रही है। सोने की कीमत में 300 रुपये तक की गिरावट आई है। देश के प्रमुख शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव लगभग 87,150 रुपये और 22 कैरेट सोने का भाव 79,800 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है।

Gold Rate Today

Gold Rate Today : आज, शनिवार 8 मार्च को सोने की कीमत में गिरावट देखी जा रही है। इंटरनेशनल वुमेंस डे और होली से पहले सोने के भाव में लगातार कमी आई है। सोने के रेट में 300 रुपये तक की गिरावट आई है। देश के प्रमुख शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव करीब 87,150 रुपये और 22 कैरेट सोने का भाव 79,800 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है। वहीं, एक किलोग्राम चांदी की कीमत 99,200 रुपये के स्तर पर है। आज 7 मार्च के सोने-चांदी के भाव भी चेक करें।

क्या है सोने के दामों में गिरावट की वजह ?

सोने की कीमतों में गिरावट की मुख्य वजह निवेशकों की सतर्कता और वैश्विक आर्थिक नीतियों में संभावित बदलाव हैं। खासकर, अमेरिका की टैक्स नीतियों में संभावित बदलाव और महत्वपूर्ण आर्थिक आंकड़े, जैसे रोजगार दर और बेरोजगारी दर, बाजार में अस्थिरता पैदा कर रहे हैं। इस कारण निवेशकों का भरोसा कमजोर हो रहा है, जिससे सोने की मांग में कमी आ रही है और इसकी कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है।

यह भी पढ़ें : लाहौर में जन्म.. यूपी के इस शहर से राजनीतिक शुरुआत, जानें कौन है यूपी की पहली मुस्लिम महिला विधायक

चांदी का रेट

8 मार्च 2025 को चांदी का भाव 99,200 रुपये प्रति किलोग्राम रहा। कल की तुलना में आज चांदी के दाम में लगभग 100 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। कल चांदी का भाव 99,100 रुपये था।

कैसे तय होती है सोने की कीमत ?

भारत में सोने की कीमत कई कारकों पर निर्भर करती है, जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के दाम, सरकार द्वारा लगाए गए टैक्स और रुपये की कीमत में उतार-चढ़ाव। सोना केवल निवेश का माध्यम नहीं है, बल्कि यह हमारी सांस्कृतिक परंपराओं और त्योहारों का भी एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। विशेष रूप से शादियों और त्योहारों के समय सोने की मांग में वृद्धि होती है।

Exit mobile version