Gold Price Update : हाल के दिनों में सोने और चांदी की कीमतों में लगातार तेजी देखने को मिली है, हालांकि बीच-बीच में हल्की गिरावट भी दर्ज होती रही है। आज से जीएसटी दरों में की गई कटौती प्रभावी हो गई है और नवरात्रि का पहला दिन भी है। ऐसे में निवेशकों और खरीदारों की नजर अब यह देखने पर है कि इन बदलावों का असर सोने-चांदी के रेट्स पर कितना पड़ता है।
आज के ताजा रेट्स
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक, सोमवार सुबह तक 24 कैरेट शुद्ध सोना घटकर ₹1,09,775 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी की कीमत में तेजी जारी रही और यह बढ़कर ₹1,28,000 प्रति किलोग्राम हो गई।
आज के विभिन्न कैरेट के सोने के दाम
शुद्धता | सुबह का रेट (₹ प्रति 10 ग्राम) |
24 कैरेट | ₹1,09,775 |
23 कैरेट | ₹1,09,335 |
22 कैरेट | ₹1,00,554 |
18 कैरेट | ₹82,331 |
14 कैरेट | ₹64,218 |
चांदी (999) | ₹1,28,000 प्रति किलोग्राम |
यह भी पढ़ें : Navratri व्रत में सही खानपान ज़रूरी, जानिए 9 दिन के 9 फलाहारी व्यंजन…
दिल्ली के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने-चांदी की कीमतों में तेज़ उछाल देखा गया। 24 कैरेट सोना ₹800 की बढ़त के साथ ₹1,14,000 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया। वहीं, 99.5% शुद्धता वाला सोना ₹700 चढ़कर ₹1,13,500 पर बंद हुआ, जबकि पिछले सत्र में इसका भाव ₹1,12,800 था।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना मजबूत स्थिति में रहा। हाजिर सोने का रेट 0.18% की बढ़त के साथ $3,651.18 प्रति औंस पर पहुंच गया। चांदी की कीमत में भी ₹500 की बढ़त आई और यह ₹1,32,000 प्रति किलोग्राम हो गई, जबकि एक दिन पहले यह ₹1,31,500 थी। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चांदी में 1% की तेजी के साथ यह $42.16 प्रति औंस पर पहुंच गई।