सोने की कीमतों में उछाल, दिल्ली में 12 जून 2025 को जानें सोने के लेटेस्ट रेट्स

सोना भारत में सांस्कृतिक और आर्थिक दृष्टि से महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। शादी-विवाह से लेकर विभिन्न त्योहारों तक, इसे शुभ माना जाता है। साथ ही, इसकी कीमतें प्रतिदिन बदलती रहती हैं, जो विदेशी मुद्रा विनिमय दरों और अंतरराष्ट्रीय बाजार की स्थिति पर निर्भर करती हैं।

Gold Rate Today

Gold Rate Today : सोना भारत में सदियों से न केवल सांस्कृतिक दृष्टि से बल्कि आर्थिक रूप से भी अत्यंत महत्वपूर्ण रहा है। शादी-ब्याह, त्योहारों और धार्मिक अवसरों पर इसे शुभ माना जाता है। इसके अलावा, निवेश के नजरिए से भी सोना लोगों के बीच हमेशा भरोसेमंद विकल्प रहा है, क्योंकि यह लंबे समय से महंगाई के प्रभाव को मात देता आया है।

आज यानी गुरुवार को देशभर में सोने की कीमतें अलग-अलग शहरों में थोड़ी-बहुत अंतर के साथ देखी गईं। राष्ट्रीय स्तर पर 24 कैरेट सोना 10 ग्राम के लिए 9,840 रुपये में बिक रहा है, जबकि 22 कैरेट सोना 9,020 रुपये और 18 कैरेट सोना 7,380 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से कारोबार कर रहा है।

जानिए आपके शहर में क्या हैं सोने के ताजा रेट 

गौर करने वाली बात है कि सोने की कीमतें कई वैश्विक और घरेलू कारणों पर निर्भर करती हैं, जैसे कि अंतरराष्ट्रीय बाजार की गतिविधियां, डॉलर की विनिमय दर, कच्चे तेल की कीमतें, सीमा शुल्क और विदेशी मुद्रा में उतार-चढ़ाव। यही वजह है कि सोने की दरों में प्रतिदिन बदलाव देखा जाता है।

यह भी पढ़ें : धर्म से परे कला की जीत,कौन थे महाभारत के मुस्लिम कलाकार जो निभा….

जब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बाजारों में अनिश्चितता बढ़ती है, तो निवेशक अक्सर सोने को एक सुरक्षित निवेश मानकर इसमें पैसा लगाते हैं, क्योंकि इसमें जोखिम का स्तर बहुत कम होता है। गौरतलब है कि 22 अप्रैल को सोना रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचकर एक लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब चला गया था। हालांकि, उसके बाद कीमतों में गिरावट आई, लेकिन अब फिर से इसमें मजबूती देखी जा रही है, जिससे निवेशकों की उम्मीदें एक बार फिर बढ़ने लगी हैं।

Exit mobile version