• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, August 15, 2025
news 1 india
  • Login
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
No Result
View All Result
news 1 india
No Result
View All Result
Home Latest News

1947 में 1 ग्राम 9 रूपये था जिसका दाम, आजादी के बाद कितना बदल गया वो सोना?

जैसे-जैसे लोगों की आमदनी में इज़ाफा हुआ, वैसे-वैसे जीवन की ज़रूरी चीज़ों की कीमतें भी लगातार बढ़ती गईं। एक समय था जब एक रुपये में पूरा हफ्ता निकल जाता था, और आज के दौर में हज़ार रुपये भी नाकाफी लगते हैं।

by Gulshan
August 15, 2025
in Latest News, बिजनेस
0
Gold Rate Today
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Gold Rate Today : भारत ने 15 अगस्त 1947 को जब आज़ादी का सूरज देखा, तब किसी ने कल्पना भी नहीं की थी कि यही देश एक दिन दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा। आज भारत की नॉमिनल GDP 4 ट्रिलियन डॉलर का आंकड़ा पार कर चुकी है। लेकिन इस प्रगति के सफर में न सिर्फ देश की सूरत बदली है, बल्कि जेबों का गणित और बाजार की तस्वीर भी पूरी तरह से बदल चुकी है।

1947 के दौर में एक रुपये की कीमत क्या होती थी, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि लोग उसी एक रुपये में पूरे हफ्तेभर का खर्च चला लेते थे। उस समय शुद्ध देसी घी सिर्फ 2.5 रुपये प्रति किलो, चीनी 40 पैसे किलो, आलू 25 पैसे किलो और गेहूं तो कई किलो एक रुपये में आ जाता था। वही एक रुपये, जो आज के समय में शायद चॉकलेट भी न खरीद पाए।

Related posts

Prayagraj

Prayagraj में टीचर ने स्ट्रीट डॉग पर चलाई गोली, मौके पर मौत; गाय भी घायल, गिरफ्तारी

August 15, 2025
Kishtwar

’10 लाशें हमने खुद निकाली, लोग अब भी दबे हैं…’ किश्तवाड़ त्रासदी की दर्दनाक दास्तां

August 15, 2025

मुद्रा के रूप के साथ बदली कीमतें 

आज के समय में जिन सिक्कों का हम उपयोग करते हैं, वे 1947 में प्रचलन में नहीं थे। तब पाई, आना और पाइस जैसे सिक्कों का चलन था। समय के साथ इन सिक्कों ने चलन से बाहर हो जाना शुरू किया और 2025 तक सिर्फ 50 पैसे का सिक्का ही सीमित शर्तों के साथ वैध माना गया।

10 ग्राम सोना सिर्फ 88 रुपये में

स्वतंत्रता के शुरुआती वर्षों में सोना आम लोगों की पहुंच में था। 1947 में 10 ग्राम सोने की कीमत महज 88 रुपये थी। लेकिन जैसे-जैसे विदेशी मुद्रा भंडार और अर्थव्यवस्था के संतुलन के लिए सोने के आयात पर नियंत्रण बढ़ा, डिमांड और सप्लाई पर असर पड़ा और कीमतों ने ऊंची उड़ान भरना शुरू किया। 1990 के बाद आर्थिक सुधारों और वैश्विक घटनाओं जैसे भू-राजनीतिक तनाव, करेंसी फ्लक्चुएशन ने सोने के दामों को और प्रभावित किया। आज यही सोना 1 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच चुका है।

यह भी पढ़ें : दुश्मनों की नींद उड़ा देगा ‘सुदर्शन चक्र’! PM मोदी ने किया ऐतिहासिक…

वो भी एक दौर था जब पेट्रोल महज 27 पैसे प्रति लीटर हुआ करता था। दिल्ली से मुंबई की हवाई यात्रा का किराया लगभग 140 रुपये के आसपास होता था। उस समय देश में केवल एयर इंडिया ही हवाई सेवाएं देती थी और वह भी सीमित रूट्स पर।

आजादी से आज तक आया बदलाव 

भारत आज अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इन बीते वर्षों में देश ने तरक्की की नई इबारतें लिखीं, लेकिन इसके साथ ही महंगाई का ग्राफ भी लगातार ऊपर चढ़ता गया। लोगों की आमदनी जरूर बढ़ी, लेकिन खर्चों ने भी उससे कदम से कदम मिलाकर बढ़त बनाई। आज हजार रुपये जेब में हो तो भी कई बार कम लगते हैं, जबकि कभी एक रुपये से हफ्ता गुजर जाता था।

Tags: Gold Rate Today
Share197Tweet123Share49
Previous Post

Ghaziabad में GDA की प्रॉपर्टी पाने का सुनहरा मौका, 2420.11 एकड़ में बनेगी हाईटेक सन सिटी टाउनशिप

Next Post

आलू टिक्की में गांजे-भांग की चटनी, लखनऊ पुलिस ने चाट वाले समेत चार तस्कर पकड़े

Gulshan

Gulshan

Next Post
Lucknow

आलू टिक्की में गांजे-भांग की चटनी, लखनऊ पुलिस ने चाट वाले समेत चार तस्कर पकड़े

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

news 1 india

Copyright © 2017 JNews.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel

Copyright © 2017 JNews.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version