Gold Rate Today : सोने की कीमतों ने तोड़ा नया रिकार्ड! जानिए आज सुबह 15 सितंबर के ताज़ा रेट

सोने और चांदी की कीमतों में लगातार इज़ाफा देखने को मिल रहा है। इनके भाव में बदलाव पर देश-विदेश की आर्थिक परिस्थितियों का भी प्रभाव पड़ता है। आइए जानते हैं कि दिल्ली, मुंबई समेत देश के प्रमुख शहरों में आज 24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के क्या दाम चल रहे हैं, साथ ही चांदी की ताजा कीमतें भी देखें।

Gold Rate Today

Gold Rate Today : कुछ अपवाद दिनों को छोड़ दें तो हाल के हफ्तों में सोने और चांदी की कीमतों में लगातार तेजी बनी हुई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, सोमवार सुबह तक 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,09,707 प्रति 10 ग्राम और चांदी ₹1,28,008 प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई। वहीं, अखिल भारतीय सर्राफा संघ (एआईजेए) के मुताबिक, दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने और चांदी दोनों ने अब तक का सर्वोच्च स्तर छू लिया। वहां सोना ₹1,13,800 प्रति 10 ग्राम और चांदी ₹1,32,000 प्रति किलोग्राम के पार पहुंच गई।

सालभर के रिकॉर्ड में आई तेजी

2025 में अब तक सोने की कीमत में लगभग 44% और चांदी की कीमत में करीब 47% की वृद्धि हो चुकी है। 31 दिसंबर 2024 को जहां सोना ₹78,950 प्रति 10 ग्राम था, वहीं अब यह ₹1,13,800 के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गया है। 99.9% शुद्धता वाला सोना लगातार चौथे दिन महंगा हुआ, शुक्रवार को इसमें ₹700 की उछाल देखी गई। वहीं 99.5% शुद्ध सोने का भाव ₹1,13,300 प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा। चांदी भी ₹4,000 की तेज़ बढ़त के साथ अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गई।

एक्सपर्ट्स की नजर में तेजी की क्या है वजह ?

न्यूज़ एजेंसी भाषा के मुताबिक, विशेषज्ञों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूत मांग, अमेरिका में संभावित ब्याज दरों में कटौती और भूराजनीतिक अस्थिरता के चलते सोने-चांदी में निवेश तेजी से बढ़ा है।

यह भी पढ़ें : दिल्ली में कब तक सताएगी भीषण गर्मी, मौसम विभाग ने दी…

Exit mobile version