Gold Rate Today : अमेरिका की नई टैक्स नीति ने वैश्विक बाजारों में हलचल मचा दी है। इसका असर न सिर्फ स्टॉक मार्केट, बल्कि सुरक्षित निवेश माने जाने वाले कमोडिटी सेक्टर पर भी देखने को मिल रहा है। सोने और चांदी जैसे सेफ हेवन एसेट्स की कीमतों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।
दिल्ली में गोल्ड पर दो दिनों में ₹2,720 की गिरावट
राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना आज ₹980 प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ है।
इससे पहले भी गिरावट देखी गई थी और बीते दो दिनों में कुल मिलाकर सोना ₹2,720 प्रति 10 ग्राम तक टूट चुका है। वहीं 22 कैरेट गोल्ड भी पीछे नहीं रहा — दो दिन में ₹2,500 प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ है। यह गिरावट संकेत देती है कि निवेशकों में अस्थिरता को लेकर गहरी चिंता है।
चांदी की चमक सबसे ज्यादा धुंधली, ₹11,000 टूटा भाव
दिल्ली में चांदी की कीमत लगातार तीसरे दिन गिरी है। 5 अप्रैल को चांदी का भाव ₹94,000 प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया है। आपको पता दें कि पिछले तीन दिनों में चांदी ₹11,000 प्रति किलो सस्ती हुई है। कुछ दिन पहले ही यह ₹1.05 लाख प्रति किलो के पार चली गई थी। इस गिरावट ने निवेशकों को चौंका दिया है, खासकर उन लोगों को जिन्होंने ऊंचे दामों पर निवेश किया था।
यह भी पढ़ें : यूपी में गर्मी का सितम.. मेरठ, अलीगढ़ समेत यूपी के इन जिलों में हीट वेव का अलर्ट…
देश के प्रमुख शहरों में सोने के दाम
शहर | 22 कैरेट (₹) | 24 कैरेट (₹) |
हैदराबाद | 83,100 | 90,660 |
बेंगलुरु | 83,100 | 90,660 |
पटना | 83,150 | 90,710 |
लखनऊ | 83,250 | 90,810 |
अहमदाबाद | 83,150 | 90,710 |
जयपुर | 83,250 | 90,810 |