सोने की कीमत में फिर से आ रहा उछाल, जानें कहां तक पहुंचा 24 कैरेट सोने का भाव…

एक तरफ जहां देश में मौसम का आलम अपनी करवटें बदल रहा है उसी तरह एक बार फिर से सोने की कीमतें एक बार फिर से रफ्तार पकड़ती हुई नज़र आ रही हैं। देखा जाए तो 22 कैरेट सोने की कीमच प्रति दस ग्राम 1 लाख रूपये हो गई है।

Gold Rate Today

Gold Rate Today : भारत में सोने की कीमतें शनिवार, 6 सितंबर 2025 को अपने अब तक के सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गईं। आज 22 कैरेट सोना जहां ₹1 लाख प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है, वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1.08 लाख प्रति 10 ग्राम के पार जा चुकी है। यह ऐतिहासिक उछाल निवेशकों और बाजार दोनों के लिए एक महत्वपूर्ण संकेत है।

फेडरल रिजर्व पर निवेशकों की नजर 

सरकार ने सोने और चांदी पर लागू 3% जीएसटी दर में कोई बदलाव नहीं किया है। इस स्थिरता के बीच अब बाजार की निगाहें अमेरिका की फेडरल रिजर्व की आगामी बैठक पर टिक गई हैं, जहां ब्याज दरों में संभावित कटौती की उम्मीद जताई जा रही है। वैश्विक अस्थिरता और अमेरिकी व्यापार नीतियों को देखते हुए निवेशक एक बार फिर सोने को सुरक्षित विकल्प मानकर खरीदारी कर रहे हैं।

आज सोने की कीमत

आज सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखा गया है। 24 कैरेट सोने की दर अब ₹10,849 प्रति ग्राम हो गई है, जो कि कल की तुलना में ₹87 अधिक है (कल ₹10,762 प्रति ग्राम थी)। इस तेजी का असर अन्य वजनों पर भी साफ़ दिखाई दिया। 8 ग्राम 24 कैरेट सोना ₹696 बढ़कर ₹86,792 पर पहुंच गया है, जबकि 10 ग्राम सोना ₹870 की बढ़त के साथ अब ₹1,08,490 में बिक रहा है। इसी तरह 100 ग्राम सोने की कीमत ₹8,700 बढ़कर ₹10,84,900 हो गई है।

यह भी पढ़ें : Amity University Parking मे छात्र पर हमला, कार में बैठा कर युवती ने 90…

दूसरी ओर, 22 कैरेट सोने की कीमतों में भी उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। एक ग्राम 22 कैरेट सोना अब ₹9,945 में बिक रहा है। 8 ग्राम की कीमत ₹640 बढ़कर ₹79,560 हो गई है, जबकि 10 ग्राम सोने की दर ₹800 की बढ़त के साथ ₹99,450 तक पहुंच गई है, जो कि कल ₹98,650 थी। इसके अलावा, थोक खरीदारों के लिए 100 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत ₹8,000 बढ़कर अब ₹9,94,500 हो गई है। यह बढ़ोतरी बाजार में सोने की मांग और वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों में अस्थिरता का संकेत देती है।

Exit mobile version