Gold Rate Today : 03 अप्रैल को नवरात्रि का पांचवां दिन है। सोने की कीमतों में आज मामूली गिरावट देखी गई है। इससे पहले भी सोने के दाम में कमी आई थी, हालांकि आज की गिरावट मात्र 20 रुपये की रही। विशेषज्ञों के अनुसार, आने वाले दिनों में सोने और चांदी के दामों में बढ़ोतरी हो सकती है।
फिलहाल देशभर के सभी शहरों में 24 कैरेट सोने की कीमत करीब 92 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, गहने खरीदने वालों के लिए 22 कैरेट सोने का भाव 82 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम से ऊपर पहुंच चुका है। चांदी की कीमतों में भी आज गिरावट दर्ज की गई है, और देश में एक किलोग्राम चांदी का भाव 1,04,900 रुपये है। आइए जानते हैं प्रमुख शहरों में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने के ताजा भाव।
यह भी पढ़ें : कानपुर में गलत इंजेक्शन से बीजेपी नेत्री की मौत, तड़पती रही मां विरोध करने पर…
विभिन्न शहरों में सोने के ताजा भाव (प्रति 10 ग्राम)
शहर | 24 कैरेट (₹) | 22 कैरेट (₹) |
---|---|---|
दिल्ली | 92,990 | 82,250 |
मुंबई | 92,840 | 85,100 |
कोलकाता | 92,840 | 85,100 |
चेन्नई | 92,990 | 82,250 |
अहमदाबाद | 92,890 | 85,150 |
लखनऊ | 92,990 | 82,250 |
जयपुर | 92,990 | 82,250 |
पटना | 92,890 | 85,150 |
हैदराबाद | 92,840 | 82,100 |
गुरुग्राम | 92,990 | 82,250 |
बेंगलुरु | 92,890 | 82,150 |
नोएडा | 92,990 | 82,250 |