DA Hike News : सरकार रक्षाबंधन से पहले केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी ला सकती है। जानकारी के मुताबिक, जुलाई से दिसंबर 2025 की अवधि के लिए महंगाई भत्ते (Dearness Allowance) में 3 प्रतिशत की संभावित बढ़ोतरी हो सकती है। यदि ऐसा होता है, तो वर्तमान में मिल रहा 55 प्रतिशत DA बढ़कर 58 प्रतिशत तक पहुंच सकता है।
सरकार आमतौर पर साल में दो बार – जनवरी और जुलाई में – महंगाई भत्ते की समीक्षा करती है और उसके बाद आधिकारिक घोषणा की जाती है। DA सरकारी कर्मचारियों के लिए होता है, जबकि पेंशनधारकों को इसी के तहत DR (Dearness Relief) दिया जाता है।
किस आधार पर तय होता है DA ?
महंगाई भत्ते की गणना ऑल इंडिया कंज़्यूमर प्राइस इंडेक्स फॉर इंडस्ट्रियल वर्कर्स (AICPI-IW) के आंकड़ों के आधार पर की जाती है। जून 2025 तक के आंकड़ों को देखकर यह अनुमान लगाया जा रहा है कि DA में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी संभावित है। DA फॉर्मूले के अनुसार गणना करने पर यह बढ़ोतरी लगभग 58.18 प्रतिशत तक पहुंच सकती है। इससे पहले जनवरी 2025 में सरकार ने DA में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी की थी, जिससे यह 53% से बढ़कर 55% हुआ था। अब फिर से त्योहारों के मौसम से पहले DA में संशोधन की उम्मीद जताई जा रही है।
8वें वेतन आयोग की भी हो रही चर्चा
सरकार हर 10 साल में वेतन ढांचे की समीक्षा के लिए वेतन आयोग का गठन करती है। 7वां वेतन आयोग 31 दिसंबर 2025 को समाप्त हो रहा है, जो 1 जनवरी 2016 से लागू किया गया था। अब सभी की नजरें 8वें वेतन आयोग पर टिकी हैं, जिसके 1 जनवरी 2026 से प्रभावी होने की संभावना है।
यह भी पढ़ें : चलती गाड़ी से शव गिराया, पुलिस सकते में: गोंडा में दबंगों की पिटाई…
महंगाई के बढ़ते असर को कम करने के लिए DA में की जाने वाली यह बढ़ोतरी कर्मचारियों की आय में राहत ला सकती है। परंपरा के अनुसार, सरकार त्योहारों से ठीक पहले DA हाइक का ऐलान करती है। ऐसे में इस बार भी अक्टूबर में दिवाली से पहले इसकी घोषणा होने की प्रबल संभावना है।