Shein returns to India रिलायंस ने चुपचाप फैशन ब्रांड shein को फिर से लॉन्च कर दिया, साल 2020 की गलवान घाटी की झड़प के बाद भारत ने चीन के 50 से ज्यादा ऐप्स को बैन कर दिया था, जिनमें TikTok और Shein भी शामिल थे। लेकिन अब 5 साल बाद यह फैशन ऐप भारत में वापसी कर चुका है। इस बार इसे मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस ने दोबारा लॉन्च किया है।
कैसे हुई Shein की वापसी
रिलायंस इंडस्ट्रीज की रिटेल कंपनी ने पिछले साल ही Shein के साथ डील की थी। उस समय यह तय हुआ था कि Shein का पूरा कंट्रोल रिलायंस के पास रहेगा।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिलायंस ने चुपचाप इस ऐप को भारत में फिर से लॉन्च कर दिया है। इस बार सभी यूजर डेटा भारत में ही स्टोर किया जाएगा, ताकि सुरक्षा से जुड़ी कोई परेशानी न हो।
पहले से ही चल रही थी टेस्टिंग
Shein की वापसी अचानक नहीं हुई है। कुछ महीने पहले रिलायंस रिटेल ने अपने फैशन ब्रांड Ajio पर इसकी टेस्टिंग शुरू कर दी थी। अब जाकर इस ऐप को दोबारा लॉन्च किया गया है।
कहां से शुरू हुआ सफर
Shein की शुरुआत 2012 में चीन में हुई थी। यह ब्रांड सस्ते और ट्रेंडी वेस्टर्न कपड़े उपलब्ध करवाने के लिए मशहूर था। लोगों को स्टाइलिश कपड़े कम दाम में मिलते थे, इसलिए यह भारत में भी काफी पॉपुलर हो गया था।
लेकिन 2020 में भारत सरकार ने सुरक्षा कारणों से इसे बैन कर दिया। अब इसका हेडक्वार्टर सिंगापुर में है, और रिलायंस के साथ पार्टनरशिप के बाद यह भारत में दोबारा आ चुका है।
भारत में क्यों था बैन
गलवान घाटी की झड़प के बाद भारत सरकार ने चीन से जुड़े 50 से ज्यादा ऐप्स पर रोक लगा दी थी। इसमें Shein भी शामिल था।
सरकार को शक था कि ये ऐप्स भारतीय यूजर्स का डेटा चीन में स्टोर कर रहे थे, जो देश की सुरक्षा के लिए खतरा था। इसी कारण से इन ऐप्स को बंद कर दिया गया था।
अब क्या बदला है
इस बार Shein पूरी तरह रिलायंस के कंट्रोल में है। इसका मतलब है कि
यूजर डेटा भारत में स्टोर होगा।
इसका संचालन भारतीय कंपनी करेगी।
भारत सरकार की पॉलिसी के मुताबिक यह काम करेगा।
क्या दोबारा लोकप्रिय होगा Shein
Shein को पहले भारतीय ग्राहक बहुत पसंद करते थे। अब जब यह फिर से वापस आया है, तो इसे फिर से अच्छी ग्रोथ मिल सकती है।
हालांकि, अब भारत में पहले से ही कई ऑनलाइन फैशन ब्रांड्स मौजूद हैं, इसलिए इसे मुकाबला कड़ा मिलेगा लेकिन रिलायंस की मार्केट पकड़ इसे फिर से सफलता दिला सकती है।