Wednesday, October 1, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
EDITION
🇮🇳 IN ▼
🌬️
🔔 1
🔍
Home Breaking

संभल हिंसा पर सीएम योगी ने कहा,” 500 साल पहले जो बाबर ने किया.. बांग्लादेश और संभल आज वही हो रहा”

संभल में मस्जिद के सर्वे के दौरान हुई हिंसा पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त रुख अपनाते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया है कि किसी भी उपद्रवी को बख्शा न जाए। 

Akhand Pratap Singh by Akhand Pratap Singh
December 5, 2024
in Breaking, उत्तर प्रदेश
CM Yogi
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Uttar Pradesh: मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi) आदित्यनाथ ने 43वें रामायण मेला के उद्घाटन के दौरान इशारों-इशारों में विपक्ष और प्रदेश का माहौल बिगाड़ने वाले उपद्रवियों पर कड़ा हमला किया। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा, “अयोध्या में जो काम 500 साल पहले बाबर के एक सिपाही ने किया था, वही आज संभल और पड़ोसी देश बांग्लादेश में हो रहा है। इन सबका डीएनए एक जैसा है।”

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि जो घटनाएं संभल और बांग्लादेश में हो रही हैं, उनका डीएनए एक ही है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रभु श्रीराम ने समाज और भारत को एकजुट करने का कार्य किया। अयोध्या प्रभु राम के प्रति भारत की श्रद्धा का प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जो व्यक्ति भगवान राम और जानकी के प्रति श्रद्धा नहीं रखता, उसे एक कट्टर दुश्मन की तरह नजरअंदाज किया जाना चाहिए।

RELATED POSTS

CM Yogi

“मौलाना भूल गया कि यूपी में योगी की सरकार है!” बरेली हिंसा पर CM का करारा जवाब

September 27, 2025
CM Yogi

CM Yogi ने लॉन्च किया हर्बल स्किन सीरम, एनबीआरआई ने 6 साल की मेहनत से बनाया

September 17, 2025

सीएम योगी ने क्या कहा?

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि रामायण मेला 1982 में शुरू हुआ था इससे पहले राम मनोहर लोहिया ने देश के विभिन्न हिस्सों में रामायण मेला आयोजित कराया था। डॉ. राम मनोहर लोहिया का जन्म इसी अयोध्या जनपद और आज के अंबेडकर नगर में हुआ था। वे अत्यंत शिक्षित थे, लेकिन मंदिर नहीं जाते थे और समाजवादी विचारक थे। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि डॉ. राम मनोहर लोहिया ने कहा था कि जब तक भारत की आस्था राम, कृष्ण और महादेव पर बनी रहेगी, तब तक देश का कोई भी नुकसान नहीं कर सकता।

संभल हिंसा को लेकर सीएम योगी का बड़ा बयान…

“500 साल पहले जो बाबर ने किया,बांग्लादेश और संभल में आज वही हो रहा है”

“तीनों की प्रकृति,तीनों के DNA एक हैं जैसे”#Ayodhya #Sambhal #SambhalViolence @myogiadityanath @myogioffice pic.twitter.com/3d3LleQkiP

— News1India (@News1IndiaTweet) December 5, 2024

लोहिया के बहाने अखिलेश पर तंज 

डॉ. राम मनोहर लोहिया राजनीति में आदर्श के प्रतीक माने जाते हैं। उन्होंने आज के समाजवादियों को यह सिखाया था कि सच्चा समाजवादी वही है जो संपत्ति और भौतिक साधनों से मुक्त रहे। लेकिन आज के समाजवादी परिवारवाद में फंस गए हैं। अपराधियों और गुंडों को संरक्षण दिए बिना उनका अस्तित्व नहीं रह सकता जैसे मछली बिना पानी के तड़पती है। वे लोहिया के नाम पर राजनीति तो करेंगे लेकिन उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने से बचते हैं।

यह भी पढ़े: ‘राहुल गांधी देशद्रोही, पूरे देश को दिया धोखा’, संबित पात्रा का बहुत बड़ा खुलासा

Tags: CM YogiSambhal violence
Share196Tweet123Share49
Akhand Pratap Singh

Akhand Pratap Singh

Related Posts

CM Yogi

“मौलाना भूल गया कि यूपी में योगी की सरकार है!” बरेली हिंसा पर CM का करारा जवाब

by Gulshan
September 27, 2025
0

CM Yogi : सीएम योगी ने कहा कि पहले दंगाइयों को मुख्यमंत्री आवास पर बुलाकर सम्मानित किया जाता था, जबकि...

CM Yogi

CM Yogi ने लॉन्च किया हर्बल स्किन सीरम, एनबीआरआई ने 6 साल की मेहनत से बनाया

by Mayank Yadav
September 17, 2025
0

CM Yogi Adityanath Nano Serum: लखनऊ में सोमवार को एक ऐतिहासिक पहल हुई जब CM Yogi आदित्यनाथ और केंद्रीय विज्ञान...

CM Yogi

CM Yogi ने टीईटी अनिवार्यता पर शिक्षकों के पक्ष में लिया स्टैंड, जल्द दाखिल होगा सुप्रीम कोर्ट में रिवीजन

by Mayank Yadav
September 16, 2025
0

CM Yogi TET Exam News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टीईटी अनिवार्यता को लेकर प्रदेश के शिक्षकों को...

CM Yogi UP

यूपी में 3 लाख नौकरियों का प्लान, CM Yogi ने 400 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ

by Mayank Yadav
September 7, 2025
0

CM Yogi News: उत्तर प्रदेश में परिवहन और रोजगार क्षेत्र में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने...

CM Yogi

CM Yogi का बड़ा ऐलान ‘यूपी में घुमंतू जातियों के लिए बनेगा विशेष बोर्ड, बसेंगी कॉलोनियां और मिलेंगे मकान’

by Mayank Yadav
August 31, 2025
0

CM Yogi Housing Scheme: विमुक्त जाति दिवस समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घुमंतू और विमुक्त जातियों के लिए कई...

Next Post
IND vs AUS Adelaide Test

IND vs AUS Adelaide Test : डे-नाइट एडिलेट टेस्ट से पहले पनपा बारिश का डर, सामने आई मौसम से जुड़ी ये अपडेट

Sambhal News

जिया उर रहमान बर्क के खिलाफ पुलिस का एक्शन, युवक की मौत के मामले की जांच शुरू

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version