Akanksha Dubey: आरोपी समर सिंह की 72 घंटे की रिमांड पर पूरी हुई बहस

पटना : भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मौत में आरोपी गायक समर सिंह उर्फ समरजीत सिंह मुख्य आरोपी है। आज यानी मंगलवार दोपहर फास्ट ट्रैक कोर्ट में समर सिंह को पेश किया गया। समर सिंह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश हुआ। आकांक्षा दुबे केस को लेकर पुलिस ने जज से समर सिंह की रिमांड मांगी। पुलिस ने कोर्ट से 72 घंटे की रिमांड मांगी। इसे लेकर कोर्ट ने फैसला सुरक्षित किया, जिसे बाद में सुनाया जाएगा। आपको बता दें, समर सिंह को गिरफ्तारी के बाद बनारस लाकर कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में रखा गया है।

समर सिंह को कुछ दिन पहले किया गया गिरफ्तार

शुक्रवार को आरोपित सिंगर समर सिंह को गाजियाबाद में गिरफ्तार किया गया था। पुलिस कोर्ट से रिमांड की अपील करेगी जिसके चलते वह समर सिंह से पूछताछ करना चाहती है। समर सिंह पर आरोप है कि उसने भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे को आत्महत्या के लिए उकसाया था। इसे लेकर पुलिस पूछताछ के लिए आरोपी समर सिंह को रिमांड पर लेना चाहती है। पुलिस ने गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन के चार्म्स क्रिस्टल सोसायटी स्थित एक फ्लैट से आरोपी को गिरफ्तार किया था। कहा जा रहा है कि समर सिंह विदेश भागने की फ़िराक में था।

मां का दिल नहीं पत्थर है! कोख से दिया पहले बेटी को जन्म, फिर बाथरुम में छोड़ कलयुगी मां हुई फरार

Data Theft: 24 राज्य… 8 मेट्रों शहर बने निशाना, लगी 66.9 करोड़ लोगों के डेटा की बोली, GST-अमेजन से लेकर इंस्टाग्राम तक किसी को नहीं छोड़ा

Exit mobile version