Monday, November 10, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

Agra कांग्रेस कार्यालय बना शर्मनाक वारदात का गवाह: उपाध्यक्ष जलालउद्दीन गिरफ्तार, रेप और धर्मांतरण के गंभीर आरोप

आगरा में कांग्रेस के महानगर उपाध्यक्ष जलालउद्दीन पर महिला ने रेप, जबरिया धर्मांतरण और जानलेवा हमले के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने वीडियो साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले में कई सनसनीखेज खुलासे हुए हैं।

Mayank Yadav by Mayank Yadav
July 11, 2025
in Breaking, Latest News, आगरा
Agra
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Agra Congress Office leader rape: आगरा कांग्रेस में बड़ा विवाद सामने आया है। महानगर उपाध्यक्ष जलालउद्दीन पर रेप, जबरिया धर्मांतरण और जानलेवा हमले जैसे संगीन आरोप लगे हैं। एक महिला ने आरोप लगाया कि 2019 में उसे पुराने कांग्रेस कार्यालय में बहला-फुसलाकर रेप किया गया, धर्म बदलने और निकाह का दबाव भी डाला गया। आरोप है कि जलालउद्दीन ने महिला पर झूठा चोरी का केस भी दर्ज कराया। पीड़िता ने चाकू से हमले का वीडियो वायरल किया और पुलिस आयुक्त से न्याय की गुहार लगाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए जलालउद्दीन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उसके खिलाफ पहले भी बलात्कार, चोरी और हमले के कई मुकदमे दर्ज हैं।

पुराने कांग्रेस कार्यालय में दिया वारदात को अंजाम

पीड़िता के अनुसार उसकी मुलाकात 2019 में दीवानी कोर्ट में पेशे से वकील जलालउद्दीन से हुई थी। मदद के बहाने आरोपी ने उससे संपर्क बढ़ाया और घर तक आने-जाने लगा। सितंबर 2019 में वह महिला को दवा दिलाने के बहाने पुराने कांग्रेस कार्यालय ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने बताया कि जलालउद्दीन ने उस पर धर्म बदलने और निकाह करने का दबाव बनाया, जबकि वह पहले से शादीशुदा है और उसके पति विकलांग हैं।

RELATED POSTS

Agra में hit-and-run मामला 24 वर्षीय आरोपी युवक गिरफ्तार, पुलिस ने कार बरामद की

November 7, 2025
Agra News: आधी रात को भाभी ने देवर का काट डाला प्राईवेट पार्ट, वजह जानकर आप हो जाएंगे हैरान

Agra News: आधी रात को भाभी ने देवर का काट डाला प्राईवेट पार्ट, वजह जानकर आप हो जाएंगे हैरान

October 21, 2025

भय से गुजरात भागी, कोर्ट से हुआ पलटवार

पीड़िता कांग्रेस नेता के डर से मार्च में अपने पति के साथ राजकोट (गुजरात) चली गई थी। वहीं, आरोपी ने कोर्ट के जरिए ताजगंज थाने में महिला के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज करा दिया। जब महिला को इस मुकदमे की जानकारी हुई, तो वह वापस Agra आई और पुलिस आयुक्त दीपक कुमार से मिलकर शिकायत दर्ज करवाई। Agra पुलिस ने इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी जलालउद्दीन को जीआईसी ग्राउंड के पास से गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी का आपराधिक इतिहास उजागर

Agra डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि जलालउद्दीन के खिलाफ पहले से एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। वर्ष 2016 में नाई की मंडी थाने में उसके खिलाफ एक महिला को बंधक बनाकर रेप करने का मुकदमा भी दर्ज है। आरोपी पर छेड़छाड़, चोरी, डकैती, बलवा और जानलेवा हमले के मामले भी दर्ज हैं। वह मूल रूप से सगीर फातिमा गर्ल्स इंटर कॉलेज परिसर का निवासी है और फिलहाल ताजगंज के बगीची बिंदा भगत इलाके में रहता है।

पति और वीडियो ने खोली सच्चाई

Agra पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने जो आरोप लगाए हैं, उनकी पुष्टि उसके पति ने भी की है। इसके अलावा आरोपी द्वारा वायरल किया गया एक निकाहनामा पीड़िता ने फर्जी बताया है। यदि जांच में यह फर्जी साबित होता है, तो जलालउद्दीन पर धोखाधड़ी की धाराएं भी जोड़ी जाएंगी। पुलिस के पास हमले से जुड़ा वीडियो भी है, जिसमें जलालउद्दीन द्वारा किए गए हमले के प्रमाण मौजूद हैं। जल्द ही पीड़िता के कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे।

लखनऊ में Ansal API पर ठगी के दो और केस, फर्जी बैनामों से 33 करोड़ से ज्यादा की चपत

Tags: Agra
Share197Tweet123Share49
Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

Agra में hit-and-run मामला 24 वर्षीय आरोपी युवक गिरफ्तार, पुलिस ने कार बरामद की

by Kanan Verma
November 7, 2025

Agra: आगरा के कमला नगर से 24 साल के एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। वह एक हिट-एंड-रन मामले...

Agra News: आधी रात को भाभी ने देवर का काट डाला प्राईवेट पार्ट, वजह जानकर आप हो जाएंगे हैरान

Agra News: आधी रात को भाभी ने देवर का काट डाला प्राईवेट पार्ट, वजह जानकर आप हो जाएंगे हैरान

by Vinod
October 21, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के आगरा में देररात एक सनसनीखेज वारदात से हड़कंप मच गया। यहां के खेड़ी गांव...

UP News: गजब के निकले रामबाबू, रंगबाजी से रचाई दूसरी शादी, ‘घरवाली’ ने भी ‘बाहरवाली’ को लगाया गले

UP News: गजब के निकले रामबाबू, रंगबाजी से रचाई दूसरी शादी, ‘घरवाली’ ने भी ‘बाहरवाली’ को लगाया गले

by Vinod
October 12, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। करवा चौथ पर्व के बाद अब सोशल मीडिया पर पति-पत्नी के अजब-गजब के वीडियो तेजी से वायरल...

Agra

वर्दी में छुपा अपहरणकर्ता: फिरौती के लिए सिपाही ने छात्र को बनाया निशाना

by Mayank Yadav
September 25, 2025

Agra Police: आगरा में पुलिस वर्दी का काला चेहरा उजागर हुआ है। सैंया थाने में तैनात सिपाही मोनू तालान ने...

Agra

सिंधी समाज में धर्मांतरण कांड का बड़ा भंडाफोड़: Agra में ‘लालवानी नेटवर्क’ का पर्दाफाश, विदेश तक फैला जाल

by Mayank Yadav
September 3, 2025

Agra forced conversion: उत्तर प्रदेश के आगरा में सिंधी समाज से जुड़ा एक बड़ा धर्मांतरण कांड सामने आया है। शाहगंज...

Next Post
Tips to remove clothes odor during monsoon

बरसात में कपड़ों की बदबू दूर करने के घरेलू उपाय कैसे पाएं कपड़ों में ताज़गी और दुर्गंध से छुटकारा

Sultanpur news

बिकरू कांड जैसी वारदात टली सुल्तानपुर में! वारंटी की तलाश में गई पुलिस टीम पर हमला...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version