Saturday, November 21, 2026 1:08 pm
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » लखनऊ » लखनऊ में Ansal API पर ठगी के दो और केस, फर्जी बैनामों से 33 करोड़ से ज्यादा की चपत

लखनऊ में Ansal API पर ठगी के दो और केस, फर्जी बैनामों से 33 करोड़ से ज्यादा की चपत

लखनऊ में अंसल एपीआई पर ठगी के दो नए मामले दर्ज हुए हैं। 33 करोड़ से ज्यादा की धोखाधड़ी और फर्जी बैनामे के आरोप लगे हैं। अब तक कंपनी के खिलाफ 240 एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं।

by Mayank Yadav
11/07/2025

Ansal API fraud: लखनऊ में अंसल प्रॉपर्टीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (अंसल एपीआई) पर ठगी के मामलों की फेहरिस्त और लंबी होती जा रही है। सुशांत गोल्फ सिटी थाने में कंपनी के खिलाफ दो और एफआईआर दर्ज की गई हैं, जिनमें 33.60 करोड़ और 14 लाख रुपये की ठगी के गंभीर आरोप हैं। अब तक अंसल एपीआई के खिलाफ दर्ज मामलों की कुल संख्या 240 हो चुकी है। एक मामले में निदेशक आलोक चंद्रा ने आरोप लगाया कि उनकी पहले से खरीदी गई जमीन को दोबारा फर्जी बैनामे के ज़रिए बेच दिया गया। वहीं दूसरी शिकायत में ऋतु करोली ने 11 साल पहले प्लॉट बुक कर रकम जमा कराने के बावजूद कब्जा या धनवापसी न मिलने की बात कही है।

पहला मामला: रजिस्ट्री के बावजूद दोबारा बेच दी जमीन

Ansal API पर दर्ज ताजा मामलों में एक शिकायत मेसर्स चन्द्रा मॉडर्न बिल्डर्स (इंडिया) प्रा.लि. के निदेशक आलोक चंद्रा की ओर से आई है। उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने सुशांत गोल्फ सिटी परियोजना में A, B, C और D चार टावरों की कुल 42,684.17 वर्ग मीटर जमीन 33.60 करोड़ रुपये में खरीदी थी। सभी दस्तावेज वैध रूप से उपनिबंधक कार्यालय, सरोजनी नगर में रजिस्टर्ड थे।

लेकिन 5 जुलाई को पता चला कि टावर A के अंतर्गत आने वाली 1,200 वर्ग मीटर भूमि को अंसल एपीआई के अधिकारियों प्रणव अंसल, नीरज झा और कमलेश सिंह ने बालकृष्ण नामक व्यक्ति को दोबारा बेंच दिया है। शिकायत में फर्जी बैनामे और कूटरचित दस्तावेजों के ज़रिए धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया गया है।

RELATED NEWS

No Content Available

दूसरा मामला: 11 साल से न प्लॉट मिला, न पैसे लौटे

दूसरी शिकायतकर्ता ऋतु करोली ने बताया कि उन्होंने 2013 में सुशांत गोल्फ सिटी के P-ब्लॉक में 162 वर्ग मीटर का प्लॉट बुक किया था। इसके लिए उन्होंने 14 लाख रुपये से ज्यादा की रकम जमा की, लेकिन 11 साल बीतने के बावजूद न तो उन्हें प्लॉट मिला और न ही रिफंड। अब उन्हें खबर मिली कि अंसल एपीआई दिवालियापन की प्रक्रिया (NCLT) में चला गया है, जिससे हजारों खरीदारों की उम्मीदों को गहरा झटका लगा है।

240 एफआईआर और कई एजेंसियों की जांच

लखनऊ में Ansal API के खिलाफ दर्ज मामलों की कुल संख्या 240 तक पहुंच चुकी है। इनमें अधिकतर मामले प्लॉट, फ्लैट और कमर्शियल स्पेस से जुड़ी ठगी के हैं। इन मामलों में कई अधिकारियों को नामजद किया गया है और कुछ के खिलाफ आर्थिक अपराध शाखा (EOW) व प्रवर्तन निदेशालय (ED) पहले से जांच कर रहे हैं।

विशेषज्ञों का मानना है कि Ansal API द्वारा फर्जी बैनामा, कब्जा न देना, और पैसे हड़पने जैसे मामले एक संगठित आर्थिक साजिश की ओर इशारा करते हैं। आने वाले दिनों में इस घोटाले में और बड़े खुलासे हो सकते हैं।

UP Panchayat Election 2026: ग्राम पंचायतों की संख्या घटी, अक्टूबर से शुरू होगी आरक्षण प्रक्रिया

Related Posts

No Content Available
Next Post
World Population Day 2025 and India Population Growth

World Population Day : क्यों मनाया जाता है? बढ़ती आबादी घटते रिसोर्सेज,भारत बना सबसे ज्यादा आबादी वाला देश

Agra

Agra कांग्रेस कार्यालय बना शर्मनाक वारदात का गवाह: उपाध्यक्ष जलालउद्दीन गिरफ्तार, रेप और धर्मांतरण के गंभीर आरोप

Tips to remove clothes odor during monsoon

बरसात में कपड़ों की बदबू दूर करने के घरेलू उपाय कैसे पाएं कपड़ों में ताज़गी और दुर्गंध से छुटकारा

POPULAR POST

Loot Case : लखनऊ में शिक्षक की आंखों में मिर्च झोंककर लाखों की लूट, दो बदमाश गिरफ्तार; कितनी रकम मिली वापस?

Loot Case : लखनऊ में शिक्षक की आंखों में मिर्च झोंककर लाखों की लूट, दो बदमाश गिरफ्तार; कितनी रकम मिली वापस?

November 16, 2026
SCO Summit : कांग्रेस ने मोदी सरकार से पूछे तीखे सवाल, दिल्ली में पाकिस्तानी मंत्री की एंट्री पर  मचा सियासी बवाल?

SCO Summit : कांग्रेस ने मोदी सरकार से पूछे तीखे सवाल, दिल्ली में पाकिस्तानी मंत्री की एंट्री पर मचा सियासी बवाल?

November 17, 2026
Cyber Alert : इस हफ़्ते ठप हुईं कई बड़ी सेवाएं, NSA से Apple तक में मचा हडकंप, क्या हुआ है साइबर अटैक?

Cyber Alert : इस हफ़्ते ठप हुईं कई बड़ी सेवाएं, NSA से Apple तक में मचा हडकंप, क्या हुआ है साइबर अटैक?

November 18, 2026
न्यूयॉर्क में हिरण से टकराई कार, फिर कार्गो वैन ने मारी टक्कर; तेलंगाना के 25 वर्षीय युवक की मौत

न्यूयॉर्क में हिरण से टकराई कार, फिर कार्गो वैन ने मारी टक्कर; तेलंगाना के 25 वर्षीय युवक की मौत

November 21, 2026
Yogi Adityanath Delhi Meeting

Delhi Meeting : सीएम योगी ने अचानक क्यों रद्द किया आगरा दौरा, दिल्ली में किससे होगी मुलाकात?

November 17, 2026
Cyclone Akvan Car Insurance

Cyclone Alert : तूफान ‘अकवन’ से कारों पर मंडराया खतरा, क्या गाड़ी डूबने पर मिलेगा इंश्योरेंस और EMI में राहत?

November 19, 2026

LATEST

Road Accident : लखनऊ में दो भीषण हादसों से मचा हड़कंप, बच्ची समेत तीन की मौत, छह घायल

Road Accident : लखनऊ में दो भीषण हादसों से मचा हड़कंप, बच्ची समेत तीन की मौत, छह घायल

November 21, 2026
TET Result : यूपी स्पेशल टीईटी का रिजल्ट जारी, 17 दिन में आया परिणाम, क्यों आधे से ज्यादा शिक्षक हुए फेल

TET Result : यूपी स्पेशल टीईटी का रिजल्ट जारी, 17 दिन में आया परिणाम, क्यों आधे से ज्यादा शिक्षक हुए फेल

November 21, 2026
Gold Price Crash : शादी के सीजन में सोना क्यों हुआ सस्ता, खरीदारी से पहले जानें अपने शहर का नया भाव

Gold Price Crash : शादी के सीजन में सोना क्यों हुआ सस्ता, खरीदारी से पहले जानें अपने शहर का नया भाव

November 21, 2026
Fig Water Benefits : सुबह खाली पेट अंजीर का पानी पीने से क्या होते है फायदे? किन लोगों को रहना चाहिए सावधान

Fig Water Benefits : सुबह खाली पेट अंजीर का पानी पीने से क्या होते है फायदे? किन लोगों को रहना चाहिए सावधान

November 21, 2026
Rajnath Singh Lucknow Visit

Rajnath Visit : राजनाथ सिंह, दो दिन के लखनऊ दौरे पर, दीक्षांत समारोह से लेकर निजी कार्यक्रम तक क्या है पूरा शेड्यूल?

November 21, 2026
Lucknow Hookah Bar

Hookah Bar : लखनऊ के कैफे में चोरी-छिपे चल रहा था अवैध हुक्का बार, पुलिस पहुंची तो मच गई भगदड़

November 21, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India