Wednesday, October 1, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
  • Home – Copy
EDITION
🇮🇳 IN ▼
🌬️
🔔 1
🔍
Home Breaking

MVA में मुख्यमंत्री पद के चेहरे को लेकर विवाद, कांग्रेस के बाद अब शरद पवार ने भी बड़ा बयान

कांग्रेस के बाद अब शरद पवार ने भी उद्धव ठाकरे को मुख्यमंत्री पद का चेहरा मानने से इनकार कर दिया है।

Mayank Yadav by Mayank Yadav
June 29, 2024
in Breaking, Latest News, Loksabha election 2024, TOP NEWS
MVA
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

MVA: महाविकास आघाडी यानी एमवीए में मुख्यमंत्री पद के चेहरे को लेकर विवाद बढ़ता दिख रहा है। कांग्रेस के बाद अब शरद पवार ने भी उद्धव ठाकरे को MVA मुख्यमंत्री पद का चेहरा मानने से इनकार कर दिया है। क्या उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री के रूप में एमवीए का चेहरा हो सकते हैं… इस सवाल पर शरद पवार ने कहा कि हमारा गठबंधन ही हमारा चेहरा है। उन्होंने कहा कि हम सामूहिक नेतृत्व के तहत विधानसभा चुनाव का सामना करेंगे।

‘मुख्यमंत्री के चेहरे के बिना चुनाव में जाना खतरनाक हो सकता है’

आपको बता दें कि हाल ही में संजय राउत ने कहा था कि मुख्यमंत्री के चेहरे के बिना चुनाव में जाना खतरनाक साबित हो सकता है। उद्धव ठाकरे ने मुख्यमंत्री के रूप में बहुत अच्छा काम किया था और लोकसभा चुनाव में महाविकास आघाडी (एमवीए) को उद्धव ठाकरे के चेहरे पर वोट मिले थे।

RELATED POSTS

MVA

MVA: विपक्ष का सीएम चेहरा कौन होगा? विधानसभा चुनाव से पहले MVA में संघर्ष की शुरुआत!

August 13, 2024
MVA

प्रधानमंत्री को शारद पवार ने धन्यवाद क्यों कहा? MVA PC में किसने क्या कहा?

June 15, 2024

MVA

‘विधानसभा चुनाव एमवीए के रूप में लड़ेंगे’

शरद पवार से पहले कांग्रेस ने भी कहा है कि पार्टी (कांग्रेस) ने फैसला किया है, संजय राउत के बयान पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी जाएगी। विधानसभा चुनाव एमवीए के रूप में लड़ेंगे।

‘सत्ता में वापसी पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए’

राकांपा (एसपी) के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल ने बुधवार को कहा था कि एमवीए के घटकों को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार का नाम घोषित करने से बचना चाहिए और इसके बजाय सत्ता में वापसी पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि एमवीए का कोई भी सहयोगी यह (एकतरफा) घोषणा नहीं करे कि वह कितनी सीटों पर चुनाव लड़ रहा है क्योंकि आगामी चुनावों में जीत की संभावना ही एकमात्र मापदंड होगी।

Gujrat News: दिल्ली एयरपोर्ट जैसी दुर्घटना राजकोट में होते-होते रह गई, भारी बारिश के कारण ढह गई कैनोपी

आपको बता दें कि इस साल लोकसभा चुनाव से पहले उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) ने राज्य की कुल 48 सीटों में से 21 पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी थी। इसके बाद कांग्रेस ने इस फैसले की कड़ी आलोचना की थी और कहा था कि एमवीए के हर घटक को गठबंधन धर्म का पालन करना चाहिए।

Tags: MVANCP chief Sharad Pawar
Share196Tweet123Share49
Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

MVA

MVA: विपक्ष का सीएम चेहरा कौन होगा? विधानसभा चुनाव से पहले MVA में संघर्ष की शुरुआत!

by Mayank Yadav
August 13, 2024
0

MVA: महाराष्ट्र में विधानसभा जल्द ही होंगे और इसके लिए सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी तरफ से तैयारियां कर रहे हैं।...

MVA

प्रधानमंत्री को शारद पवार ने धन्यवाद क्यों कहा? MVA PC में किसने क्या कहा?

by Mayank Yadav
June 15, 2024
0

  MVA Press Conference : लोकसभा चुनावों के नतीजों के बाद, महा विकास अघाड़ी (MVA) ने शनिवार को मुंबई में...

31 और 1 को मुंबई में होगी विपक्षी दलों की महाबैठक, जानिए 2024 के लिए कितना महत्वपूर्ण

Maharashtra: 31 और 1 को मुंबई में होगी विपक्षी दलों की महाबैठक, जानिए 2024 के लिए कितना महत्वपूर्ण

by Saurabh Chaturvedi
August 30, 2023
0

मुंबई। विपक्षी पार्टियों की महागठबंधन INDIA की तीसरी बैठक पश्चिमी तटीय राज्य महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में होने वाली है....

Maharashtra: शरद-अजित पवार की सीक्रेट मीटिंग ने बढ़ा दी MVA दल की चिंता, जानिए एनसीपी अध्यक्ष को क्या मिला ऑफर?

by Juhi Tomer
August 16, 2023
0

मुंबई। महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार और दल बदलकर सूबे के डिप्टी सीएम बने अजित पवार...

NCP समिति ने Sharad Pawar का इस्तीफा नामंजूर किया, कार्यकर्ता ने केरोसिन छिड़ककर की आत्महत्या की कोशिश

by Ayushi Dhyani
May 5, 2023
0

मुंबई: शरद पवार के एनसीपी का अध्यक्ष पद छोड़ने के फैसले से महाराष्ट्र की राजनीति गरमा गई है। आज शरद...

Next Post
Narendra Modi

वरलक्ष्मी सरथकुमार ने पीएम मोदी को शादी में किया आमंत्रित, तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल

NASA

अंतरिक्ष में फंसी भारतीय मूल की सुनीता विलियम्स के धरती पर लौटने की कितनी उम्मीदें बची, नासा ने स्टारलाइनर कैप्सूल पर दिया बड़ा बयान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
  • Home – Copy

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version