Thursday, November 13, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

धीरे-धीरे फिर डराने लगा कोरोना, देश में एक्टिव केस 3758, 24 घंटे में 2 मौतें

पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के कारण दो मरीजों की मौत हुई है। कर्नाटक में 63 साल के एक बुजुर्ग मरीज की जान चली गई, जिन्हें पहले से अन्य बीमारियां भी थीं। वहीं, केरल में 24 वर्षीय एक युवती ने संक्रमण की वजह से दम तोड़ दिया।

Gulshan by Gulshan
June 1, 2025
in Latest News, राष्ट्रीय
Corona Virus
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

RELATED POSTS

Coronavirus News: कोरोना के मामलों में गिरावट, 24 घंटे में सामने आए 3,720 नए मामले

May 3, 2023

देश में कोरोना का यू-टर्न, ताजा मरीजों के आंकड़ों से बढ़ी स्वास्थ्य विभाग की मुसीबत

April 18, 2023

Corona Virus : देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले एक बार फिर बढ़ने लगे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रविवार सुबह 8 बजे तक जारी किए गए ताज़ा आंकड़ों के अनुसार, फिलहाल देश में सक्रिय कोविड मामलों की संख्या बढ़कर 3,758 हो गई है। पिछले 24 घंटों में 363 नए मामलों की पुष्टि हुई है, जबकि 1,818 मरीज इलाज के बाद स्वस्थ होकर अस्पताल से छुट्टी पा चुके हैं।

पिछले एक दिन में कोरोना संक्रमण से दो मरीजों की मौत भी दर्ज की गई है। कर्नाटक में 63 वर्षीय एक बुजुर्ग की मौत हो गई, जिन्हें पहले से ही अन्य स्वास्थ्य समस्याएं थीं। वहीं, केरल में 24 साल की एक युवती की संक्रमण के चलते जान चली गई।

राज्यवार आंकड़ों पर नजर डालें तो केरल में सबसे अधिक 1,400 सक्रिय मामले सामने आए हैं। इसके बाद महाराष्ट्र में 485, दिल्ली में 436, गुजरात में 320, पश्चिम बंगाल में 287 और कर्नाटक में 238 एक्टिव केस दर्ज किए गए हैं। तमिलनाडु में 199 और उत्तर प्रदेश में 149 मरीजों का इलाज चल रहा है।

बीते 24 घंटे में राज्यों में नए मामले

राज्यनए केस
पश्चिम बंगाल82
केरल64
दिल्ली61
गुजरात55
उत्तर प्रदेश32
महाराष्ट्र18
तमिलनाडु14
आंध्र प्रदेश6
पुडुचेरी4
हरियाणा4
कर्नाटक4
मध्य प्रदेश3
असम3
सिक्किम3
ओडिशा2
गोवा2
राजस्थान2
पंजाब1
उत्तराखंड1
कुल सक्रिय मामले
राज्यएक्टिव केस
केरल1,400
महाराष्ट्र485
दिल्ली436
गुजरात320
पश्चिम बंगाल287
कर्नाटक238
तमिलनाडु199
उत्तर प्रदेश149
पुडुचेरी45
राजस्थान62
हरियाणा30
आंध्र प्रदेश23
मध्य प्रदेश19
पंजाब6
जम्मू-कश्मीर6
झारखंड6

शनिवार को देश में सक्रिय मामलों की संख्या 3,000 के आंकड़े को पार कर गई थी। 24 घंटे में 685 नए मामले सामने आए थे और चार मौतें दर्ज की गई थीं। 22 मई को जहां देश में केवल 257 एक्टिव केस थे, वहीं 26 मई तक यह आंकड़ा बढ़कर 1,010 हो गया और शनिवार को यह 3,395 तक पहुंच गया। स्वास्थ्य विभाग से जुड़े सूत्रों का कहना है कि देश में कोविड-19 की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और फिलहाल घबराने की जरूरत नहीं है। संक्रमण की गंभीरता कम है और अधिकतर मरीज होम क्वारंटीन में रहकर इलाज करा रहे हैं।

यह भी पढ़ें : शर्मिष्ठा पनोली को मिला समंदर पार का साथ, नीदरलैंड के सांसद गिर्ट विल्डर्स…

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) के महानिदेशक डॉ. राजीव बेहल ने जानकारी दी कि देश के पश्चिमी और दक्षिणी हिस्सों से लिए गए सैंपलों की जीनोम सीक्वेंसिंग से यह पता चला है कि मौजूदा बढ़ोतरी ओमिक्रॉन के ही सबवेरिएंट्स की वजह से हो रही है। इनमें मुख्य रूप से चार सबवेरिएंट्स LF.7, XFG, JN.1 और NB.1.8.1 की पहचान हुई है, जिनमें से पहले तीन सबसे अधिक मामलों में पाए गए हैं। डॉ. बेहल ने जनता को आश्वस्त करते हुए कहा कि स्थिति चिंताजनक नहीं है, लेकिन सतर्क रहना जरूरी है। संक्रमण पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है और समय पर उचित कदम उठाए जा रहे हैं।

Tags: Corona Virus
Share196Tweet123Share49
Gulshan

Gulshan

Related Posts

Coronavirus News: कोरोना के मामलों में गिरावट, 24 घंटे में सामने आए 3,720 नए मामले

by Ayushi Dhyani
May 3, 2023

कोरोना के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी। हालांकि अब मामलों में गिरावट देखने को मिल रही है।...

देश में कोरोना का यू-टर्न, ताजा मरीजों के आंकड़ों से बढ़ी स्वास्थ्य विभाग की मुसीबत

by Saurabh Arvind
April 18, 2023

लॉकडाउन का दौर हो या अनलॉक का आगाज...जिस कोरोना ने देश में कोहराम की कहानी शुरु की थी उसका अंत...

Corona को लेकर स्वास्थ्य विभाग कितना सतर्क, क्या है तैयारियां?

by Ayushi Dhyani
April 15, 2023

बुलंदशहर : जिस तरह से गर्मी बड़ी है तो उसी तरह सर्दी खांसी फीवर जैसी बीमारी भी लोगों में बढ़ने...

भारत में बढ़ रहा कोरोना का खतरा, 24 घंटे में 6115 एक्टिव केसेस

by Ayushi Dhyani
April 8, 2023

नई दिल्ली: कोरोना वायरस ने एक बार फिर से देश में दस्तक दे दी है। आए दिन कोरोना के मामलों...

Breaking: फिर बढ़ रहे हैं देश में कोरोना के मामले, 3038 लोग संक्रमित

by Juhi Tomer
April 4, 2023

नई दिल्ली: कोरोना वायरस के केस दिन-प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। अब केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से कोरोना के...

Next Post
Today Weather update

Weather Update Today : दिल्ली-NCR में तूफानी बारिश का अलर्ट, पूर्वोत्तर में बाढ़ का खतरा! जानें 10 राज्यों का मौसम अपडेट

UP news : श्रद्धा की नगरी में मर्यादा बनाए रखने का बड़ा फैसला Ayodhya के धार्मिक मार्गों पर किसकी बिक्री हुई बंद

UP news : श्रद्धा की नगरी में मर्यादा बनाए रखने का बड़ा फैसला Ayodhya के धार्मिक मार्गों पर किसकी बिक्री हुई बंद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version