Arjun Tendulkar : क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर जल्द ही एक नया रोल निभाने जा रहे हैं—ससुर का। उनके बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने हाल ही में बेहद निजी समारोह में सानिया चंदोक के साथ सगाई कर ली है। इस खबर ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। फैंस जहां अर्जुन को उनकी नई शुरुआत के लिए ढेरों बधाइयाँ दे रहे हैं, वहीं हर कोई जानना चाहता है कि आखिर अर्जुन की मंगेतर सानिया चंदोक कौन हैं और उनका बैकग्राउंड क्या है।
कौन हैं सानिया चंदोक?
सानिया चंदोक, मुंबई के जानी-मानी कारोबारी फैमिली से ताल्लुक रखती हैं। वह मशहूर बिजनेसमैन रवि घाई की पोती हैं। रवि घाई का परिवार हॉस्पिटैलिटी और फूड इंडस्ट्री में बड़ा नाम है—Intercontinental Hotels और फेमस आइसक्रीम ब्रांड Brooklyn Creamery उनके परिवार की ही कंपनियां हैं। सानिया भी पारिवारिक परंपरा को आगे बढ़ाते हुए बिजनेस वर्ल्ड में एक्टिव हैं। वह Mr. Paws नाम के पेट केयर ब्रांड की संस्थापक (Founder) हैं और खुद का कारोबार संभाल रही हैं।
यह भी पढ़ें : भगवान कृष्ण के जन्मदिन पर किन कामों को करने से बचें…
सानिया ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से अपनी पढ़ाई पूरी की है। इसके अलावा उन्होंने ABC प्रोग्राम भी किया हुआ है और वह WVS (Worldwide Veterinary Service) की वेटरनरी टेक्नीशियन भी हैं। उनका इंस्टाग्राम प्रोफाइल प्राइवेट है, जहां फिलहाल केवल 805 फॉलोअर्स हैं। दिलचस्प बात ये है कि वह अर्जुन तेंदुलकर और उनकी बहन सारा तेंदुलकर दोनों को फॉलो करती हैं।
कब हुई सगाई?
अर्जुन तेंदुलकर, अपने पिता की तरह क्रिकेटर हैं और फिलहाल मुंबई इंडियंस की टीम का हिस्सा हैं। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन घरेलू क्रिकेट में भी सक्रिय हैं और युवा खिलाड़ियों में उनका नाम तेजी से उभर रहा है। 13 अगस्त 2025 को अर्जुन और सानिया ने बेहद सीक्रेट तरीके से सगाई कर ली। यह फंक्शन पूरी तरह प्राइवेट रखा गया था जिसमें सिर्फ परिवार और बेहद करीबी लोग ही शामिल हुए। अब इस समारोह की कुछ तस्वीरें धीरे-धीरे सोशल मीडिया पर सामने आ रही हैं, जिन्हें देखकर फैंस काफी उत्साहित हैं। अब देखना यह होगा कि यह कपल अपनी शादी को लेकर कब आधिकारिक घोषणा करता है। फिलहाल तो फैंस अर्जुन और सानिया को इस नए जीवन की शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं।