शनिवार, अक्टूबर 17, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Janmashtami 2025: भगवान कृष्ण के जन्मदिन पर किन कामों को करने से बचें वरना साल भर रहेंगे परेशान

15 अगस्त को चेहलुम के कारण लखनऊ के बड़ा इमामबाड़ा, छोटा इमामबाड़ा और पिक्चर गैलरी बंद रहेंगे। वहीं, जन्माष्टमी पर मंदिरों में सजावट, भजन-कीर्तन, भोग और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की जोरदार तैयारी पूरी हो चुकी है।

by SYED BUSHRA
अगस्त 14, 2025
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
Share on FacebookShare on Twitter

Imambara and Picture Gallery Closed on 15 August:अगर आप 15 अगस्त को बड़ा इमामबाड़ा, छोटा इमामबाड़ा या पिक्चर गैलरी घूमने का सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए जरूरी है। हुसैनाबाद ट्रस्ट और जिला प्रशासन ने आदेश जारी किया है कि 20 सफर, 1447 हिजरी को चेहलुम के मौके पर ये ऐतिहासिक स्थल बंद रहेंगे। ऐसे में जो भी सैलानी उस दिन यहां पहुंचेंगे, उन्हें वापस लौटना पड़ेगा।

पिछले साल की तरह इस साल भी चेहलुम पर भूलभुलैया और बाउली (बड़ा इमामबाड़ा), शाही हम्माम (छोटा इमामबाड़ा) और पिक्चर गैलरी आम लोगों और पर्यटकों के लिए बंद रहेंगे।

RELATED NEWS

Krishna Janmashtami 2026

Janmashtami 2026: देशभर में गूंजे जयकारे, मथुरा-द्वारका में आधी रात जन्मे कान्हा, नाथद्वारा में 21 तोपों की सलामी

सितम्बर 5, 2026
Janmashtami 2026 Puja Muhurat

Janmashtami 2026: 4 सितंबर को जन्माष्टमी, कब है पूजा का शुभ समय; जानें व्रत और पूजा की पूरी विधि

सितम्बर 3, 2026

जन्माष्टमी की तैयारियां जोरों पर, बस कान्हा के जन्म का इंतजार

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर शहर के मंदिरों में रौनक देखते ही बन रही है। सजावट से लेकर कार्यक्रमों की तैयारी पूरी हो चुकी है। कहीं 151 किलो का विशाल केक तैयार किया जा रहा है, तो कहीं एक हजार तीर्थों के जल से अभिषेक की तैयारी है। कई जगह सांस्कृतिक और धार्मिक प्रतियोगिताएं भी होंगी।

ब्रज की तर्ज पर उत्सव

डालीगंज स्थित श्रीमाधव मंदिर में इस बार जन्माष्टमी का जश्न ब्रज की शैली में मनाया जाएगा। मंदिर को फूलों, झालरों और 5,000 रंग-बिरंगे गुब्बारों से सजाया गया है। कोमल प्रजापति एंड ग्रुप के कलाकार महारास की तैयारी में जुटे हैं। मंदिर में सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया है। 18 फीट ऊंची दही हांडी लटकाई गई है, जिसमें 15 ग्वालों की टीमें हिस्सा लेंगी। पूरे कार्यक्रम का सोशल मीडिया पर लाइव प्रसारण किया जाएगा।

खाटू श्याम मंदिर की विशेष सजावट

बीरबल साहनी रोड पर स्थित खाटू श्याम मंदिर में भी जन्माष्टमी की पूरी तैयारी हो चुकी है। मंदिर समिति के पंकज मिश्रा ने बताया कि इस बार गुब्बारों से कान्हा की आकृतियां बनाई जाएंगी। भगवान को नागपुर से मंगाए गए 1,21,000 रामदाना लड्डुओं और 151 किलो केक का भोग लगाया जाएगा। भक्तों की सुविधा के लिए आठ पंक्तियों में दर्शन की व्यवस्था की गई है।

इस्कॉन मंदिर का भव्य अभिषेक

सुशांत गोल्फ सिटी स्थित इस्कॉन मंदिर में जन्माष्टमी पर एक हजार तीर्थों के जल से भगवान का अभिषेक होगा। रति वल्लभ दास ने बताया कि सुबह 4:30 बजे मंदिर के कपाट खुल जाएंगे और 8 बजे से भजन-कीर्तन शुरू होगा। भगवान के लिए वृंदावन से रत्नजड़ित विशेष पोशाक मंगाई गई है। ‘कौन बनेगा कृष्ण भक्त’ क्विज, कृष्ण लीलाएं और नाटकों का मंचन होगा। 17 अगस्त को नंदोत्सव मनाया जाएगा।

Tags: Krishna JanmashtamiLucknow tourism
Share196Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Krishna Janmashtami 2026

Janmashtami 2026: देशभर में गूंजे जयकारे, मथुरा-द्वारका में आधी रात जन्मे कान्हा, नाथद्वारा में 21 तोपों की सलामी

by SYED BUSHRA
सितम्बर 5, 2026

Krishna Janmashtami 2026: देशभर में शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। मंदिरों...

Janmashtami 2026 Puja Muhurat

Janmashtami 2026: 4 सितंबर को जन्माष्टमी, कब है पूजा का शुभ समय; जानें व्रत और पूजा की पूरी विधि

by SYED BUSHRA
सितम्बर 3, 2026

Janmashtami 2026 Puja Muhurat:हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जाता है।...

Janmashtami 2026 Bhog

Janmashtami 2026: 4 या 5 सितंबर, जानें सही तारीख, पूजा मुहूर्त और श्रीकृष्ण को लगाएं कौन सा भोग

by SYED BUSHRA
सितम्बर 2, 2026

Janmashtami 2026 Bhog:भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का इंतजार कर रहे भक्तों के बीच इस साल भी जन्माष्टमी की तारीख को...

Krishna Janmashtami: जन्माष्टमी पर श्रद्धालुओं को राहत, लखनऊ से मथुरा-बरसाना के लिए चलेंगी AC बसें

Krishna Janmashtami: जन्माष्टमी पर श्रद्धालुओं को राहत, लखनऊ से मथुरा-बरसाना के लिए चलेंगी AC बसें

by Kirtika Tyagi
अगस्त 31, 2026

Lucknow to Mathura Bus Service: कृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा, वृंदावन और बरसाना जाने वाले श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते...

Kukrail Night Safari Tourism

Kukrail Forest: राजधानी में ले प्रकृति का आनंद, नाइट सफारी के साथ ईको टूरिज्म, लखनऊ को मिली नई पहचान

by SYED BUSHRA
दिसम्बर 27, 2025

Kukrail Forest Tourism Development:उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के इंदिरानगर स्थित कुकरैल वन क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को तेजी से...

Next Post
Dr. Abhishek Verma

भारत के विभाजन पर Dr. Abhishek Verma का कांग्रेस पर हमला: 'जिसने देश तोड़ा, वो कभी देश नहीं जोड़ सकता'

Pooja Pal

Pooja Pal का सपा पर वार: अखिलेश यादव और पीडीए रणनीति पर सवाल, बोलीं – ‘अन्याय सहा, बयान पर अटल हूं’

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In