Site icon News1India

Champions Trophy 2024 : पाक के ‘नापाक प्लान’ को नहीं मिली सफलता, भारत आएगी चैम्पियन्स ट्रॉफी, ICC ने PCB को लगाई फटकार

Champions Trophy 2024 : आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के शेड्यूल का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। यह टूर्नामेंट पाकिस्तान में खेला जाना है, इसके लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जमकर तैयारी कर रहा है। इन सबके बीच हाल ही में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने ऐसी हरकत की जिससे काफी बवाल मच गया। दरअसल, पीसीबी ने टूर्नामेंट की ट्रॉफी के दौरे का ऐलान किया था। यानी इस ट्रॉफी को अलग-अलग जगहों पर फैंस के बीच ले जाया जाएगा।

पीसीबी के शेड्यूल के मुताबिक ट्रॉफी को स्कार्दू, मुर्री, हुंजा और मुजफ्फराबाद जैसी जगहों पर जाना था। इनमें से स्कार्दू, हुंजा और मुजफ्फराबाद पीओके (पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर) में आते हैं। ऐसे में अब आईसीसी ने बड़ा फैसला लिया है। चैंपियंस ट्रॉफी पर आईसीसी का बड़ा ऐलान रिपोर्ट्स के मुताबिक बीसीसीआई सचिव जय शाह ने ट्रॉफी को पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के शहरों का दौरा कराने के कदम पर कड़ी आपत्ति जताई थी और इसकी निंदा की थी। ऐसे में अब ICC ने कोई बड़ा ऐलान नहीं किया है।

यह भी पढ़ें : कौन हैं कानपुर के दामाद, जिन्हें डोनाल्ड ट्रंप ने सौंपी अमेरिका की सबसे बड़ी कुर्सी

अब चैंपियंस ट्रॉफी पीओके का दौरा नहीं करेगी। ICC ने नए शहरों के नामों का ऐलान किया है, इस बार ICC द्वारा चुने गए नए शहरों में PoK का कोई शहर शामिल नहीं है। ICC के नए शेड्यूल के मुताबिक, चैंपियंस ट्रॉफी 16 नवंबर को इस्लामाबाद, 17 नवंबर को तक्षशिला और खानपुर, 18 नवंबर को एबटाबाद, 19 नवंबर को मुर्री, 20 नवंबर को नथिया गली और 22 से 25 नवंबर तक कराची का दौरा करेगी। इसके बाद ट्रॉफी को बाकी 7 देशों में भेजा जाएगा, जो इस टूर्नामेंट में खेलेंगे। इसमें भारत का नाम भी शामिल है। चैंपियंस ट्रॉफी का दौरा भारत में 15 जनवरी 2025 से 26 जनवरी 2025 तक चलेगा, जिसके बाद ट्रॉफी वापस पाकिस्तान चली जाएगी, क्योंकि वह टूर्नामेंट का मेजबान है।

BCCI से मांगा स्पष्टिकरण

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने 16 से 24 नवंबर तक राष्ट्रव्यापी चैंपियंस ट्रॉफी टूर की घोषणा की थी। हालांकि, इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) क्षेत्रों को इस दौरे से बाहर रखने का निर्णय लिया है। अब तक यह स्पष्ट नहीं है कि चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन पूरी तरह से पाकिस्तान में होगा या भारत के मैच किसी तटस्थ स्थान पर खेले जाएंगे। जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, आईसीसी ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम को पाकिस्तान न भेजने के अपने फैसले पर बीसीसीआई से आधिकारिक रूप से लिखित स्पष्टीकरण मांगा है।

यह भी पढ़ें : झांसी अग्निकांड को लेकर बड़ा खुलासा, इस ‘विलेन’ की तीली से धू-धू कर जला NICU वार्ड

पाकिस्तान को भारी नुकसान की आशंका

इस बीच, चैंपियंस ट्रॉफी को हाइब्रिड मॉडल पर आयोजित करने पर भी विचार किया जा रहा है। हालांकि, पाकिस्तान किसी भी स्थिति में मेजबानी गंवाना नहीं चाहता, क्योंकि इसका मतलब होगा कि उसे करोड़ों रुपये का नुकसान उठाना पड़ेगा। इस प्रतियोगिता के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने अपने स्टेडियमों का नवीनीकरण करना शुरू कर दिया है, जो कि काफी महंगा साबित हो सकता है। हालांकि, मेजबानी पर अंतिम निर्णय आईसीसी को ही लेना है।
Exit mobile version