Thursday, June 18, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home क्रिकेट न्यू़ज

World Record: दीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास, करी विश्व रिकॉर्ड की बराबरी, रचा नया कीर्तिमान, भारत ने नीदरलैंड को 95 रन से हराया

दीप्ति शर्मा ने महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 355 विकेट पूरे कर झूलन गोस्वामी के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। वहीं भारत ने नीदरलैंड को 95 रन से हराकर महिला टी20 विश्व कप में शानदार जीत दर्ज की।

by Kirtika Tyagi
June 18, 2026
in क्रिकेट न्यू़ज
Share on FacebookShare on Twitter

Deepti Sharma Creates History: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार स्पिन ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। उन्होंने महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में भारत की दिग्गज पूर्व तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। इस शानदार उपलब्धि के साथ दीप्ति ने महिला क्रिकेट इतिहास में अपना नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज करा दिया है।

यह खास रिकॉर्ड उन्होंने महिला टी20 विश्व कप 2026 में नीदरलैंड के खिलाफ खेले गए मुकाबले के दौरान हासिल किया। लीड्स में खेले गए इस मैच में दीप्ति शर्मा ने तीन ओवर गेंदबाजी की और 26 रन देकर एक विकेट अपने नाम किया। इसी विकेट के साथ उनके अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कुल विकेटों की संख्या 355 पहुंच गई।

RELATED NEWS

No Content Available

झूलन गोस्वामी के बराबर पहुंचीं दीप्ति

महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अब झूलन गोस्वामी और दीप्ति शर्मा दोनों के नाम 355-355 विकेट दर्ज हैं। यह उपलब्धि भारतीय क्रिकेट के लिए बेहद गर्व की बात है। झूलन लंबे समय तक इस सूची में शीर्ष पर बनी हुई थीं, लेकिन अब दीप्ति भी उनके साथ इस रिकॉर्ड की साझेदार बन गई हैं।

इस सूची में इनके बाद इंग्लैंड की कैथरीन साइवर-ब्रंट 335 विकेट के साथ मौजूद हैं। वहीं ऑस्ट्रेलिया की एलिस पेरी 332 विकेट, इंग्लैंड की स्पिनर सोफी एक्लेस्टोन 327 विकेट और दक्षिण अफ्रीका की तेज गेंदबाज शबनीम इस्माइल 318 विकेट के साथ आगे के स्थानों पर हैं।

तीनों फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन

दीप्ति शर्मा लंबे समय से भारतीय महिला क्रिकेट टीम की अहम खिलाड़ी रही हैं। एकदिवसीय क्रिकेट में उन्होंने 124 मैचों में 166 विकेट लिए हैं। इस मामले में वह भारत की ओर से दूसरी सबसे सफल गेंदबाज हैं। उनसे आगे केवल झूलन गोस्वामी हैं, जिनके नाम 255 विकेट दर्ज हैं।

टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दीप्ति का प्रदर्शन और भी शानदार रहा है। उन्होंने 146 मैचों में 167 विकेट लिए हैं और इस फॉर्मेट में दुनिया की सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बनी हुई हैं। इसके अलावा उन्होंने भारत के लिए छह टेस्ट मैचों में 22 विकेट भी हासिल किए हैं।

भारत ने दर्ज की बड़ी जीत

मैच की बात करें तो नीदरलैंड ने पहले बल्लेबाजी का मौका भारत को दिया। भारतीय टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 209 रन बनाए। यह महिला टी20 विश्व कप में भारत का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर भी बन गया।

स्मृति मंधाना ने 47 गेंदों पर 74 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 11 चौके और एक छक्का शामिल था। वहीं शेफाली वर्मा ने 38 गेंदों में 55 रन बनाए और 10 चौके लगाए। दोनों बल्लेबाजों की बेहतरीन साझेदारी ने भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।

गेंदबाजों ने पलटा मैच

लक्ष्य का पीछा करने उतरी नीदरलैंड की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी। श्री चरानी ने चार विकेट लेकर विपक्षी टीम की बल्लेबाजी को झटका दिया। शेफाली वर्मा ने भी तीन विकेट हासिल किए, जबकि नंदनी ने दो विकेट अपने नाम किए।

एक समय नीदरलैंड का स्कोर 96 रन पर चार विकेट था, लेकिन इसके बाद पूरी टीम 114 रन पर सिमट गई। भारत ने यह मुकाबला 95 रन के बड़े अंतर से जीत लिया और चार अंकों के साथ ग्रुप ए में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया।

Tags: Deepti SharmaWomen Cricket World Cup
Share196Tweet123Share49

Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi is a journalist. she is working on sub-editor post and she is expert in International, National, Health, Crime, Lifestyle, Astro beat. 

Related Posts

No Content Available
Next Post
Smartphone Exchange: पुराने फोन का क्या करती हैं कंपनियां? कैसे करती है कमाई, जानिए एक्सचेंज ऑफर का पूरा बिजनेस मॉडल

Smartphone Exchange: पुराने फोन का क्या करती हैं कंपनियां? कैसे करती है कमाई, जानिए एक्सचेंज ऑफर का पूरा बिजनेस मॉडल

NDA Political Equation: टीएमसी के 20 सांसदों के समर्थन से बदला गणित, क्या नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू की भूमिका हुई खत्म

NDA Political Equation: टीएमसी के 20 सांसदों के समर्थन से बदला गणित, क्या नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू की भूमिका हुई खत्म

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist